वाराणसी: रेलवे प्रशासन द्वारा होली पर्व के अवसर पर यात्रियों की सुविधा हेतु 04610/04609 अमृतसर-मानसी-अमृतसर होली विशेष गाड़ी वाया गोरखपुर का संचलन अमृतसर से 25, 28 फरवरी एवं 04 मार्च, 2026 को तथा मानसी से 26 फरवरी, 02 एवं 06 मार्च, 2026 को 03 फेरों के लिये निम्नवत किया जायेगा।
04610 अमृतसर-मानसी होली विशेष गाड़ी 25, 28 फरवरी एवं 04 मार्च, 2026 को अमृतसर से 20.10 बजे प्रस्थान कर व्यास जं. से 20.42 बजे, जलंधर सिटी से 21.20 बजे, फगवाड़ा से 21.40 बजे, ढंडारी कलां से 22.40 बजे, सरहिन्द से 23.24 बजे, राजपुरा से 23.52 बजे, दूसरे दिन अम्बाला कैंट से 00.40 बजे, यमुनानगर जगाधरी से 01.32 बजे, सहारनपुर से 02.40 बजे, मुरादाबाद से 06.10 बजे, बरेली से 07.32 बजे, सीतापुर से 11.25 बजे, गोंडा से 14.20 बजे, गोरखपुर जं0 से 17.20 बजे, सीवान से 19.22 बजे, छपरा से 20.40 बजे, सोनपुर से 22.02 बजे, हाजीपुर से 22.20 बजे, शाहपुर पटोरी से 23.10 बजे, तीसरे दिन बरौनी से 00.40 बजे, बेगूसराय से 01.00 बजे तथा खगड़िया से 01.42 बजे छूटकर मानसी 02.30 बजे पहुँचेगी।
वापसी यात्रा में 04609 मानसी-अमृतसर होली विशेष गाड़ी 26 फरवरी, 02 एवं 06 मार्च, 2026 को मानसी से 04.00 बजे प्रस्थान कर खगड़िया से 04.14 बजे, बेगूसराय से 05.02 बजे, बरौनी से 06.00 बजे, शाहपुर पटोरी से 06.47 बजे, हाजीपुर से 07.20 बजे, सोनपुर से 07.32 बजे, छपरा से 10.55 बजे, सीवान से 11.47 बजे, गोरखपुर से 14.25 बजे, गोंडा से 16.55 बजे, सीतापुर से 20.20 बजे, दूसरे दिन बरेली जं. से 00.25 बजे, मुरादाबाद से 02.15 बजे सहारनपुर से 05.55 बजे, यमुनानगर जगाधरी से 06.27 बजे, अम्बाला कैंट से 07.45 बजे, राजपुरा से 08.10 बजे, सरहिन्द 08.35 बजे, ढंडारी कलां से 10.00 बजे, फगवाड़ा से 10.32 बजे, जलन्धर सिटी से 11.20 बजे तथा व्यास से 12.02 छूटकर अमृतसर 13.15 बजे पहुँचेगी।
इस गाड़ी में शयनयान श्रेणी के 08, साधारण द्वितीय श्रेणी के 04 तथा एस.एल.आर. के 02 कोचों सहित कुल 14 कोच लगाये जायेंगे।









