Breaking News

छपरा जंक्शन पर अमृत भारत स्टेशन पुनर्विकास कार्यों, यात्री सुविधा की प्रगति की महाप्रबंधक ने की समीक्षा

2 Min Read

Chhapra: पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक उदय बोरवणकर ने मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी आशीष जैन,मुख्यालय एवं मंडल के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ छपरा जंक्शन रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया

kanhaiya
SHAILFORD
1 / 2
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने अमृत भारत स्टेशन पुनर्विकास योजना के अंतर्गत स्टेशन पर चल रहे विभिन्न निर्माण एवं विकास कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिया।

DOON
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक ने स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म, यात्री आवागमन व्यवस्था, फुट ओवर ब्रिज,सेकेण्ड इन्ट्री स्वच्छता व्यवस्था एवं अन्य यात्री सुविधाओं का जायजा लिया।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान उन्होंने ग्रीष्मकालीन एवं परीक्षा विशेष गाड़ियों के संचालन एवं भीड़ प्रबंधन के निमित्त परिचालनिक व्यवस्था, होल्डिंग एरिया,सुरक्षा एवं निगरानी व्यवस्था हेतु व्यापक निरीक्षण किया और संबंधित को दिशा निर्देश दिया। इस दौरान उन्होंने स्टेशन पर स्थित फूड वेंडिंग स्टॉलों का भी निरीक्षण कर यात्रियों को स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

महाप्रबंधक ने आगामी 19 जून, 2026 को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव द्वारा छपरा जंक्शन से नई ट्रेन छपरा–आनंद विहार टर्मिनल (दिल्ली) एवं मऊ जंक्शन से नई ट्रेन मऊ–आनंद विहार टर्मिनल (दिल्ली) के शुभारंभ कार्यक्रम की सुरक्षा समेत सभी तैयारियों की भी समीक्षा की। उन्होंने कार्यक्रम की सभी व्यवस्थाओं को सुचारु रूप से संपन्न कराने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस अवसर पर स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा, सुविधा एवं स्वच्छता से जुड़े विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की गई तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने पर बल दिया गया।

निरीक्षण के दौरान रेलवे सुरक्षा बल, वाणिज्य, इंजीनियरिंग, परिचालन तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें