Bettia/Chhapra: सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में चुनावी सरगर्मी के बीच एनडीए (भाजपा) के भावी प्रत्याशी सह भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ राहुल राज को एक और बड़ा संगठनात्मक समर्थन प्राप्त हुआ है। राहुल राज ने बताया कि पश्चिम चंपारण (बेतिया) में आयोजित शिक्षक संवाद सह सम्मान समारोह के दौरान माध्यमिक शिक्षक संघ की पूरी टीम ने एकजुट होकर उनके पक्ष में अपना पूर्ण समर्थन घोषित किया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रमंडलीय अध्यक्ष श्यामा प्रसाद राव ने की, जबकि संचालन में जिला सचिव रामेश्वर सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस अवसर पर संघ के पदाधिकारियों एवं बड़ी संख्या में उपस्थित माध्यमिक व उच्च माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं प्राचार्यों ने एक स्वर में डॉ राहुल राज के नेतृत्व पर विश्वास जताया। जलालपुर सीएचसी पहुंचे डीएम, टीबी मुक्त भारत अभियान की प्रगति का लिया जायजा अपने संबोधन में डॉ राहुल राज ने शिक्षकों की लंबित समस्याओं प्रोन्नति, वेतन विसंगति, सेवा शर्तों में सुधार एवं शोषण जैसी जटिल चुनौतियों पर गंभीरता से चर्चा करते हुए उनके शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज के सम्मान, अधिकार और स्वाभिमान की रक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए वे हर स्तर पर संघर्ष करने को प्रतिबद्ध हैं। वन महोत्सव सप्ताह के अंतर्गत राजेन्द्र कॉलेज में हुआ व्याख्यान प्रमंडलीय अध्यक्ष श्यामा प्रसाद राव एवं जिला सचिव रामेश्वर सिंह ने अपने संबोधन में स्पष्ट कहा कि वर्तमान समय में शिक्षक समाज को एक सशक्त, संघर्षशील एवं संवेदनशील नेतृत्व की आवश्यकता है, जो डॉ राहुल राज के रूप में उन्हें दिखाई दे रहा है। उन्होंने अपनी पूरी टीम के साथ डॉ राहुल राज के समर्थन की घोषणा करते हुए आगामी चुनाव में उन्हें विजय दिलाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकों ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि डॉ राहुल राज जिस निरंतरता और समर्पण के साथ शिक्षक हितों के लिए कार्य कर रहे हैं, उससे शिक्षक समाज में एक नई उम्मीद जगी है। शिक्षकों ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा मिलेगी और शिक्षकों की समस्याओं का ठोस समाधान संभव हो सकेगा। सौरव गांगुली की बायोपिक में राजकुमार राव आएंगे नजर इस अवसर पर डॉ राहुल राज ने सभी शिक्षक साथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह समर्थन केवल उनका नहीं, बल्कि पूरे शिक्षक समाज के सम्मान और अधिकारों की लड़ाई को मजबूती प्रदान करने वाला है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आपके एक आह्वान पर हम सदैव आपके साथ खड़े मिलेंगे। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी शिक्षकों ने एकजुटता का परिचय देते हुए डॉ राहुल राज के समर्थन में पूर्ण रूप से सक्रिय रहने एवं उनके साथ कदम से कदम मिलाकर चलने का संकल्प लिया। इस समर्थन से सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में डॉ राहुल राज की दावेदारी और अधिक मजबूत मानी जा रही है।
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
Bettia/Chhapra: सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में चुनावी सरगर्मी के बीच एनडीए (भाजपा) के भावी प्रत्याशी सह भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ राहुल राज को एक और बड़ा संगठनात्मक समर्थन प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन
राहुल राज ने बताया कि पश्चिम चंपारण (बेतिया) में आयोजित शिक्षक संवाद सह सम्मान समारोह के दौरान माध्यमिक शिक्षक संघ की पूरी टीम ने एकजुट होकर उनके पक्ष में अपना पूर्ण समर्थन घोषित किया है।
विज्ञापन
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रमंडलीय अध्यक्ष श्यामा प्रसाद राव ने की, जबकि संचालन में जिला सचिव रामेश्वर सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस अवसर पर संघ के पदाधिकारियों एवं बड़ी संख्या में उपस्थित माध्यमिक व उच्च माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं प्राचार्यों ने एक स्वर में डॉ राहुल राज के नेतृत्व पर विश्वास जताया।
अपने संबोधन में डॉ राहुल राज ने शिक्षकों की लंबित समस्याओं प्रोन्नति, वेतन विसंगति, सेवा शर्तों में सुधार एवं शोषण जैसी जटिल चुनौतियों पर गंभीरता से चर्चा करते हुए उनके शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज के सम्मान, अधिकार और स्वाभिमान की रक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए वे हर स्तर पर संघर्ष करने को प्रतिबद्ध हैं।
प्रमंडलीय अध्यक्ष श्यामा प्रसाद राव एवं जिला सचिव रामेश्वर सिंह ने अपने संबोधन में स्पष्ट कहा कि वर्तमान समय में शिक्षक समाज को एक सशक्त, संघर्षशील एवं संवेदनशील नेतृत्व की आवश्यकता है, जो डॉ राहुल राज के रूप में उन्हें दिखाई दे रहा है। उन्होंने अपनी पूरी टीम के साथ डॉ राहुल राज के समर्थन की घोषणा करते हुए आगामी चुनाव में उन्हें विजय दिलाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकों ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि डॉ राहुल राज जिस निरंतरता और समर्पण के साथ शिक्षक हितों के लिए कार्य कर रहे हैं, उससे शिक्षक समाज में एक नई उम्मीद जगी है। शिक्षकों ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा मिलेगी और शिक्षकों की समस्याओं का ठोस समाधान संभव हो सकेगा।
इस अवसर पर डॉ राहुल राज ने सभी शिक्षक साथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह समर्थन केवल उनका नहीं, बल्कि पूरे शिक्षक समाज के सम्मान और अधिकारों की लड़ाई को मजबूती प्रदान करने वाला है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आपके एक आह्वान पर हम सदैव आपके साथ खड़े मिलेंगे। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी शिक्षकों ने एकजुटता का परिचय देते हुए डॉ राहुल राज के समर्थन में पूर्ण रूप से सक्रिय रहने एवं उनके साथ कदम से कदम मिलाकर चलने का संकल्प लिया। इस समर्थन से सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में डॉ राहुल राज की दावेदारी और अधिक मजबूत मानी जा रही है।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।