जनता और कार्यकर्ताओं की जीत: राजीव प्रताप रुडी

जनता और कार्यकर्ताओं की जीत: राजीव प्रताप रुडी

Chhapra: लोकसभा चुनाव के परिणाम अब सामने आ गए हैं। सारण से राजीव प्रताप रुडी ने लगातार तीसरी बार जीत दर्ज की है। राजीव प्रताप रुडी ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंदी राष्ट्रीय जनता दल की प्रत्याशी रोहिणी आचार्य को 13661 मतों से हराया।

राजीव प्रताप रुडी को 471752 मत मिले, जबकि रोहिणी आचार्य को 458091 मत मिले। यहाँ 11417 मत नोटा को मिले। 

मतगणना में शुरू से ही दोनों प्रत्याशियों के बीच मामूली बढ़त देखेने को मिली। एक बार महज कुछ वोटों से रोहिणी आचार्य आगे निकलीं लेकिन पुनः राजीव प्रताप रुडी ने बढ़त बनाई और यह बढ़त अंतिम तक बनी रही। जीत का अंतर कम ही रहा पर इससे एनडीए में खुशी की लहर दौर गई।  

अपनी जीत के बाद राजीव प्रताप रुडी ने कहा कि सारण की जनता का आभार जताता हूँ, छपरा के लोगों ने तीसरी बार लगातार अगले 5 साल तक सेवा करने का मौका दिया है। सब साथ मिलकर सारण और देश के विकास की बात करेंगे। उन्होंने कहा कि यह जीत जनता और कार्यकर्ताओं की जीत है। जो वोट दिए हैं, जो नहीं दिए हैं उन्हें भी धन्यवाद। जनता मेरे साथ थी जिसका परिणाम जीत में दिखा है।  

इसेक साथ ही सारण प्रमंडल की चारों सीटों पर एनडीए ने जीत हासिल की है।

 

यहाँ देखें किस प्रत्याशी को मिले कितने मत 

1 राजीव प्रताप रुडी  ———BJP——————– 471752 (विजेता) 
2 रोहिणी आचार्य ————RJD——————– 458091 
3 लक्ष्मण पराओ यादव——-निर्दलीय—————– 22043 
4 शेख नौशाद—————निर्दलीय——————-16103 
5 अविनाश कुमार———–BSP———————–14770 
6 राघवेंद्र प्रताप सिंह———निर्दलीय——————–5167 
7 गजेन्द्र प्रसाद चौरसिया—–जनहित किसान पार्टी——-5030 
8 शत्रुघ्न तिवारी————–भारतीय सार्थक पार्टी——–3687 
9 मो सलीम—————–निर्दलीय——————–3151 
10 आरती कुमार————निर्दलीय——————–3023 
11 प्रभात कुमार————-निर्दलीय——————–2306 
12 बरुन कुमार दास———गण सुरक्षा पार्टी————-1775 
13 ज्ञानी कुमार शर्मा———भारतीय एकता दल——–  1704 
14 राजेश कुशवाहा———-भारतीय चेतना पार्टी——– 1489 
15 NOTA ———————————————-11417 

0Shares

छपरा टुडे डॉट कॉम की खबरों को Facebook पर पढ़ने कर लिए @ChhapraToday पर Like करे. हमें ट्विटर पर @ChhapraToday पर Follow करें. Video न्यूज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को @ChhapraToday पर Subscribe करें