पटना, 07 मई (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को पटना की सड़कों पर भव्य रोड शो कर बिहार की राजनीति में चुनावी उत्साह और ऊर्जा का माहौल बना दिया। बिहार में सम्राट चौधरी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार समारोह में शामिल होने पटना पहुंचे प्रधानमंत्री का एयरपोर्ट से लेकर गांधी मैदान तक अभूतपूर्व स्वागत हुआ। रोड शो के दौरान पूरा मार्ग भाजपा कार्यकर्ताओं, समर्थकों और आम नागरिकों की भारी भीड़ से गुलजार दिखा। सड़क के दोनों ओर लोगों का हुजूम प्रधानमंत्री की एक झलक पाने के लिए घंटों इंतजार करता नजर आया। जगह-जगह फूलों की वर्षा, स्वागत द्वार और नारों के साथ लोगों ने प्रधानमंत्री का अभिनंदन किया। साथ ही साधु संतों ने भी प्रधानमंत्री का स्वागत किया। आज का पंचांग | शुद्ध ज्येष्ठ शुक्लपक्ष दशमी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोगों का अभिवादन स्वीकार करते रहे। उन्होंने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया, जबकि समर्थक मोदी-मोदी और भारत माता की जय के नारों से माहौल को उत्साहपूर्ण बनाते रहे। लखनऊ कोचिंग आग हादसे में पुलिस ने चार को किया गिरफ्तार, चार अफसर सस्पेंड पटना एयरपोर्ट से गांधी मैदान तक का पूरा इलाका सुरक्षा व्यवस्था के बीच उत्सव जैसा नजर आया। रोड शो के दौरान युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों में खास उत्साह देखने को मिला। कई स्थानों पर पारंपरिक सांस्कृतिक कार्यक्रमों और ढोल-नगाड़ों के साथ प्रधानमंत्री का स्वागत किया गया। कतर फैक्टरी दुर्घटना में 12 भारतीय नागरिकों की जान गई, दूतावास ने जताया शोक
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
पटना, 07 मई (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को पटना की सड़कों पर भव्य रोड शो कर बिहार की राजनीति में चुनावी उत्साह और ऊर्जा का माहौल बना दिया। बिहार में सम्राट चौधरी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार समारोह में शामिल होने पटना पहुंचे प्रधानमंत्री का एयरपोर्ट से लेकर गांधी मैदान तक अभूतपूर्व स्वागत हुआ।
विज्ञापन
रोड शो के दौरान पूरा मार्ग भाजपा कार्यकर्ताओं, समर्थकों और आम नागरिकों की भारी भीड़ से गुलजार दिखा। सड़क के दोनों ओर लोगों का हुजूम प्रधानमंत्री की एक झलक पाने के लिए घंटों इंतजार करता नजर आया। जगह-जगह फूलों की वर्षा, स्वागत द्वार और नारों के साथ लोगों ने प्रधानमंत्री का अभिनंदन किया। साथ ही साधु संतों ने भी प्रधानमंत्री का स्वागत किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोगों का अभिवादन स्वीकार करते रहे। उन्होंने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया, जबकि समर्थक मोदी-मोदी और भारत माता की जय के नारों से माहौल को उत्साहपूर्ण बनाते रहे।
पटना एयरपोर्ट से गांधी मैदान तक का पूरा इलाका सुरक्षा व्यवस्था के बीच उत्सव जैसा नजर आया। रोड शो के दौरान युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों में खास उत्साह देखने को मिला। कई स्थानों पर पारंपरिक सांस्कृतिक कार्यक्रमों और ढोल-नगाड़ों के साथ प्रधानमंत्री का स्वागत किया गया।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।