Breaking News

बिहार विधानसभा से सात महत्वपूर्ण विधेयक ध्वनिमत से पारित

CT Bihar Desk
2 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

पटना, 21 जुलाई (हि.स.)। बिहार विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को सरकार ने विभिन्न विभागों से जुड़े सात महत्वपूर्ण विधेयक सदन में पेश किए। विस्तृत चर्चा के बाद सभी विधेयकों को ध्वनिमत से पारित कर दिया गया। इनमें जुआ प्रतिषेध, माल एवं सेवा कर (जीएसटी), भूमि दाखिल-खारिज, नर्सेज पंजीकरण, चिकित्सा तथा चीनी उपक्रमों से जुड़े संशोधन विधेयक प्रमुख हैं। सभी विधायी कार्य पूरे होने के बाद विधानसभा की कार्यवाही बुधवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

SHAILFORD
विज्ञापन

दिनभर चली कार्यवाही के दौरान प्रश्नकाल और अन्य विधायी कार्य निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संपन्न हुए। इस दौरान विपक्ष ने राज्य की कानून-व्यवस्था, भ्रष्टाचार और अन्य समसामयिक मुद्दों को लेकर सरकार के खिलाफ जोरदार हंगामा किया। हालांकि, विरोध के बीच भी सदन की कार्यवाही जारी रही और सरकार अपने सभी प्रस्तावित विधेयकों को पारित कराने में सफल रही।

RC Jewellers
विज्ञापन

सरकार की ओर से कहा गया कि पारित विधेयकों का उद्देश्य प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और प्रभावी बनाना है। विशेष रूप से भूमि दाखिल-खारिज और राजस्व व्यवस्था से जुड़े संशोधनों से आम लोगों को सरकारी सेवाओं का लाभ अधिक सरलता और पारदर्शिता के साथ मिल सकेगा। वहीं, कर, स्वास्थ्य और अन्य क्षेत्रों से जुड़े संशोधन संबंधित कानूनों को वर्तमान आवश्यकताओं और बदलते समय के अनुरूप अद्यतन करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माने जा रहे हैं।

मंगलवार को विधानसभा से पारित प्रमुख विधेयकों में बिहार जुआ प्रतिषेध विधेयक, 2026, बिहार माल एवं सेवा कर (संशोधन) विधेयक, 2026, भूमि दाखिल-खारिज (संशोधन) विधेयक, 2026, बिहार नर्सेज पंजीकरण (संशोधन) विधेयक, 2026, बिहार चीनी उपक्रम अर्जन (संशोधन) विधेयक, 2026, बिहार चिकित्सा (संशोधन) विधेयक, 2026 तथा एक अन्य विभागीय संशोधन विधेयक शामिल हैं।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

विधानसभा अध्यक्ष ने सभी विधायी कार्य संपन्न होने के बाद सदन की कार्यवाही बुधवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
1 / 2
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें