Breaking News

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का विधायक छोटी कुमारी ने लिया जायजा

2 Min Read


Chhapra: प्रखंड क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने के लिए छपरा विधायक छोटी कुमारी ने शनिवार को नाव से विभिन्न बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। विधायक ने जान टोला, सतघरवा और जैल शहर सहित आसपास के जलमग्न इलाकों का दौरा कर बाढ़ पीड़ितों की समस्याओं की जानकारी ली।

kanhaiya
SHAILFORD
1 / 2
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान विधायक के साथ भाजपा जिला महामंत्री धर्मेंद्र कुमार साह, प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह चौहान, मुखिया विष्णु साह, छपरा नगर पश्चिमी अध्यक्ष चंदू सिंह, भोला साह एवं उपमुखिया लालजी महतो मौजूद रहे।

विधायक ने बताया कि जान टोला पुल पर बड़ी संख्या में बाढ़ पीड़ित परिवार अपने परिजनों एवं मवेशियों के साथ शरण लिए हुए हैं। उन्होंने मौके से ही जिला पदाधिकारी वैभव श्रीवास्तव, एडीएम एवं एसडीएम से दूरभाष पर बात कर बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत व्यवस्था को और बेहतर करने को कहा।

DOON
विज्ञापन

विधायक ने दिलियारहिमपुर पंचायत के पांच स्थानों जान टोला पुल, सतघरवा, उमानाथ मंदिर के पास साधु लाल पृथ्वी चंद्र उच्च विद्यालय एवं जैल शहर समेत पांच स्थानों पर किचेन शेड संचालित कराने का निर्देश दिया। इस पर जिला पदाधिकारी ने जल्द ही सभी पांच स्थानों पर किचेन शेड शुरू कराने का आश्वासन दिया।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

वहीं, विधायक ने एसडीएम से फोन पर बात कर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में मवेशियों के लिए पर्याप्त चारे एवं नाव की व्यवस्था कराने को कहा।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री उपलब्ध कराने का कार्य लगातार जारी है। अब तक पीड़ित परिवारों के बीच चूड़ा, चीनी, मीठा, चना, सत्तू, त्रिपाल सहित अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई जा चुकी है।

विधायक छोटी कुमारी ने कहा कि बाढ़ प्रभावित परिवारों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी रखा जाएगा।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें