Breaking News

सारण के नवनियुक्त एसएसपी विनीत कुमार ने पदभार ग्रहण किया

1 Min Read

Chhapra: सारण के नवनियुक्त वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार रविवार को छपरा पहुंचे। छपरा पहुँचने पर जिला पुलिस के द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद उन्होंने वरीय पुलिस अधीक्षक के पद पर औपचारिक रूप से योगदान ग्रहण किया।

kanhaiya
SHAILFORD
1 / 2
विज्ञापन

योगदान उपरांत अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-1 द्वारा वरीय पुलिस अधीक्षक से शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका हार्दिक अभिनंदन एवं स्वागत किया गया। मुलाकात के दौरान जिले की विधि-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, पुलिस-प्रशासनिक समन्वय तथा जनहित से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर सौहार्दपूर्ण एवं सकारात्मक विचार-विमर्श हुआ।

उक्त अवसर पर अन्य पुलिस पदाधिकारीगण भी उपस्थित रहे। वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले में प्रभावी, अनुशासित एवं जनोन्मुखी पुलिसिंग सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

DOON
विज्ञापन

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें