Patna: बिहार में शीतलहर का प्रकोप लगातार तेज होता जा रहा है। तापमान में लगातार गिरावट के कारण जनजीवन प्रभावित होने लगा है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार 19 दिसंबर 2025 को राज्य में न्यूनतम तापमान के लिहाज से गया सबसे ठंडा जिला रहा, जहां पारा 12.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य के न्यूनतम तापमान वाले टॉप-5 स्टेशनों में सारण जिला का छपरा भी शामिल है। छपरा और अगवानपुर में न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से नीचे है। आज का पंचांग | शुद्ध ज्येष्ठ शुक्लपक्ष प्रतिपदा आंकड़ों के अनुसार न्यूनतम तापमान का क्रम इस प्रकार रहा गया : 12.2 डिग्री सेल्सियस छपरा : 12.3 डिग्री सेल्सियस अगवानपुर : 12.3 डिग्री सेल्सियस जहानाबाद : 12.4 डिग्री सेल्सियस डेहरी : 12.5 डिग्री सेल्सियस मौसम विशेषज्ञों के अनुसार उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाओं और कोहरे के कारण अगले कुछ दिनों तक ठंड में और बढ़ोतरी की संभावना है। सुबह और रात के समय तापमान में विशेष गिरावट देखी जा रही है, जिससे बच्चे, बुजुर्ग और बीमार लोग सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं। Bihar: सीवान में करंट की चपेट में आए लोग, कई झुलसे इसी को देखते हुए राज्य के कई जिलों में जिला प्रशासन द्वारा स्कूलों के समय में बदलाव एवं शैक्षणिक गतिविधियों पर आंशिक प्रतिबंध जैसे एहतियाती कदम उठाए गए हैं। मौसम विभाग ने लोगों को आवश्यक सावधानी बरतने, गर्म कपड़ों का उपयोग करने और सुबह-शाम अनावश्यक बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है। शीतलहर को लेकर जिला प्रशासन का आदेश, 10वीं तक के विद्यालयों में पठन-पाठन स्थगित ठंड के इस दौर में प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट मोड पर रखा गया है, वहीं आम लोगों से भी सतर्क रहने की अपील की गई है। ‘धमाल 4’ का पहला गाना ‘चटनी’ रिलीज, मस्ती भरे अंदाज में नजर आए सितारे
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
Patna: बिहार में शीतलहर का प्रकोप लगातार तेज होता जा रहा है। तापमान में लगातार गिरावट के कारण जनजीवन प्रभावित होने लगा है।
विज्ञापन
मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार 19 दिसंबर 2025 को राज्य में न्यूनतम तापमान के लिहाज से गया सबसे ठंडा जिला रहा, जहां पारा 12.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
राज्य के न्यूनतम तापमान वाले टॉप-5 स्टेशनों में सारण जिला का छपरा भी शामिल है। छपरा और अगवानपुर में न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से नीचे है।
आंकड़ों के अनुसार न्यूनतम तापमान का क्रम इस प्रकार रहा
विज्ञापन
विज्ञापन
गया : 12.2 डिग्री सेल्सियस
छपरा : 12.3 डिग्री सेल्सियस
अगवानपुर : 12.3 डिग्री सेल्सियस
जहानाबाद : 12.4 डिग्री सेल्सियस
डेहरी : 12.5 डिग्री सेल्सियस
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाओं और कोहरे के कारण अगले कुछ दिनों तक ठंड में और बढ़ोतरी की संभावना है। सुबह और रात के समय तापमान में विशेष गिरावट देखी जा रही है, जिससे बच्चे, बुजुर्ग और बीमार लोग सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं।
इसी को देखते हुए राज्य के कई जिलों में जिला प्रशासन द्वारा स्कूलों के समय में बदलाव एवं शैक्षणिक गतिविधियों पर आंशिक प्रतिबंध जैसे एहतियाती कदम उठाए गए हैं। मौसम विभाग ने लोगों को आवश्यक सावधानी बरतने, गर्म कपड़ों का उपयोग करने और सुबह-शाम अनावश्यक बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।