Breaking News

मकेर, गरखा एवं परसा थाना का वरीय पुलिस अधीक्षक ने किया औचक निरीक्षण

1 Min Read

Chhapra: वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार ने मकेर, गरखा एवं परसा थाना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थानों के अभिलेखों, लंबित कांडों की प्रगति, विधि-व्यवस्था की स्थिति, फरियादियों के प्रति पुलिसकर्मियों के व्यवहार, मालखाना, हाजत, साफ-सफाई तथा समग्र कार्यशैली का गहन अवलोकन किया।

निरीक्षण के क्रम में वरीय पुलिस अधीक्षक ने पदाधिकारियों एवं कर्मियों को लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन, नियमित एवं प्रभावी गश्ती सुनिश्चित करने, संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखने तथा शिकायतों का त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निपटारा करने के निर्देश दिए। उन्होंने आमजन के साथ शालीन, संवेदनशील एवं सहयोगात्मक व्यवहार अपनाने पर भी विशेष बल दिया।

इसके अतिरिक्त अपराध नियंत्रण को और अधिक प्रभावी बनाने, शराबबंदी कानून के कड़ाई से अनुपालन, वारंट एवं इश्तेहारों के निष्पादन, अभिलेखों के अद्यतन संधारण, कार्यालयीन अनुशासन तथा थाना परिसरों में साफ-सफाई बनाए रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

वरीय पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सारण पुलिस आम जनता की सुरक्षा, सुदृढ़ कानून-व्यवस्था एवं पारदर्शी पुलिसिंग के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

Share This Article