Chhapra: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुधवार को समृद्धि यात्रा पर छपरा पहुंच रहे हैं। समृद्धि यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री कई योजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और निरीक्षण करेंगे।
इसे लेकर चल रही तैयारियों का जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने कार्यक्रम स्थल पहुंचकर निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री समृद्धि यात्रा के दौरान छपरा पहुंचेंगे। सबसे पहले वह सदर प्रखंड कार्यालय के बगल में स्थित जीविका दीदियों के संचालित सिलाई, कटाई प्रशिक्षण केंद्र पहुंचेंगे और उद्घाटन और निरीक्षण करेंगे।
इसके बाद वे बिनटोलिया में आईटीआई का उद्घाटन करेंगे और विभिन्न विकासात्मक कार्यों की समीक्षा, उद्घाटन, शिलान्यास करेंगे। इसके बाद निर्माणाधीन बस स्टैन्ड के मैदान में मुख्यमंत्री जनसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री प्रगति यात्रा के दौरान जिले में घोषित योजनाओं की समीक्षा करेंगे।
मुख्यमंत्री देंगे सौगात
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार छपरा में 450.30 करोड रुपए की लागत से 45 योजनाओं का शिलान्यास, 86.50 करोड रुपए की लागत से 24 योजनाओं का उद्घाटन करेंगे।
समृद्धि यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री के साथ उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा भी उपस्थित रहेंगे।
यातायात व्यवस्थित करने के लिए ट्रैफिक प्लान जारी
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मंगलवार को सारण जिला अन्तर्गत बिनटोलिया आई०टी०आई० के पास प्रस्तावित समृद्धि यात्रा कार्यक्रम को लेकर छपरा शहर के अंदर एवं बाहर यातायात व्यवस्थित करने के लिए ट्रैफिक प्लान जारी किया गया है।
सारण पुलिस के द्वारा जारी ट्रैफिक प्लान में बताया गया है कि 1. यू०पी० बलिया के तरफ से आने वाले सभी प्रकार के बड़ी/भाड़ी वाहन जय प्रभा सेतु मांझी के प्रारंभिक छोड तक ही आयेगें।
2. सिवान के तरफ से आने वाले सभी प्रकार के बड़ी / भाड़ी वाहन रसुलपुर तक हीं आयेगें।
सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत, सड़क जाम
3. बनियापुर के तरफ से आने वाले सभी प्रकार के बड़ी/भाड़ी वाहन चेतन छपरा मोड़ तक ही आयेगें।
4. मशरक-इसुआपुर-नगरा तथा मौड़ा के तरफ से आने वाले सभी प्रकार के बड़ी भाड़ी वाहन कृष्ण चौक, खैरा तक ही आयेगें।
राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के नेतृत्व में भाजपा और मजबूत और सशक्त होगी: रणजीत कुमार सिंह
5. मुजफ्फरपुर के तरफ से आने वाले सभी प्रकार के बड़ी / भाड़ी वाहन भेल्दी तक ही आयेगें।6. पटना-हाजीपुर-सोनपुर के तरफ से आने वाले बड़ी/भाड़ी वाहन कुशवाहा चौक तक ही आयेगें।7. आरा के तरफ से आने वाले बड़ी/भाड़ी वाहन आरा-छपरा सीमा (वीर कुंअर सिंह सेतु के दक्षिणी छोर) तक हीं आयेगें।
सारण पुलिस ने बताया कि यह आदेश दिनांक-20.01.2026 को मध्य रात्रि से भीड़ समाप्त होने तक लागू रहेगा। (उक्त आदेश आकस्मिक सेवा/सरकारी कार्य में संलग्न वाहन उक्त आदेश से विमुक्त रहेगें।)








