Breaking News

बिहार स्टेट एक्स सर्विसमैन बेनेवोलेंट फंड में करें अंशदान : नीतीश कुमार

CT Bihar Desk
2 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लगाया गया सशस्त्र सेना झंडा, सैनिक कल्याण कोष में किया अंशदान

पटना: सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर सैनिक कल्याण निदेशालय के निदेशक ब्रिगेडियर मृगेन्द्र कुमार ने रविवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से 1 अणे मार्ग स्थित उनके आवास पर मुलाकात की और उन्हें सशस्त्र सेना झंडा दिवस का फ्लैग लगाया।

SHAILFORD
विज्ञापन

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बिहार स्टेट एक्स सर्विसमैन बेनेवोलेंट फंड में अंशदान कर देश के जवानों के प्रति सम्मान और समर्थन व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की सुरक्षा में सैनिकों का योगदान अविस्मरणीय है और उनकी वीरता तथा बलिदान सदैव याद रखे जाएंगे।

RC Jewellers
विज्ञापन
AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा, “हमारे सैनिक राष्ट्र की सुरक्षा के लिए अपनी जान तक न्योछावर कर देते हैं। बाह्य और आंतरिक दोनों प्रकार के खतरों का वे पूरा साहस और निष्ठा के साथ सामना करते हैं। उनकी कुर्बानियां अमर हैं।”

मुख्यमंत्री ने राज्यवासियों से भी अपील की कि वे सैनिक कल्याण और पुनर्वास के लिए बेनेवोलेंट फंड में सहयोग करें, ताकि पूर्व सैनिकों और वीर शहीदों के परिवारों को समर्थन मिल सके।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

इस अवसर पर राज्य के जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव अरविंद कुमार चौधरी, गृह विभाग के सचिव प्रणव कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ. चन्द्रशेखर सिंह, निदेशक ब्रिगेडियर मृगेन्द्र कुमार, कर्नल संतोष कुमार त्रिपाठी और कर्नल मनोज कुमार सहित कई अधिकारी उपस्थित थे।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
1 / 2
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें