Chhapra: 51वीं जूनियर राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता आन्ध्रप्रदेश के विजयवाडा में 15 जनवरी से 18जनवरी 2026 के बीच खेला जाना है।
उक्त प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु बिहार टीम को बिहार राज्य कबड्डी संघ के सभापति कुमार विजय सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया । ब
ताते चले कि बिहार टीम में सारण के दो होनहार खिलाड़ियों का चयन किया गया है ,दोनों ही खिलाड़ी सारण ज़िले के ग्रामीण क्षेत्र से आते है। सुमित कुमार डिफ़ेंडर के रूप में शामिल किए गए है जो अमनौर के निवासी है, वहीं आदित्य कुमार सिंह एक रेडर के रूप में शामिल किए गए है जो दरियापुर प्रखंड के निवासी है। इस बात की जानकारी सारण ज़िला कबड्डी संघ के सचिव पंकज कश्यप ने दी।
दोनों ही खिलाड़ियों के राज्य के टीम में शामिल होने पर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अच्छे प्रदर्शन हेतु सारण ज़िला कबड्डी संघ के अध्यक्ष रमाकान्त सिंह सोलंकी, संरक्षक डॉ हरेंद्र सिंह, डॉ देव कुमार सिंह, डॉ सुरेश प्रसाद सिंह, सभापति बैठा ,उपाध्यक्ष विकास सिंह, राणा प्रताप सिंह डब्लू, कौशलेंद्र कुमार, राकेश कुमार सिंह, सुशील कुमार, नीरज तिवारी, सूरज कुमार, प्रमोद कुमार सहित संघ के सभी पदाधिकारियों ने शुभकामनाएँ प्रेषित की है।







