Breaking News

भोजपुरी को आठवीं अनुसूची में शामिल करने का किया जाएगा प्रयास: सम्राट चौधरी

2 Min Read

पटना, 29 नवंबर (हि.स.)। भोजपुरी सिर्फ बिहार में बोले जाने वाली भाषा नहीं है, बल्कि अब यह दुनियाभर में बोले जाने वाली भाषा है। मॉरीशस में हिंदी से ज्यादा भोजपुरी बोलने वाले लोग मिलेंगे। भोजपुरी बोलने वाले लोग दुनिया में फैले हुए हैं। उक्त बातें सारण जिले के अमनौर में आयोजित अखिल भारतीय भोजपुरी साहित्य सम्मेलन के 28वां राष्ट्रीय अधिवेशन को संबोधित करते हुए बिहार के उपमुख्यमंत्री व गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने कही।

भोजपुरी को आठवीं अनुसूची में जोड़ने का काम किया जाएगा

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने के प्रयास से कई भाषाओं को आठवीं अनुसूची में शामिल किया गया है। अब भोजपुरी को आठवीं अनुसूची में जोड़ने का काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बिहार और उत्तर प्रदेश में भोजपुरी बोली जाती है। भोजपुरी सबसे सरल भाषाओं में से है। इसके विकास के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है और आगे भी करेगी। उन्होंने आयोजकों को इस प्रकार के आयोजन के लिए धन्यवाद दिया।

बिहार में विकास ने रफ्तार पकड़ ली है

उन्होंने कहा कि बिहार में हर जगह विकास दिख रहा है। इंफ्रास्ट्रक्चर को ठीक किया जा रहा है। अब पटना से चलते हैं और सवा घंटा में अमनौर पहुंच जाते हैं। जिसे और भी कम करने के लिए बाईपास का निर्माण कराया जा रहा है। जकी इसी दूरी को 20 वर्ष पूर्व तय करने के लिए 3 घंटे का समय लगता था। अब बिहार में विकास ने रफ्तार पकड़ ली है।

अमनौर को अनुमंडल का दर्जा देने की मांग

उन्होंने कहा कि छपरा, मसरख, सोनपुर को भी व्यवस्थित किया जाएगा। उन्होंने विधायक के द्वारा अमनौर को अनुमंडल का दर्जा देने की मांग पर कहा कि जब भी इसकी प्रक्रिया शुरू की जाएगी तब अमनौर पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

Share This Article
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें