Breaking News

ऑपरेशन “नया सवेरा” में सीवान पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 21 नाबालिग लड़कियां मुक्त

खबर सुनें
▶ Press play to listen

SHAILFORD
विज्ञापन

SHARDA
विज्ञापन

सीवान , 02 मई (हि.स.)। सक्रिय पुलिसिंग के तहत सीवान पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। “ऑपरेशन नया सवेरा” के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आर्केस्ट्रा में शोषण का शिकार हो रही 21 नाबालिग लड़कियों को मुक्त कराया है। इस दौरान एक महिला सहित दो संचालकों को गिरफ्तार किया गया है।

AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

एसपी पूरन कुमार झा के अनुसार, अनैतिक देह व्यापार एवं मानव तस्करी पर रोक लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष अभियान चलाया गया। गुप्त सूचना के आधार पर पचरुखी थाना क्षेत्र में संचालित आर्केस्ट्रा स्थलों पर छापेमारी की गई।

Tanishq Chhapra
SOLANKI SCHOOL
1 / 2
विज्ञापन

छापेमारी के दौरान विभिन्न राज्यों से लाई गई 21 नाबालिग लड़कियों को मुक्त कराया गया। इनमें पश्चिम बंगाल, असम, बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश और नेपाल की लड़कियां शामिल हैं। सभी लड़कियों के नाम, पते और उम्र का सत्यापन किया जा रहा है, साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि उन्हें किन परिस्थितियों में यहां लाया गया था और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं।

पुलिस ने इस मामले में पचरुखी थाना में केस दर्ज कर लिया है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है। छापेमारी टीम में महिला थाना प्रभारी सहित कई पुलिस अधिकारी और एएचटीयू (मानव तस्करी विरोधी इकाई) के सदस्य शामिल थे।

पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी महिला या बच्ची के शोषण या तस्करी से जुड़ी कोई जानकारी मिले, तो तुरंत पुलिस हेल्पलाइन या डायल 112 पर सूचित करें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी l

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें