Breaking News

फॉलोअर्स और लाइक्स बढ़ाने के लिए हथियार के साथ फोटो सोशल मीडिया पर डाली, गिरफ्तार

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

नई दिल्ली, 12 मार्च (हि.स.)। फॉलोअर्स और लाइक्स बढ़ाने के लिए एक युवक हथियार के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर डालने लगा। लेकिन आरोपित जल्द ही पुलिस के हत्थे चढ़ गया। उत्तरी जिला के बुराड़ी थाना पुलिस ने आरोपित को दबोच लिया। पकड़े गए आरोपित की पहचान दीपक उर्फ झुमरी (26) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपित के पास से एक देसी तमंचा और एक कारतूस बरामद किया है। पुलिस की पूछताछ में आरोपित ने खुलासा किया है कि वह सोशल मीडिया पर रील बनाकर बड़े गैंगस्टर की नजरों में आकर पैसा कमाना चाहता था। तमंचा उसने किसी हिमांशु नामक दोस्त से खरीदा था। अब पुलिस उसकी भी तलाश कर रही है।

विज्ञापन

उत्तरी जिले के पुलिस उपायुक्त राजा बांठिया ने बताया कि ऑपरेशन शस्त्र के तहत उनकी टीम लगातार हथियारों का इस्तेमाल करने वाले बदमाशों पर रख रही थी। इस कड़ी में टीम को पता चला कि एक युवक सोशल मीडिया पर अवैध हथियारों का प्रदर्शन करते हुए रील बनाकर डालता है। टीम ने उसकी जानकारी जुटाना शुरू की। टीम ने लोकल इंटेलिजेंस और टेक्निकल सर्विलांस की मदद ली। बाद में आरोपित की पहचान दीपक उर्फ झुमरी के रूप में हुई। पता चला कि आरोपित बुराड़ी अमृत विहार में रहता है। फौरन आरोपित की जानकारी जुटाई गई। इस बीच टीम को पता चला कि आरोपित आरसीसी रोड, बुराड़ी ट्रांसपोर्ट ऑफिस के पास आने वाला है। टीम ने मौके पर जाल बिछा कर दबाेचा।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

Share This Article
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें