Breaking News

DGCA ने INDIGO पर की सख्त कार्रवाई, 22.2 करोड़ रुपये का लगाया जुर्माना

3 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

SHAILFORD
विज्ञापन

नई दिल्‍ली, 17 जनवरी (हि.स)। नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने इंडिगो पर सख्त कार्रवाई की है। विमानन नियामक ने पिछले माह उड़ानों में भारी व्यवधान के लिए इंडिगो एयरलाइन पर 22.2 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है।

sds
sds
SDS
SHARDA
1 / 4
विज्ञापन

नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने शनिवार को जारी एक बयान में बताया कि विमानन नियामक डीजीसीए ने दिसंबर 2025 के दौरान इंडिगो एयरलाइंस की उड़ानों में व्यापक देरी और रद्दीकरण के मामले में कड़ी कार्रवाई करते हुए कंपनी पर कुल 22.20 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। डीजीसीए ने यह कदम यात्रियों को हुई भारी असुविधा और परिचालन स्तर पर गंभीर खामियों के मद्देनजर उठाया है।

मंत्रालय ने बताया कि M/s इंडिगो की उड़ानों में पिछले साल 3 से 5 दिसंबर के बीच हुई अव्यवस्था की समीक्षा के लिए गठित चार सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की है। समिति का गठन नागर विमानन मंत्रालय के निर्देश पर डीजीसीए के द्वारा किया गया था। इस अवधि में इंडिगो की 2,507 उड़ानें रद्द हुईं और 1,852 उड़ानों में देरी रही, जिससे तीन लाख से अधिक यात्री प्रभावित हुए।

Tanishq Chhapra
SOLANKI SCHOOL
1 / 2
विज्ञापन
AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

नागरिक उड्डयन मंत्रालय के मुताबिक जांच समिति ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि उड़ानों को जरूरत से ज्यादा कसकर प्लान किया गया था। नियमों की तैयारी ठीक से नहीं की गई थी। कंपनी के इस्तेमाल हो रहे सॉफ्टवेयर में भी कमियां थीं। साथ ही प्रबंधन और संचालन पर सही नियंत्रण नहीं रखा गया। इन सभी कारणों से इंडिगो के उड़ानों में भारी अव्यवस्था पैदा हुई। समिति के मुताबिक उड़ान ड्यूटी समय से जुड़े नियमों को सही ढंग से लागू नहीं किया गया, जिससे पूरा संचालन बिगड़ गया।

रिपोर्ट के मुताबिक समिति ने यह भी बताया कि क्रू और विमानों से ज्यादा से ज्यादा काम लेने के चक्कर में रोस्टर में कोई अतिरिक्त गुंजाइश नहीं छोड़ी गई। इसका नतीजा ये हुआ कि थोड़ी सी गड़बड़ी होते ही उड़ानें संभल नहीं पाईं और बड़ी संख्या में उड़ानें रद्द या देर से चलने लगीं। डीजीसीए ने जांच के बाद इंडिगो के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) को सावधानी पत्र जारी किया है, जबकि कंपनी के मुख्य परिचालन अधिकारी और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को चेतावनी दी गई। साथ ही, नियमों के उल्लंघन पर एकमुश्त 1.80 करोड़ रुपये और 68 दिनों तक जारी गैर-अनुपालन के लिए 20.40 करोड़ रुपये का अतिरिक्त जुर्माना लगाया गया है।

इसके अलावा डीजीसीए ने इंडिगो को 50 करोड़ रुपये की बैंक गारंटी जमा करने का निर्देश दिया है, ताकि दीर्घकालिक सुधारों को सुनिश्चित किया जा सके। वहीं, प्रभावित यात्रियों को नियमानुसार मुआवजे के साथ 10,000 रुपये का ‘जेस्चर ऑफ केयर’ वाउचर भी प्रदान किया गया।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें