Breaking News

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने की मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग एवं निगरानी विभाग के कार्यों की समीक्षा

1 Min Read
विज्ञापन

पटना, 27 नवंबर (हि.स.)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को 1 अण्णे मार्ग स्थित ‘संकल्प’ में मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग और निगरानी विभाग की समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कार्यों में तेजी और पारदर्शिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

विज्ञापन

बैठक में मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग एवं निगरानी विभाग के अपर मुख्य सचिव अरविंद कुमार चौधरी ने दोनों विभागों की वर्तमान स्थिति और कार्यों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुतीकरण के माध्यम से मुख्यमंत्री के समक्ष रखी।

विज्ञापन

कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने के निर्देश

मुख्यमंत्री ने कहा कि दोनों विभाग राज्य सरकार की प्राथमिकताओं को ध्यान में रखते हुए कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार उन्मूलन के लिए निगरानी विभाग महत्वपूर्ण, संवेदनशील और सक्रिय भूमिका निभा रहा है।

विज्ञापन

विकास और जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत भ्रष्टाचार-मुक्त बिहार बनाना लक्ष्य

नीतीश कुमार ने दोहराया कि सरकार का उद्देश्य न्याय के साथ विकास और जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत भ्रष्टाचार-मुक्त बिहार बनाना है। उन्होंने कहा कि सुशासन और पारदर्शिता के साथ योजनाओं के क्रियान्वयन से आम जनता को सीधा और त्वरित लाभ मिलना चाहिए।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

Share This Article
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें