Chhapra: अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन आगामी 15 अप्रैल से VDCA ग्राउन्ड, विदूपुर, हाजीपुर में होगा, जहां सारण की टीम अपना प्रदर्शन दिखाएगी।
सारण जिला क्रिकेट संघ की ओर से सभी खिलाड़ियों को टीम यूनिफॉर्म उपलब्ध कराए गए तथा बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर सारण जिला क्रिकेट संघ की अध्यक्ष इंदु कुमारी उर्फ अन्नू सिंह, जिला उपाध्यक्ष उज्ज्वल मिश्रा, मनन कुमार यादव, सुरेश प्रसाद सिंह, विभूति नारायण शर्मा एवं भाजपा पूर्वी के जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह सहित कई लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान सभी खिलाड़ियों को अनुशासन और खेल भावना के साथ खेलने के लिए प्रेरित किया गया तथा टीम की जीत के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

















