आज का पंचांग
दिनांक 27/09/2025 शनिवार
आश्विन शुक्लपक्ष पंचमी
दोपहर 12:03 उपरांत षष्ठी
नक्षत्र अनुराधा
रात्रि :01:08 उपरांत ज्येष्ठा (28 सितम्बर 2025 )
चन्द्र राशि वृच्चिक
विक्रम सम्वत :2082
सूर्योदय 05:40 सुबह
सूर्यास्त :05:40 संध्या
चंद्रोदय :10:20 सुबह
चंद्रास्त :08:51 रात्रि
ऋतू :शरद
चौघडिया,दिन
चौघड़िया :
काल 05:40 सुबह 07:10 सुबह,
शुभ 07:10 सुबह 08:40 सुबह
रोग 08:40 सुबह 10:10 सुबह
उद्देग 10:10 सुबह 11:40 सुबह
चर 11:40 सुबह 01:10 दोपहर
लाभ 01:10 दोपहर 02:40 दोपहर
अमृत 02:40 दोपहर 04:10 संध्या
काल 04:10 संध्या 05:40 संध्या
लगन :शरद
सुबह 07:12 उपरांत तुला लगन
राहुकाल
सुबह 08:40 से 10:10 सुबह
अभिजित मुहूर्त
सुबह 11:16से 12:04 दोपहर
दिशाशूल पूर्व
यात्रा विचार :आज कही यात्रा पर जाने के पहले अदरक खाकर यात्रा करे लाभ होगा .
आज का राशिफल
मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
लेन-देन में जल्दबाजी न करें। आवश्यक वस्तु समय पर नहीं मिलने से क्रोध रहेगा। भूमि व भवन संबंधी बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल रहेगा। बड़ा काम करने का मन बनेगा। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे।
लकी नंबर 5 लकी कलर केशरी
वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
घर-परिवार के साथ आराम तथा मनोरंजन के साथ समय व्यतीत होगा। मान-सम्मान मिलेगा। व्यापार मनोनुकूल चलेगा। योजना फलीभूत होगी। कार्यस्थल पर परिवर्तन संभव है। विरोध होगा। काम करते समय लापरवाही न करें। चोट लग सकती है। थकान तथा कमजोरी महसूस होगी।
लकी नंबर 1 लकी कलर गुलाबी
मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
मनोरंजक यात्रा की योजना बनेगी। डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। आय में वृद्धि होगी। बिगड़े काम बनेंगे। प्रसन्नता रहेगी। मित्रों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। व्यस्तता के चलते स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, ध्यान रखें। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा।
लकी नंबर 7 लकी कलर स्लेटी
कर्क(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
किसी प्रभावशाली व्यक्ति से सहयोग प्राप्त होगा। पूजा-पाठ में मन लगेगा। तीर्थदर्शन हो सकते हैं। विवेक का प्रयोग करें, लाभ होगा। मित्रों के साथ अच्छा समय बीतेगा। विरोध होगा। पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी। चिंता तथा तनाव रहेंगे। झंझटों में न पड़ें।
लकी नंबर 9 लकी कलर भुरा
सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
अनावश्यक जोखिम न लें। किसी भी व्यक्ति के उकसावे में न आएं। फालतू खर्च होगा। पुराना रोग उभर सकता है। सेहत को प्राथमिकता दें। लेन-देन में जल्दबाजी से हानि होगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। महत्वपूर्ण निर्णय लेने का समय नहीं है। चिंता तथा तनाव रहेंगे।
लकी नंबर 8 लकी कलर संतरी
कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
घर-परिवार की चिंता रहेगी। किसी वरिष्ठ व्यक्ति का मार्गदर्शन व सहयोग प्राप्त होगा। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। घर-परिवार में प्रसन्नता रहेगी। बाहर जाने का मन बनेगा। भाइयों से मतभेद दूर होंगे। व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें।
लकी नंबर 2 लकी कलर आसमानी
तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
यात्रा मनोरंजक रहेगी। भेंट व उपहार की प्राप्ति संभव है। किसी बड़ी समस्या का हल मिलेगा। व्यावसायिक साझेदार पूर्ण सहयोग करेंगे। कोई नया उपक्रम प्रारंभ करने का मन बनेगा। सेहत का ध्यान रखें। वरिष्ठजनों की सलाह काम आएगी। नए मित्र बनेंगे।
लकी नंबर 7 लकी कलर नीला
वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। चोट व दुर्घटना से हानि संभव है। कार्य करते समय लापरवाही न करें। बनते कामों में बाधा हो सकती है। विवाद से बचें। काम में मन नहीं लगेगा। किसी व्यक्ति के उकसाने में न आएं। विवेक का प्रयोग करें। आय बनी रहेगी।
लकी नंबर 1 लकी कलर गुलाबी
धनु(ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
सामाजिक कार्यों में मन लगेगा। दूसरों की सहायता कर पाएंगे। मान-सम्मान मिलेगा। रुके कार्यों में गति आएगी। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। व्यापार ठीक चलेगा। मनोरंजक यात्रा हो सकती है। मित्रों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। घर-बाहर सुख-शांति रहेगी।
लकी नंबर 8 लकी कलर बैंगनी
मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
बुरी सूचना मिल सकती है। मेहनत अधिक होगी। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। आय में कमी रहेगी। नकारात्मकता बढ़ेगी। विवाद से क्लेश होगा। जल्दबाजी में कोई महत्वपूर्ण निर्णय न लें। अनावश्यक परेशानी खड़ी हो सकती है। दूसरों की बातों में न आएं।
लकी नंबर 4 लकी कलर लाल
कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। मनपसंद भोजन की प्राप्ति संभव है। पारिवारिक सदस्यों तथा मित्रों के साथ आनंदायक समय व्यतीत होगा। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा।
लकी नंबर 9 लकी कलर सफेद
मीन(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। कोई नया बड़ा काम करने की योजना बनेगी। भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल चलेगा। भ्रम की स्थिति बन सकती है। बुद्धि का प्रयोग करें। लाभ में वृद्धि होगी।
लकी नंबर 2 लकी कलर महरूम
🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏
🌺🌺🌺🌺🙏🌺🌺🌺🌺
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष , वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ 8080426594/9545290847