आज का पंचांग | पौष कृष्णपक्ष षष्ठी   

आज का पंचांग | पौष कृष्णपक्ष षष्ठी   

आज का पंचांग

दिनांक 21/12 /2024 शनिवार        

पौष कृष्णपक्ष षष्ठी                                           दोपहर 12:21उपरांत सप्तमी

नक्षत्र पूर्वाफाल्गुन

सुबह 06:14 उपरांत उतराफाल्गुन (22 दिसंबर 2024 )

विक्रम सम्वत :2081

चन्द्र राशि सिह

सूर्योदय 06:31 सुबह,

सूर्यास्त :05:04 संध्या,

चंद्रोदय :10:49 रात्रि

चंद्रास्त :10:59 सुबह

ऋतू : शरद

चौघडिया,दिन

चौघड़िया :

काल 06:31 सुबह 07:51 सुबह,

शुभ 07:51सुबह 09:10 सुबह

रोग 09:10 सुबह 10:29 सुबह

उद्देग 10:29 सुबह 11:48 सुबह

चर 11:48 सुबह 01:07 दोपहर

लाभ 01:07 दोपहर 02:26 दोपहर

अमृत 02:26 दोपहर 03:45 संध्या

काल 03:45 संध्या 05:04 संध्या

लगन : धनु

सुबह 08:15 उपरांत मकर लगन

राहुकाल

सुबह 09:10 से 10:29 सुबह

अभिजित मुहूर्त

सुबह 11:26 से 12 :08 दोपहर

दिशाशूल पूर्व

यात्रा विचार :आज कही यात्रा पर जाने के पहले अदरक खाकर यात्रा करे यात्रा पूर्ण होगा.

 

 

आज का राशिफल

 

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

मित्रों तथा संबंधियों की सहायता करने का अवसर प्राप्त होगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। अपेक्षित कार्य समय पर पूरे होंगे। विवाद से बचें। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। कोई बड़ा काम करने का मन बनेगा। मेहनत का फल मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा।

लकी नंबर 6 लकी कलर बैंगनी

 

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। भावना में बहकर कोई निर्णय न लें। किसी नजदीकी व्यक्ति से संबंध बिगड़ सकते हैं। पुराना रोग उभर सकता है। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। आय होगी। धैर्य रखें। नौकरी में तनाव रहेगा।

लकी नंबर 1 लकी कलर सफेद

 

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

स्थायी संपत्ति में वृद्धि के योग हैं। कोई बड़ा सौदा बड़ा लाभ दे सकता है। प्रमाद न कर भरपूर प्रयास करें। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। धनलाभ सहज होगा। लेन-देन में जल्दबाजी न करें।

लकी नंबर 3 लकी कलर हरा

 

कर्क(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कानूनी बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। कारोबार में वृद्धि होगी। नए काम मिल सकते हैं। नौकरी में अधीनस्थ कर्मचारी सहयोग करेंगे। घर-बाहर प्रसन्नता तथा उत्साह बने रहेंगे। प्रेम-प्रसंग में उपहार आदि देना पड़ सकते हैं।

लकी नंबर 7 लकी कलर लाल

 

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

राजकीय सहयोग से कार्य पूर्ण होंगे। व्यापार-व्यवसाय से लाभ होगा। नौकरी में चैन रहेगा। सहकर्मी साथ देंगे। किसी धार्मिक यात्रा का आयोजन हो सकता है। अध्यात्म में रुचि रहेगी। प्रसन्नता तथा उत्साह में वृद्धि होगी।

लकी नंबर 3 लकी कलर केसरी

 

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

नई योजना बनेगी। तत्काल लाभ नहीं मिलेगा। कार्यस्थल पर सुधार या परिवर्तन संभव है। लंबित कार्य पूर्ण होने के योग हैं। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कारोबार में अनुकूलता रहेगी। निवेश शुभ फल देगा।

लकी नंबर 8 लकी कलर गुलाबी

 

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। मित्रों तथा परिवार के सदस्यों के साथ समय सुखमय व्यतीत होगा। शोध इत्यादि कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। संगीत इत्यादि रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। जोखिम न उठाएं।

लकी नंबर 6 लकी कलर

 

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

काम में मन नहीं लगेगा। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। कीमती वस्तुएं गुम हो सकती हैं। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। विवेक से कार्य करें। लाभ होगा। चोट व दुर्घटना से शारीरिक हानि संभव है। स्वास्थ्‍य का पाया कमजोर रहेगा।

लकी नंबर 9 लकी कलर आसमानी

 

धनु(ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

यात्रा लाभदायक रहेगी। व्यापार-व्यवसाय अच्‍छा चलेगा। नौकरी में उच्चाधिकारी की प्रसन्नता प्राप्त होगी। डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। आय में वृद्धि होगी। समय की अनुकूलता का लाभ लें। घर-परिवार की चिंता रहेगी।

लकी नंबर 5 लकी कलर नीला

 

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

यात्रा लाभदायक रहेगी। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। कोई बड़ा कार्य होने से प्रसन्नता में वृद्धि होगी। भाग्य का साथ रहेगा। भेंट व उपहार की प्राप्ति संभव है। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड इत्यादि से मनोनुकूल लाभ होगा।

लकी नंबर 7 लकी कलर आसमानी

 

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

नजदीकी वातावरण सुखद रहेगा। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। आत्मसम्मान बना रहेगा। दूसरे अधिक अपेक्षा करेंगे। दुष्टजनों से सावधान रहें। लाभ के अवसर हाथ आएंगे।

लकी नंबर 3 लकी कलर नीला

 

मीन(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

पुराना रोग परेशानी तथा बाधा का कारण बन सकता है। लापरवाही न करें। फालतू खर्च होगा। आर्थिक परेशानी रहेगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। नौकरी में समस्याएं रहेंगी। यात्रा यथासंभव टालें। जोखिम नहीं लें। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा।

लकी नंबर 2 लकी कलर पिला

 

🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏

🌺🌺🌺🌺🙏🌺🌺🌺🌺

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा

ज्योतिष , वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ 8080426594/9545290847

0Shares

छपरा टुडे डॉट कॉम की खबरों को Facebook पर पढ़ने कर लिए @ChhapraToday पर Like करे. हमें ट्विटर पर @ChhapraToday पर Follow करें. Video न्यूज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को @ChhapraToday पर Subscribe करें