धर्मेंद्र सिंह चौहान बने रिविलगंज सदर भाजपा अध्यक्ष

धर्मेंद्र सिंह चौहान बने रिविलगंज सदर भाजपा अध्यक्ष

Chhapra: भारतीय जनता पार्टी ने सारण जिला में अपने मंडल अध्यक्षों की घोषणा शुरू कर दी है।  इस निमित्त रिबिलगंज सदर मंडल में डिलियारहिमपुर पंचायत के आर एन सिंह कॉलेज में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति के बाद भाजपा के वरिष्ठ नेता धर्मेंद्र सिंह चौहान को रिविलगंज सदर मंडल का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। इसकी घोषणा भाजपा जिलाध्यक्ष रणजीत कुमार सिंह के द्वारा की गई।

धर्मेंद्र सिंह चौहान भाजपा के जिला उपाध्यक्ष, जिला मीडिया प्रभारी, जिला प्रवक्ता आदि विभिन्न दायित्व का निर्वहन कर चुके हैं। विद्यार्थी परिषद के बाद 1996 से अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत करने वाले धर्मेन्द्र चौहान पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ता रहे हैं, उन्होंने हर दायित्व को पूरी ईमानदारी और कर्मठता के साथ निर्वहन किया है।  

उनके मनोनयन पर जिलाध्यक्ष रणजीत कुमार सिंह ने कहा कि धर्मेंद्र सिंह चौहान को रिविलगज सदर मंडल का अध्यक्ष बनने से पार्टी पहले से और मजबूत होगी। पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, रमेश प्रसाद, रामदयाल शर्मा, प्रचार्य अरुण कुमार सिंह,एवं महामंत्री विवेक कुमार सिंह, शत्रुघन भक्त, द्वारा माला पहनाकर सम्मानित किया गया। 

अपने मनोनयन पर धर्मेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि पार्टी का कार्यकर्ता हूं जो भी दायित्व मुझे पार्टी के द्वारा दिया उसे निष्ठा से निर्वहन करुंगा एवं पार्टी के मजबूती के लिए स्तर पर कार्य करूंगा। प्रदेश अध्यक्ष, सारण सांसद राजीव प्रताप रूड़ी, विधायक डॉ सीएन गुप्ता सहित सभी जिला पदाधिकारियों का आभारी हूं इस दायित्व के लिए। 

धर्मेंद्र चौहान के मनोनयन पर  रिविलगंज के नेताओं में हर्ष की लहर है।  

0Shares

छपरा टुडे डॉट कॉम की खबरों को Facebook पर पढ़ने कर लिए @ChhapraToday पर Like करे. हमें ट्विटर पर @ChhapraToday पर Follow करें. Video न्यूज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को @ChhapraToday पर Subscribe करें