सहरसा,12 मार्च (हि.स.)।अमृत भारत स्टेशन सहरसा जंक्शन पर यात्री सुविधा बढ़ाने को लेकर रेलवे की बड़ी तैयारी तेज कर दी गई है। इसी क्रम में समस्तीपुर मंडल के डीआरएम ज्योति प्रकाश मिश्रा यात्री सुविधा का जायजा लेने बुधवार देर रात सहरसा जंक्शन पहुंचे।जहां उन्होंने प्लेटफार्म,सकुर्लिटिंग एरिया,रिटायरिंग रूम,शौचालय, साफ सफाई, परिचालन व्यवस्था का जायजा लिया।
करीब ढाई घंटे तक रात्रि में संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया और कई आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। इसके अलावा अमृत भारत स्टेशन भवन का भी निरीक्षण किया।इस अवसर पर डीआरएम श्री मिश्र ने कहा कि सहरसा जंक्शन प्लेटफार्म नंबर दो और तीन के एंडिंग के लेवल क्रॉसिंग के पास बड़ा यात्री जन सुविधा केंद्र बनाया जाएगा। डीआरएम ने कहा कि जल्द ही इस प्रस्ताव को पास कर इसका निर्माण कराया जाएगा। बुधवार देर रात डीआरएम ने जन सुविधा केंद्र का निरीक्षण किया।
उन्होने कहा कि प्लेटफार्म नंबर 2 और 3 के पास लेवल क्रॉसिंग जो की मार्केट एरिया से भी जुड़ा हुआ है। यहां काफी भीड़ लगी रहती है। यहां जो टॉयलेट है। भीड़ के हिसाब से पर्याप्त नहीं है। यहां पर बड़ा सुविधा केंद्र बनेगा। इसमें टॉयलेट और शौचालय की सभी व्यवस्थाएं होंगी ताकि रेलवे क्रॉसिंग के आसपास कोई अन्य व्यक्ति गंदगी नहीं फैलाएं। यह जनसुविधा केंद्र पे एंड यूज़ होगा ताकि इसका बेहतर मेंटेनेंस हो सके।
डीआरएम ने कहा कि अब सहरसा जंक्शन की 24 घंटे साफ सफाई होगी। बुधवार को डीआरएम ने साफ सफाई व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। हालांकि निरीक्षण में उन्होंने जंक्शन की सफाई व्यवस्था बेहतर बताया। इस दौरान सभी सफाई कर्मचारी सहित संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि सहरसा जंक्शन अब मेजर स्टेशन हो चुका है।यहां 24 घंटे साफ सफाई व्यवस्था होनी चाहिए।
डीआरएम ने बुधवार रात्रि अमृत भारत ने स्टेशन भवन का भी निरीक्षण किया।उन्होंने कहा कि अमृत भारत स्टेशन भवन का कभी भी उद्घाटन हो सकता है।हालांकि भवन पहले ही तैयार हो चुका है।वही नए भवन के बाहरी हिस्से में धूल की परत जम गई है। अब उद्घाटन का समय नजदीक आ गया है ऐसे में एक बार फिर से इसकी पूरी सफाई होनी चाहिए ताकि भवन का लुक नया लगे।ट्रेनों में एसी कोच में बेडरौल व्यवस्था पर डीआरएम ने नाराजगी व्यक्ति की। अमृत भारत स्टेशन भवन का भी निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान स्टेशन अधीक्षक सुभाष चंद्र झा, आरपीएफ इंस्पेक्टर धनंजय कुमार यादव की कमर्शियल इंस्पेक्टर संजय कुमार सी एच आई चंदन चौहान सहित संबंधित विभाग के सभी अधिकारी मौजूद थे।















