Bhojpuri Song: भोजपुरी में रीक्रियेट गाना ‘बदन पे सितारे’ हुआ वायरल

बॉलीवुड के एक और रेट्रो स्पेशल गाना ”बदन पे सितारे” को सारेगामा हम भोजपुरी ने भोजपुरी में रीक्रियेट किया है, जो घंटेभर में लाखों व्यूज के साथ वायरल होने लगा है। साल 1969 में आई फिल्म प्रिंस का यह गाना भोजपुरी में भी लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। यह गाना मो. रफी को समर्पित है, जिसे विजय चौहान और शिल्पी राज ने मिल कर गाया है। इस गाने के म्यूजिक वीडियो में कशिश सिंह हैं। गीतकार आकाश गुप्ता हैं। इसे आज सारेगामा हम भोजपुरी से रिलीज किया गया है।

बॉलीवुड गानों का भोजपुरी रीक्रियेशन भोजपुरी म्यूजिक लवर्स को बेहद पसंद आ रहा है। इस गाने की मेकिंग सारेगामा स्टाइल में हुई है, जो इन दिनों भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में सर्वाधिक लोकप्रियता हासिल कर रहा है।

अब बात गाना ‘बदन पे सितारे’ की कर लें तो इसका गीत-संगीत बेहद सुरीला है और यही वजह है कि लोगों को यह बेहद पसंद आ रहा है। इस गाने को लेकर सारेगामा हम भोजपुरी के बिजनेस हेड बद्रीनाथ झा ने बताया कि हम अपने गानों में अक्सर कुछ न कुछ अलग करने की कोशिश करते हैं। जो भोजपुरी के म्यूजिक लवर्स को भी पसंद आ रहा है। बड़े कलाकार हो या नवोदित कलाकार, प्रतिभा को उभारने और उनको मौका देने का नतीजा है कि आज सारेगामा हम भोजपुरी के सभी गाने को लोगों का आशीर्वाद मिल रहा है।

0Shares
A valid URL was not provided.