Breaking News

जीरो कैजुअल्टी’ लक्ष्य की प्राप्ति के लिए पूर्व तैयारी और जनभागीदारी सबसे आवश्यक: राज्यपाल

CT Bihar Desk
3 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

पटना: बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (बीएसडीएमए) एवं राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन संस्थान (एनआईडीएम) केंद्र सरकार के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को पटना में ‘आपदा जोखिम प्रबंधन विषय पर एक दिवसीय राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस मौके पर राज्यपाल ने कहा कि जीरो कैजुअल्टी’ लक्ष्य की प्राप्ति के लिए पूर्व तैयारी और जनभागीदारी सबसे आवश्यक है।

SHAILFORD
विज्ञापन

समापन सत्र को संबोधित करते हुए राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन ने कहा कि एनआईडीएम और राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरणों के बीच मजबूत समन्वय आपदा जोखिम न्यूनीकरण की सफलता की कुंजी है। उन्होंने क्षमता विकास के क्षेत्र में बीएसडीएमए एवं एनआईडीएम के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि “जीरो कैजुअल्टी” प्रत्येक आपदा प्रबंधन प्रणाली का सर्वोच्च लक्ष्य होना चाहिए। इसके लिए प्रभावी अर्ली वार्निंग सिस्टम, नियमित प्रशिक्षण, सुदृढ़ जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र (डीईओसी), प्रशिक्षित मानव संसाधन तथा त्वरित प्रतिक्रिया तंत्र को और मजबूत बनाने की आवश्यकता है।

RC Jewellers
विज्ञापन

राज्यपाल ने कहा कि आपदा प्रबंधन केवल राहत एवं बचाव तक सीमित नहीं है, बल्कि रोकथाम, पूर्व तैयारी, जन-जागरूकता और समय पर चेतावनी ही इसकी आधारशिला हैं। उन्होंने कहा कि समाज और प्रशासन की समयपूर्व तैयारी से किसी भी आपदा में जन-धन की क्षति को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

राज्यपाल ने कहा कि बिहार में बाढ़, वज्रपात एवं अन्य प्राकृतिक आपदाओं की चुनौतियों को देखते हुए स्थानीय स्तर तक समयबद्ध सूचना प्रसार और सामुदायिक तैयारी सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने आपदा मित्र, एसडीआरएफएवं एनडीआरएफ की भूमिका की सराहना करते हुए दिव्यांगजन, वरिष्ठ नागरिक, महिलाओं एवं बच्चों के लिए समावेशी आपदा जोखिम न्यूनीकरण कार्यक्रमों को और सुदृढ़ बनाने पर बल दिया। साथ ही विद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों में आपदा प्रबंधन शिक्षा, नियमित मॉक ड्रिल तथा जन-जागरूकता अभियानों को बढ़ावा देने का आह्वान किया।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

इससे पहले उद्घाटन सत्र में बिहार सरकार के आपदा प्रबंधन मंत्री रत्नेश सदा ने कहा कि जलवायु परिवर्तन के कारण प्राकृतिक आपदाओं की आवृत्ति एवं तीव्रता बढ़ रही है। ऐसी परिस्थितियों में सामुदायिक सहभागिता, पूर्व तैयारी और जन-जागरूकता ही आपदा जोखिम न्यूनीकरण के सबसे प्रभावी उपाय हैं।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आपदा प्रबंधन प्रत्येक नागरिक की साझा जिम्मेदारी है तथा जनसहभागिता से ही जन-धन की क्षति को प्रभावी रूप से कम किया जा सकता है।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
1 / 2
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें