Breaking News

रिविलगंज में ज्वेलरी दुकान लूटकांड का खुलासा, 3 गिरफ्तार

विज्ञापन

Chhapra: सारण जिले के रिविलगंज थाना क्षेत्र में ज्वेलरी दुकान में हुई लूट की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, साथ ही लूटे गए आभूषण और घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है।

विज्ञापन

घटना 6 अप्रैल 2026 की है, जब दोपहर करीब 2 बजे अज्ञात अपराधियों ने एक ज्वेलरी दुकान को निशाना बनाते हुए सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। पीड़ित के आवेदन पर रिविलगंज थाना में कांड संख्या 205/26 दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार ने एक विशेष टीम का गठन किया था। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-1 के नेतृत्व में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी और मानवीय इनपुट के आधार पर दो मुख्य आरोपियों समीर और रेहान उर्फ कबीर को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

पुलिस ने इनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को जब्त किया। वहीं पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के आधार पर चोरी के आभूषण खरीदने वाले स्वर्ण व्यवसायी सुधीर कुमार को भी गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन

गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से 5.3 ग्राम सोने जैसा आभूषण, 1730 रुपये नगद और दो लाइटर बरामद किए गए हैं। फिलहाल पुलिस इस मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

विज्ञापन
Share This Article
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें