Breaking News

गुवाहाटी-दिल्ली विशेष गाड़ी गुवाहाटी से 08 मार्च को एकल यात्रा के लिए चलेगी

CT DESK
विज्ञापन

वाराणसी, 06 मार्च, 2026: रेलवे प्रशासन द्वारा होली पर्व के उपरान्त यात्रियों की सुविधा हेतु 05699 गुवाहाटी-दिल्ली विशेष गाड़ी का संचलन गुवाहाटी से 08 मार्च, 2026 को एकल यात्रा हेतु निम्नवत किया जायेगा।

विज्ञापन

05699 गुवाहाटी-दिल्ली विशेष गाड़ी 08 मार्च, 2026 को गुवाहाटी से 21.30 बजे प्रस्थान कर कामाख्या से 21.47 बजे, रंगिया से 22.43 बजे, बरपेटारोड से 23.27 बजे, दूसरे दिन न्यू बंगाईगाँव से 00.05 बजे, कोकराझार से 01.02 बजे, न्यू कोचबिहार से 02.25 बजे, न्यू जलपाईगुड़ी से 05.20 बजे, किशनगंज से 06.27 बजे, बारसोई से 07.17 बजे, कटिहार से 09.30 बजे, नवगछिया से 10.25 बजे, मानसी से 11.32 बजे, खगड़िया से 11.45 बजे,बेगूसराय से 12.25 बजे, बरौनी जं. से 13.20 बजे, शाहपुर पटोरी से 14.12 बजे, हाजीपुर से 15.20 बजे, सोनपुर से 15.30 बजे, छपरा से 17.30 बजे, बलिया से 18.35 बजे, गाजीपुर सिटी से 19.55 बजे, औंड़िहार से 21.00 बजे, वाराणसी से 23.05 बजे, ज्ञानपुर रोड से 23.22 बजे, तीसरे दिन प्रयागराज रामबाग से 01.22 बजे, प्रयागराज से 01.40 बजे, गोविन्दपुरी से 04.10 बजे, टूंडला से 06.57 बजे तथा गाज़ियाबाद से 11.46 बजे छूटकर दिल्ली 13.00 बजे पहुँचेगी।

विज्ञापन

इस गाड़ी में वातानुकूलित प्रथम श्रेणी का 01, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 02, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 06, शयनयान श्रेणी के 06, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 04, एस.एल.आर.डी. का 01 तथा जनरेटर सह लगेजयान के 01 कोच सहित कुल 21 कोच लगाये जायेंगे।

विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

Share This Article
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें