Breaking News

जिला विधिक सेवा प्राधिकार में नेत्र जांच शिविर का हुआ आयोजन

2 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

Chhapra: व्यवहार न्यायालय परिसर स्थित जिला विधिक सेवा प्राधिकार, छपरा के प्रांगण में एक दिवसीय नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया।

SHAILFORD
विज्ञापन

इस शिविर का उद्घाटन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, सारण, पुनीत कुमार गर्ग ने दीप प्रज्वलित कर तथा विशेष नेत्र जांच चलित वाहन का रिबन काटकर किया।

RC Jewellers
विज्ञापन
AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

यह शिविर अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल, मस्तीचक, दरियापुर (सारण) के सौजन्य से आयोजित किया गया था, जिसका मुख्य उद्देश्य न्यायालय परिसर में कार्यरत न्यायिक पदाधिकारियों, अधिवक्ताओं और कर्मचारियों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाना है।

इस अवसर पर जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम सैयद फ़जलुल बारी, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश द्वितीय अनुराग कुमार त्रिपाठी, पॉक्सो न्यायाधीश स्मिता राज अनन्य, विशेष उत्पाद न्यायाधीश प्रथम मनोज कुमार-6, विशेष उत्पाद न्यायाधीश द्वितीय लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश सत्रह संदीप पटेल और मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी स्वाति सिंह उपस्थित रहीं।

इसके अतिरिक्त, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, छपरा के सचिव राजीव कुमार, छपरा न्याय मंडल के समस्त न्यायिक पदाधिकारीगण, छपरा विधि मंडल के सचिव शशि भूषण त्रिपाठी, मुख्य लैंड्स पूर्णेन्दु रंजन, अभियोजन पदाधिकारी सर्वजीत ओझा सहित बड़ी संख्या में अधिवक्तागण और न्यायालय के कर्मचारी उपस्थित रहे।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

इस शिविर के माध्यम से कुल 182 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया एवं लोगों ने अपनी आंखों की जांच कराई। उद्घाटन के पश्चात प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि स्वस्थ शरीर और स्वस्थ दृष्टि ही कार्यक्षमता को बढ़ाती है, इसलिए स्वास्थ्य जांच शिविरों का आयोजन निरंतर होना चाहिए। अस्पताल की टीम ने उपस्थित लोगों को आंखों की देखभाल के लिए महत्वपूर्ण परामर्श भी दिए।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें