Breaking News

आज का पंचांग | पौष शुक्लपक्ष तृतीया

6 Min Read

आज का पंचांग
दिनांक 23/12/2025 मंगलवार
पौष शुक्लपक्ष तृतीया

दोपहर12:12 उपरांत चतुर्थी
नक्षत्र श्रवण
पूर्ण रात्रि तक
राशि मकर
विक्रम सम्वत :2082
सूर्योदय 06:32 सुबह
सूर्यास्त :05:05 संध्या
चंद्रोदय :09:02 सुबह
चंद्रास्त : 08:00 रात्रि
ऋतू हेमंत
चौघडिया,दिन
चौघड़िया :
रोग 06:32 सुबह 07:51 सुबह
उद्देग 07:51 सुबह 09:11 सुबह
चर 09:10 सुबह 10:30 सुबह
लाभ 10:29 सुबह 11:49 सुबह
अमृत11:49 सुबह 01:08 दोपहर
काल 01:08 दोपहर 02:27 दोपहर
शुभ 02:28 दोपहर 03:46 संध्या
रोग 03:46 संध्या 05:05 संध्या
लगन :धनु
सुबह 08:08 उपरांत मकर लगन
राहुकाल
दोपहर 02:27 से 03:46 संध्या
अभिजित मुहूर्त
सुबह 11:28 से 12:10 दोपहर
दिशाशूल उत्तर
यात्रा विचार :आज कही यात्रा पर जाने के पहले राई खाकर यात्रा करे लाभ होगा .

आज का राशिफल

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
वाणी में सुधार करे,शब्द का प्रयोग करने के पहले अच्छे से विचार करे। परिवार में मान सम्मान मिलेगा।परिवार में उत्साहित महौल बनेगा।राजकीय कार्य से लाभ मिलेगा। परिवारिक व्यापार में वृद्धि होगी।दोपहर के बाद मानसिक स्थति ठीक नहीं रहेगा।निवेश करने केपहले सोच विचार करे।
लकी नंबर 5 लकी कलर पिला

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
धार्मिक यात्रा बनेगा।परिवार के साथ यात्रा पर जाने का प्लान बनेगा। मनोरंजन के साधन उपलब्ध होंगे।शत्रु पराजित होंगे। धन का लाभ होगा। व्यापार में अच्छा धन का लाभ होगा। नौकरी में सहकर्मी से सहयोग मिलेगा।मन उत्साहित रहेगा। जल्दबाजी में निर्णय नहीं ले।
लकी नंबर 1 लकी कलर नीला

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
यात्रा अनुकूल रहेगा।रुका हुआ धन प्राप्त होगा। मन उत्साहित रहेगा।प्रमाद से बचे ।कार्य में लापरवाही नहीं करे। विवाद बन सकता है।सरकारी कार्य में नुकसान होगा।परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर रहे उनकी नाराजगी दूर करने का प्रयत्न करे।स्वस्थ्य ठीक नहीं रहेगा।

लकी नंबर 1 लकी कलर सलेटी

कर्क(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
अधूरे पड़े कार्य पूरा होगा।जानबूझकर दुसरे को परेशान नहीं करे।धन का निवेश करने में लाभ होगा।कामुकता पर नियंत्रण करे,बदनामी होगी। व्यापार ठीक चलेगा। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा।पत्नी से धन का लाभ मिलेगा। प्रसाधन के सामग्री पर खर्च होगा। ऐश्वर्य की प्राप्ति होगी।
लकी नंबर 7 लकी कलर केशरी

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे है सफलता मिलेगा। कार्य क्षेत्र में प्रसन्न रहेगे।मन उत्साहित रहेगा।परिवारिक समस्या को समझे और दिन को खुशनुमा बनाने का प्रयत्न करे। व्यापार ठीक चलेगा।नेतृत्व करने की क्षमता मजबूत बनेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान रखे ।
लकी नंबर 5 लकी कलर संतरी

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
सरकारी कार्य में लापरवाही नहीं करे विवाद बनेगा।प्रेम प्रसंग में रूचि बढेगी। पार्टनर के साथ बाहर घूमने का प्लान बनेगा। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा।संतान का उन्नति होगा।
विद्यार्थियों के लिए सुनहरा दिन रहेगा,कमजोर विषय पर ध्यान दे।स्वस्थ्य ठीक नहीं रहेगा छाती दर्द तथा एसिडिटी से परेशान रहेगे।
लकी नंबर 9 लकी कलर बैगनी

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
सरकारी योजना से लाभ मिलेगा। सरकारी कार्य से जुड़े है या कार्य कर रहे है आपका कार्य पूरा होगा। बड़े अधिकारी से सम्बन्ध मजबूत बनेगा। थोड़े मेहनत से अच्छा लाभ मिलेगा।
विचार में बदलाव करे कार्य आसानी से पूर्ण होगा।कार्य को लेकर उत्साहित रहेगे।भाग्य साथ देगा।
लकी नंबर 3 लकी कलर आसमानी

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
माता पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। नौकरी अच्छी चलेगी। सहकर्मी मदद करेगे।कार्य में मन लगेगा किसी बड़े व्यक्ति से सहयोग प्राप्त से सभी अधूरे कार्य पूर्ण होगा। परिवार के
सभी सदस्य प्रसन्न रहेगे।अनावश्यक खर्च पर ध्यान दे। सिंगल है विवाह का प्रस्ताव मिलेगा।
लकी नंबर 2 लकी कलर हरा

धनु(ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
धन का लाभ मिलेगा। कार्य तथा व्यापार में लाभ होगा। व्यापार को लेकर यात्रा बनेगी। रोजगार के साधन मजबूत बनेगा। समाज में आपका प्रभाव मजबूत बनेगा।पारिवारिक के सदस्य आपसे प्रसन्न रहेगे। सकारात्मक विचार होने के कारण सभी कार्य आसानी से पूरा होगा।
लकी नंबर 4 लकी कलर सफेद

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
कीमती वस्तुओ पर ध्यान दे। व्यापार अच्छी स्थति में चलेगा। नौकरी में मनोबल का वृद्धि होगी। दोपहर के बाद मानसिक स्थति ठीक नहीं रहेगा।कार्य में मनोबल की कमी बनेगी। क्रोध पर नियंत्रण करे सहकर्मी पर भरोसा नहीं करे। वाणी का प्रभाव में कमी होगा। स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा।
लकी नंबर 9 लकी कलर आसमानी

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आय ठीक रहेगा। कार्य को लेकर दौर धुप धूप बनेगी।संचार के माध्यम से बुरी खबर मिल सकती है।बकाया पैसा वापस मिलेगा। विदेश में नौकरी कर रहे है या घर से बाहर रहकर नौकरी कर रहे है उन्हें अच्छा लाभ मिलेगा। जल्दबाजी में निर्णय नहीं ले परेशानी बनेगी। स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा।
लकी नंबर 8 लकी कलर संतरी

मीन(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
सामाजिक प्रभाव मजबूत बनेगा, लेकिन परिवार से सहयोग नहीं मिलेगा।कोर्ट कचहरी के कार्य में ध्यान दे,नुक़सान हो सकता है सट्टा तथा लॉटरी में लाभ होगा विधार्थियों के लिए अनुकूल समय रहेगा।लव लाइफ में आनंद प्राप्त करेगे। प्रितम से गिफ्ट मिल सकता है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
लकी नंबर 1 लकी कलर लाल

🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏
🌺🌺🌺🌺🙏🌺🌺🌺🌺
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष , वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ 8080426594/9545290847

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

Share This Article