Breaking News

वरीय पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न थानों का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं की सघन समीक्षा

1 Min Read
विज्ञापन

Chhapra: वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार के द्वारा जिले के पहलेजा, नयागांव, दिघवारा, अवतारनगर, डोरीगंज एवं मुफस्सिल थानों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना अभिलेखों, आगंतुक रजिस्टर, सरकारी वाहनों की स्थिति, साफ-सफाई तथा अनुशासन से संबंधित व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई।

विज्ञापन

थाना परिसरों में विधि-व्यवस्था की स्थिति, अभिलेखों के समुचित संधारण और उपलब्ध संसाधनों के प्रभावी उपयोग पर विशेष ध्यान देते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक ने संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि थानों में कार्यप्रणाली का स्तर सीधे तौर पर आम नागरिकों के भरोसे से जुड़ा होता है, इसलिए प्रत्येक स्तर पर पारदर्शिता, जवाबदेही और अनुशासन सुनिश्चित किया जाना चाहिए।

विज्ञापन

निरीक्षण के क्रम में लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन, शिकायतों के संवेदनशीलता के साथ निपटारे और जनसंपर्क को और सुदृढ़ करने पर भी बल दिया गया। वरीय पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि जनहित में प्रभावी, अनुशासित और भरोसेमंद पुलिसिंग को लेकर सारण पुलिस निरंतर प्रतिबद्ध है और इसके लिए नियमित निरीक्षण व समीक्षा की प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी।

विज्ञापन

निरीक्षण कार्यक्रम में संबंधित थानों के प्रभारी अधिकारी एवं अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

Share This Article
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें