Breaking News

बिजली बिल कम करने की एवज में 12 हजार की रिश्वत लेते लाइनमैन  गिरफ्तार

1 Min Read
विज्ञापन

विज्ञापन

जयपुर, 05 फ़रवरी (हि.स.)। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की जोधपुर ग्रामीण टीम ने जोधपुर डिस्कॉम के तकनीशियन प्रथम (लाइनमैन) हरिकिशन मीणा को 12 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। आरोपित पर घरेलू बिजली बिल की राशि कम कराने के बदले रिश्वत मांगने का आरोप है। आरोपित लाइनमैन 33/11 केवी जीएसएस नौसर कार्यालय सहायक अभियंता (पवस) जोधपुर डिस्कॉम मतोडा में पदस्थ है।

विज्ञापन

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो पुलिस महानिदेशक गोविन्द गुप्ता ने बताया कि एसीबी जोधपुर ग्रामीण को शिकायत प्राप्त हुई थी कि आरोपी लाइनमैन हरिकिशन मीणा द्वारा परिवादी के घरेलू बिजली बिल की लगभग 80 हजार रुपये की राशि कम कराने की एवज में 12 हजार रुपये की रिश्वत की मांग कर रहा है। शिकायत के सत्यापन के दौरान आरोपित द्वारा रिश्वत मांगना प्रमाणित पाया गया। इसके बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पारस सोनी के नेतृत्व में ट्रैप की कार्रवाई करते हुए लाइनमैन हरिकिशन मीणा को परिवादी से 12 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

Share This Article
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें