Chhapra: श्री चित्रांश समिति की वार्ड उपसमिति के गठन के लिए छपरा नगर निगम के वार्ड संख्या 09 एवं 10 के चित्रांश बंधुओं की एक बैठक प्रोफेसर कॉलोनी, मिर्चैया टोला स्थित ज्ञानेश कुमार वर्मा के आवास पर आयोजित की गई।
बैठक में सर्वसम्मति से डॉ. ओम प्रकाश पुतुल को अध्यक्ष, ओम प्रकाश वर्मा को सचिव तथा सुरभित दत्त को कोषाध्यक्ष चुना गया। इस चुनाव के केंद्रीय पर्यवेक्षक हरेश्वर कुमार सिन्हा रहे।
इस अवसर पर समिति के महासचिव रवि शंकर श्रीवास्तव, कार्यालय सचिव ज्ञानेश कुमार वर्मा, कार्यसमिति सदस्य अनूप कुमार, डॉ. राकेश कुमार सिन्हा, उदय प्रताप सिन्हा, आर. एन. सहाय सहित अन्य चित्रांश बंधु उपस्थित रहे।
सभा समाप्ति के पश्चात् राजेंद्र कॉलेज के रसायन शास्त्र विभाग के पूर्व प्राध्यापक 97 वर्षीय प्रो टी एन सहाय से सभी सदस्यों ने शिष्टाचार मुलाकात की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके साथ ही छपरा नगरपालिका के पूर्व चेयरमैन स्वर्गीय ब्रजेंद्र बहादुर की 121वीं जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा सभा का समापन किया गया।

















