राशिफल: भगवान भास्कर की होगी कृपा, मेष, वृष, कन्या, वृश्चिक, मकर और मीन राशि के जातकों को होगा लाभ

राशिफल: भगवान भास्कर की होगी कृपा, मेष, वृष, कन्या, वृश्चिक, मकर और मीन राशि के जातकों को होगा लाभ

आज का पंचांग
दिनाँक: 11 /06/2023 रविवार
आषाढ़ कृष्णपक्ष अष्टमी
दोपहर 12:05 उपरांत नवमी
नक्षत्र : पूर्वाभाद्रपद
दोपहर 02:32 उपरांत उतरभाद्रपद
चन्द्र राशि: कुम्भ
सुबह 08 :46 उपरांत मीन
विक्रम संवत : 2080
सूर्योदय : 04:58 सुबह,
सूर्यास्त : 06:40 संध्या
चंद्रोदय : 12:48 सुबह (12 जून 23 )
चंद्रास्त :12 :15 सुबह
लगन : वृषभ 05:19 सुबह
उपरांत मिथुन लगन
चौघडिया,
दिन चौघड़िया:
उद्देग :04:58 सुबह 06:41सुबह
चर : 06:41सुबह 08:24 सुबह, लाभ :08:24 सुबह 10:06 सुबह अमृत:10:06 सुबह11:49 सुबह काल:11:49सुबह 01:32दोपहर
शुभ:01:32दोपहर 03:15 दोपहर
रोग:03:15 दोपहर 04:58 संध्या उद्देग:04:58 संध्या 06:40 संध्या
राहुकाल:
संध्या 04:58 से 10:40सुबह
अभिजित मुहूर्त :
सुबह 11:22 से 12:17 दोपहर तक
दिशाशूल :पच्छिम

आज का राशिफल

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। आय बढ़ेगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। अपने व्यसनों पर नियंत्रण रखते हुए कार्य करना चाहिए। व्यापार में कर्मचारियों पर अधिक विश्वास न करें। यदि आप किसी के साथ प्रेम संबंध में हैं तो आपका पार्टनर आपके स्वास्थ्य को लेकर आशंकित रह सकता हैं। ऐसे में उनको अपने विश्वास में लाये।
लकी नंबर
8
लकी कलर
श्वेत

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। मान बढ़ेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। अपनी बुद्धिमत्ता से आप सही निर्णय लेने में सक्षम होंगे।आपको अपने ननिहाल पक्ष की ओर से कोई खुशखबरी मिल सकती हैं। आपका व्यवहार भी सभी के प्रति स्नेहपूर्वक रहेगा जिससे सभी के मन में आपके प्रति लगाव और बढ़ेगा।
लकी नंबर
7
लकी कलर
स्लेटी

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
धन प्राप्ति सुगम होगी। प्रसन्नता रहेगी। भूमि, आवास की समस्या रह सकती है। आजीविका में नवीन प्रस्ताव मिलेगा। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा।परिवार में नयी खुशियाँ आएगी व आप सभी के प्रति आशान्वित रहेंगे। आप कुछ नया करने का सोचेंगे व उसमे आपको अपने परिवारवालों का पूरा साथ भी मिलेगा।
लकी नंबर
1
लकी कलर
केसरी

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। वस्तुएं संभालकर रखें। स्वास्थ्य पर व्यय होगा। विवाद न करें। यात्रा में अपनी वस्तुओं को संभालकर रखें।आज के दिन आपको अपने व्यापार के साथ-साथ कुछ नए क्षेत्रों में निवेश करने की प्रेरणा मिलेगी। जिन्होंने भूमि या शेयर में निवेश किया हुआ हैं.
लकी नंबर
4
लकी कलर
नीला

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
दूसरों से अपेक्षा न करें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। थकान रहेगी। जोखिम न लें। विवाद से बचें। राजकीय सहयोग मिलेगा एवं इस क्षेत्र के व्यक्तियों से संबंध बढ़ेंगे।सरकारी नौकरी कर रहे लोगों को राजनीतिक क्षेत्र के लोगों से चुनौती मिल सकती हैं। ऐसे में वे स्वयं पर विश्वास बनाए रखे व अपने मन के अनुसार कार्य करे।
लकी नंबर
9
लकी कलर
हरा

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर मिलेगा। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। कामकाज में धैर्य रखने से सफलता मिल सकेगी। घर की कोई पुरानी जमीन पड़ी हैं तो उसको बेचकर कुछ नया करने का विचार किया जा सकता है। इस बारे में सोच-समझ कर ही कोई निर्णय ले।
लकी नंबर
5
लकी कलर
गुलाबी

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। जोखिम न लें। व्यावसायिक चिंता दूर हो सकेगी।निजी क्षेत्र में काम कर रहे लोगों के लिए आज का दिन शुभ संकेत लेकर आ रहा हैं। आपको अपने कार्यक्षेत्र में आनंद आएगा व सभी का भरपूर साथ आपको मिलेगा।
लकी नंबर
3
लकी कलर
भूरा

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता मिलेगी। प्रसन्नता रहेगी। धनार्जन होगा। समाज में प्रसिद्धि के कारण सम्मान में बढ़ौत्री होगी।स्कूल में पढ़ रहे छात्र अपने लिए रचनात्मक कार्य करेंगे जो आगे चलकर उनके काम आएगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में लगे लोगों को अपने लिए नए अवसर प्राप्त होंगे व उन्हें सफलता मिलने की भी संभावना हैं।
लकी नंबर
2
लकी कलर
ग्रे

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
समय ठीक नहीं है। वाहन, मशीनरी व अग्नि के प्रयोग में सावधानी रखें। लेन-देन में सावधानी रखें। विवाद न करें। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा।स्कूल में पढ़ रहे छात्रों को अपने अध्यापकों की ओर से मार्गदर्शन मिलेगा जो भविष्य में उनके लिए सहायक सिद्ध होगा। प्रतियोगी परीक्षार्थियों के लिए आज का दिन नयी चुनौतियां लेकर आएगा।
लकी नंबर
7
लकी कलर
महरून

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। राजकीय काम बनेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। चिंता रहेगी। जोखिम न उठाएं। संतान से मदद मिलेगी। आर्थिक स्थिति में प्रगति की संभावना है।विवाहित लोगों का अपने जीवनसाथी के साथ कुछ यादगार अनुभव रहेगा। आपको अपने ससुराल पक्ष से भी भरपूर सहयोग मिलेगा जिससे मन आनंदित रहेगा।
लकी नंबर
6
लकी कलर
आसमानी

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
नए अनुबंध होंगे। यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। झंझटों में न पड़ें। शत्रु सक्रिय रहेंगे। कार्य की प्रवृत्ति में यथार्थता व व्यावहारिकता का समावेश आवश्यक है।यदि आप कोई काम में है और किसी प्रोजेक्ट में फंसे है तो आज के दिन किसी ऐसे व्यक्ति से सहायता मिलेगी जिससे आपकी बिल्कुल अपेक्षा नही होगी।
लकी नंबर
9
लकी कलर
संतरी

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। राजकीय बाधा दूर होगी। वरिष्ठजन सहयोग करेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। बुद्धि एवं तर्क से कार्य में सफलता के योग बनेंगे। अविवाहित लोगों को आज के दिन कुछ रोमांचित अनुभव होगा जिससे उनका मन आनंदित रहेगा। यदि आप पहले से किसी के प्रति आकर्षित हैं तो उसे आज के दिन अपने मन की बात उनसे कह दे।
लकी नंबर
1
लकी कलर
हरा

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष , वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ 8080426594/9545290847

0Shares

छपरा टुडे डॉट कॉम की खबरों को Facebook पर पढ़ने कर लिए @ChhapraToday पर Like करे. हमें ट्विटर पर @ChhapraToday पर Follow करें. Video न्यूज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को @ChhapraToday पर Subscribe करें