Breaking News

FIH Hockey Junior World Cup 2025: स्विट्जरलैंड को 5-0 से हराकर भारत क्वार्टरफाइनल में

3 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

– 05 दिसंबर को बेल्जियम से भिड़ंत

चेन्नई/मदुरै, 02 दिसंबर (हि.स.)। भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम ने एफआईएच हॉकी पुरुष जूनियर विश्व कप तमिलनाडु 2025 में अपने शानदार अपराजित अभियान को जारी रखते हुए मंगलवार को स्विट्जरलैंड को 5-0 से मात देकर क्वार्टरफाइनल में जगह पक्की कर ली। रोहित की कप्तानी और पी.आर. श्रीजेश की कोचिंग में खेल रही भारतीय टीम अब 05 दिसंबर को बेल्जियम से मुकाबला करेगी।

SHAILFORD
विज्ञापन

मैच की दमदार शुरुआत: मनमीत सिंह और शारदानंद तिवारी की चमक

भारत ने मैच की शुरुआत से ही दबदबा बनाए रखा। मुकाबले का पहला गोल दूसरे ही मिनट में जन्मदिन मना रहे मनमीत सिंह ने दागा। उन्होंने 11वें मिनट में एक और शानदार फील्ड गोल कर भारत को 2-0 की बढ़त दिला दी।

RC Jewellers
SHARDA
1 / 2
विज्ञापन

इसके तुरंत बाद, 13वें मिनट में शारदानंद तिवारी ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर स्कोर 3-0 कर दिया। साइक्लोन के बावजूद बड़ी संख्या में पहुंचे दर्शकों को भारतीय खिलाड़ियों के तेजतर्रार खेल ने रोमांचित कर दिया।

AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

हाफटाइम से पहले भारत का दबदबा कायम

पिछले मैच में ओमान के खिलाफ हैट्रिक लगाने वाले अर्शदीप सिंह ने 28वें मिनट में भारत का चौथा गोल दागा। उधर, गोलकीपर प्रिंस दीप सिंह ने स्विट्ज़रलैंड के कई हमलों को शानदार बचाव से नाकाम किया।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

चौथे क्वार्टर में भी नहीं रुका भारत का आक्रमण

भारत ने आखिरी क्वार्टर में भी अपना दबदबा बनाए रखा। 54वें मिनट में शारदानंद तिवारी ने एक और पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलते हुए न सिर्फ टीम का पांचवां गोल दागा, बल्कि ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ भी बने। इससे मैच पूरी तरह भारत के पक्ष में मुहर लग गई और स्विट्ज़रलैंड वापसी की कोशिश भी नहीं कर सका।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

नॉकआउट से पहले भारत का धमाकेदार प्रदर्शन

भारत इससे पहले चिली को 7-0 और ओमान को 17-0 से हराकर नॉकआउट चरण में प्रवेश कर चुका है। स्विट्जरलैंड पर 5-0 की बड़ी जीत ने टीम के आत्मविश्वास को और मजबूत किया है।

अब असली अग्निपरीक्षा – क्वार्टरफाइनल में बेल्जियम से भिड़ंत

भारत 05 दिसंबर को चेन्नई में क्वार्टरफाइनल में उतरेगा, जहां उसका सामना मजबूत टीम बेल्जियम से होगा। टीम की लगातार फॉर्म और आक्रामक खेल को देखते हुए भारतीय दर्शकों को एक रोमांचक मुकाबले की उम्मीद है।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें