Breaking News

विधायक छोटी कुमारी ने सिताबदियारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का किया औचक निरीक्षण

3 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

Chhapra: छपरा विधानसभा क्षेत्र की विधायक छोटी कुमारी ने मंगलवार को सिताबदियारा क्षेत्र स्थित प्रभावती देवी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल परिसर की व्यवस्थाओं को बारीकी से परखा और स्वास्थ्य सुविधाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं सुलभ बनाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए।
औचक निरीक्षण के दौरान विधायक ने अस्पताल परिसर की साफ-सफाई, ओपीडी सेवाओं की स्थिति, डॉक्टरों एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मियों की उपस्थिति पंजी तथा मरीजों को मिलने वाली बुनियादी सुविधाओं का विस्तृत जायजा लिया। उन्होंने ऑन-ड्यूटी तैनात चिकित्सा कर्मियों से मरीजों की दैनिक संख्या एवं उपचार व्यवस्था की जानकारी प्राप्त की।

SHAILFORD
विज्ञापन

निरीक्षण के क्रम में विधायक छोटी कुमारी ने विशेष रूप से अस्पताल के दवा भंडार का निरीक्षण किया तथा उपलब्ध दवाओं के स्टॉक की गहन समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिया कि गरीब एवं जरूरतमंद मरीजों को बाहर से दवा खरीदने की आवश्यकता न पड़े तथा सभी आवश्यक दवाएं अस्पताल में उपलब्ध रहें।

sds
sds
SDS
SHARDA
1 / 4
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान अस्पताल की व्यवस्था संतोषजनक पाई गई। सभी डॉक्टर, नर्स एवं स्वास्थ्यकर्मी निर्धारित ड्रेस में उपस्थित मिले तथा सभी कर्मचारी अपने-अपने कार्य में सक्रिय पाए गए। अस्पताल के सभी बेड पर साफ-सुथरी चादर लगी हुई मिली, जिसकी विधायक ने सराहना की।

AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

मरीजों के प्रति चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की कार्यशैली और सेवा भाव की विधायक ने प्रशंसा करते हुए बेहतर कार्य के लिए उन्हें बधाई दी तथा आगे भी पूरी निष्ठा और संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

Tanishq Chhapra
SOLANKI SCHOOL
1 / 2
विज्ञापन

इस अवसर पर विधायक ने अस्पताल परिसर में निर्माणाधीन 100 बेड अस्पताल भवन तथा डॉक्टरों एवं कर्मचारियों के लिए बनाए जा रहे नए आवासीय भवन निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य गुणवत्ता एवं समयबद्ध तरीके से पूरा कराने का निर्देश दिया।

विधायक छोटी कुमारी ने कहा, “स्वास्थ्य व्यवस्था को पारदर्शी, जवाबदेह और आम जनता के लिए सुलभ बनाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। मरीजों के इलाज और अस्पताल प्रबंधन में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”

इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष रमेश प्रसाद, मुखिया संघ के अध्यक्ष अजीत सिंह, धर्मेंद्र कुमार साह जिला महामंत्री भाजपा सारण मंडल अध्यक्ष सह प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह चौहान, सुनील सिंह सरपंच, अनुरंजन कुमार, भोला सिंह, राजेश सिंह, चंदन सिंह, बाघा सिंह, रामेश्वर ठाकुर, बरदान साह, विवेक कुमार सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें