Chhapra: सारण जिला 18 एवं 19 जुलाई 2026 को आयोजित होने वाली 18वीं राज्य स्तरीय रोड साइकिलिंग प्रतियोगिता की मेजबानी करेगा। प्रतियोगिता के सफल आयोजन को लेकर गुरुवार को जिला अतिथि गृह में सारण साइकिलिंग संघ की ओर से प्रेस वार्ता आयोजित कर तैयारियों की जानकारी साझा की गई। संघ के अध्यक्ष डॉ. देव कुमार सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता के सुचारु एवं सुरक्षित संचालन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। खिलाड़ियों की सुरक्षा, चिकित्सा सुविधा, रूट प्रबंधन, तकनीकी व्यवस्था, निष्पक्ष प्रतियोगिता संचालन तथा यातायात नियंत्रण सहित सभी महत्वपूर्ण पहलुओं पर विशेष ध्यान दिया गया है। उद्देश्य राज्य के विभिन्न जिलों से आने वाले खिलाड़ियों को सुरक्षित और बेहतर प्रतियोगी वातावरण उपलब्ध कराना है। बिहार विश्वविद्यालय अधिनियम 2026 के विरोध में जय प्रकाश विश्वविद्यालय मुख्यालय पर शिक्षकों का धरना-प्रदर्शन संयुक्त सचिव प्रीति सिंह ने विश्वास जताया कि जिला प्रशासन के सहयोग और टीम भावना के साथ इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन सफल एवं यादगार होगा। उन्होंने कहा कि यह आयोजन न केवल खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करेगा, बल्कि सारण जिले की खेल पहचान को भी नई ऊंचाई देगा। जलालपुर में केंद्रीय विद्यालय खोलने की मांग, सांसद जनार्दन सिंह सीग्रीवाल ने लोकसभा में उठाया मुद्दा संरक्षक डॉ सुरेश प्रसाद सिंह ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन में प्रशासनिक सहयोग के लिए जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था, चिकित्सा सुविधाएं, यातायात प्रबंधन और अन्य व्यवस्थाओं में मिले सहयोग की सराहना की। Har Ghar Tiranga | समाहरणालय परिसर से निकली तिरंगा साइकिल रैली, देशभक्ति के नारों से गूंजा शहर प्रेस वार्ता में सचिव संजीव चौधरी, शैलेन्द्र पुरी, संगीता सिंह, अर्पित सिंह सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। सारण साइकिलिंग संघ ने जिले के खेल प्रेमियों एवं आम नागरिकों से अपील की है कि वे प्रतियोगिता में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करें और आयोजन को सफल बनाने में अपनी सहभागिता निभाएं।
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
Chhapra: सारण जिला 18 एवं 19 जुलाई 2026 को आयोजित होने वाली 18वीं राज्य स्तरीय रोड साइकिलिंग प्रतियोगिता की मेजबानी करेगा। प्रतियोगिता के सफल आयोजन को लेकर गुरुवार को जिला अतिथि गृह में सारण साइकिलिंग संघ की ओर से प्रेस वार्ता आयोजित कर तैयारियों की जानकारी साझा की गई।
विज्ञापन
संघ के अध्यक्ष डॉ. देव कुमार सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता के सुचारु एवं सुरक्षित संचालन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। खिलाड़ियों की सुरक्षा, चिकित्सा सुविधा, रूट प्रबंधन, तकनीकी व्यवस्था, निष्पक्ष प्रतियोगिता संचालन तथा यातायात नियंत्रण सहित सभी महत्वपूर्ण पहलुओं पर विशेष ध्यान दिया गया है। उद्देश्य राज्य के विभिन्न जिलों से आने वाले खिलाड़ियों को सुरक्षित और बेहतर प्रतियोगी वातावरण उपलब्ध कराना है।
संयुक्त सचिव प्रीति सिंह ने विश्वास जताया कि जिला प्रशासन के सहयोग और टीम भावना के साथ इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन सफल एवं यादगार होगा। उन्होंने कहा कि यह आयोजन न केवल खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करेगा, बल्कि सारण जिले की खेल पहचान को भी नई ऊंचाई देगा।
संरक्षक डॉ सुरेश प्रसाद सिंह ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन में प्रशासनिक सहयोग के लिए जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था, चिकित्सा सुविधाएं, यातायात प्रबंधन और अन्य व्यवस्थाओं में मिले सहयोग की सराहना की।
प्रेस वार्ता में सचिव संजीव चौधरी, शैलेन्द्र पुरी, संगीता सिंह, अर्पित सिंह सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
सारण साइकिलिंग संघ ने जिले के खेल प्रेमियों एवं आम नागरिकों से अपील की है कि वे प्रतियोगिता में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करें और आयोजन को सफल बनाने में अपनी सहभागिता निभाएं।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।