Chhapra: नववर्ष की पूर्व संध्या एवं नववर्ष के अवसर पर जिले में विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव एवं वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. कुमार आशीष ने बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं थाना प्रभारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में नववर्ष के दौरान संभावित भीड़-भाड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों को बताया गया कि नववर्ष पर लोग पूजा-पाठ, पिकनिक एवं भ्रमण के लिए धार्मिक स्थलों, नदी घाटों, पार्कों तथा अन्य सार्वजनिक स्थानों पर जाते हैं। ऐसे सभी स्थलों पर विशेष सतर्कता एवं चौकसी बरतने का निर्देश दिया गया। अधिक भीड़ वाले मंदिरों में श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अलग-अलग प्रवेश एवं निकास की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया। साथ ही, महत्वपूर्ण नदी घाटों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए। प्रधानमंत्री मोदी ने दी अमरनाथ तीर्थयात्रा शुरू होने पर शुभकामनाएं सुरक्षा के मद्देनज़र 31 दिसंबर एवं 1 जनवरी को जिले में नावों के परिचालन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया गया है। इस आदेश का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश देते हुए सारण के सभी सीमावर्ती जिलों वैशाली, मुजफ्फरपुर, पटना, भोजपुर तथा बलिया के जिलाधिकारियों से भी नदियों के दूसरे छोर पर नाव परिचालन पर रोक लगाने का अनुरोध किया गया है। बैठक में नदी घाटों अथवा अन्य खतरनाक स्थानों पर सेल्फी लेने वालों पर भी नियंत्रण रखने के निर्देश दिए गए। सभी पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में लगातार भ्रमणशील रहकर विधि-व्यवस्था पर पैनी नजर रखने, तथा छोटी से छोटी घटना को भी गंभीरता से लेते हुए समय पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया। बालटाल और पहलगाम बेस कैंप से पहला जत्था पवित्र गुफा मंदिर के लिए व 3,865 श्रद्धालुओं का दूसरा जत्था जम्मू से रवाना डायल-112 के वाहनों को रेडी मोड में रखते हुए गहन पेट्रोलिंग कराने तथा सभी अनुमंडल स्तर पर नियंत्रण कक्ष को सक्रिय रखने का भी निर्देश दिया गया। बैठक में पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), अपर समाहर्ता (विधि-व्यवस्था) सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे। फीफा विश्व कप 2026: पुर्तगाल प्री-क्वार्टर फाइनल में, क्रोएशिया को 2-1 से हराया
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
Chhapra: नववर्ष की पूर्व संध्या एवं नववर्ष के अवसर पर जिले में विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव एवं वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. कुमार आशीष ने बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं थाना प्रभारियों के साथ समीक्षा बैठक की।
विज्ञापन
बैठक में नववर्ष के दौरान संभावित भीड़-भाड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों को बताया गया कि नववर्ष पर लोग पूजा-पाठ, पिकनिक एवं भ्रमण के लिए धार्मिक स्थलों, नदी घाटों, पार्कों तथा अन्य सार्वजनिक स्थानों पर जाते हैं। ऐसे सभी स्थलों पर विशेष सतर्कता एवं चौकसी बरतने का निर्देश दिया गया।
1 / 2
विज्ञापन
अधिक भीड़ वाले मंदिरों में श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अलग-अलग प्रवेश एवं निकास की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया। साथ ही, महत्वपूर्ण नदी घाटों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए।
सुरक्षा के मद्देनज़र 31 दिसंबर एवं 1 जनवरी को जिले में नावों के परिचालन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया गया है। इस आदेश का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश देते हुए सारण के सभी सीमावर्ती जिलों वैशाली, मुजफ्फरपुर, पटना, भोजपुर तथा बलिया के जिलाधिकारियों से भी नदियों के दूसरे छोर पर नाव परिचालन पर रोक लगाने का अनुरोध किया गया है।
विज्ञापन
बैठक में नदी घाटों अथवा अन्य खतरनाक स्थानों पर सेल्फी लेने वालों पर भी नियंत्रण रखने के निर्देश दिए गए। सभी पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में लगातार भ्रमणशील रहकर विधि-व्यवस्था पर पैनी नजर रखने, तथा छोटी से छोटी घटना को भी गंभीरता से लेते हुए समय पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।