Breaking News

मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर हादसा, सात बसों और तीन कारों में लगी आग, छह यात्रियों की मौत और 25 झुलसे

2 Min Read

मथुरा (उत्तर प्रदेश), 16 दिसंबर (हि.स.)। दिल्ली-आगरा यमुना एक्सप्रेस-वे पर मथुरा जिले में आज तड़के सात बसों और तीन कारों में आग लगने से बड़ी जनहानि हो गई। दमकल कर्मियों ने आग पर नियंत्रण पा लिया है। जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार समेत अन्य अधिकारी मौके पर मौजद हैं।

kanhaiya
SHAILFORD
1 / 2
विज्ञापन

अधिकारियों ने कहा कि घने कोहरे के बीच सात बसें और तीन कारें आपस में टकरा गईं। इसके बाद इन वाहनों में आग लग गई। छह लोगो के मरने की पुष्टि हो चुकी है। 25 से अधिक लोग झुलस गए हैं। एक्सप्रेस-वे के प्रभावित हिस्से में यातायात को अस्थायी रूप से रोका गया है।

मथुरा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुमार ने बताया कि सात बसें और तीन कारें आपस में टकरा गईं। इससे सभी वाहनों में आग लग गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहत एवं बचाव कार्य लगभग पूरा हो चुका है। अब तक छह लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 25 झुलसे लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है। मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए गए।

DOON
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने हादसे पर संज्ञान लेते हुए मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है। साथ ही घायलों के समुचित और बेहतर इलाज के निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि झुलसे लोगों का अस्पताल में इलाज जारी है।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें