Breaking News

मुख्यमंत्री ने रमजान के महीने के प्रारंभ होने पर राज्यवासियों को दी शुभकामनायें

1 Min Read
विज्ञापन

पटना, 18 फ़रवरी (हि.स.)। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रमजान के पवित्र महीने के प्रारंभ होने पर राज्यवासियों विशेषकर मुस्लिम भाई-बहनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें दीं।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि रमजान का महीना रहमतों का महीना है। पूरे महीने खुदा की रहमतों की बारिश होती है। खुदा की नजर में रोजेदारों की दुआयें मकबूल होती हैं। खुदा उनकी इबादत को स्वीकार करते हैं और उसके बदले तमाम इंसानों पर अपनी रहमतों की बारिश करते हैं।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने खुदा से दुआ करते हुये कहा कि खुदा तमाम रोजेदारों की दुआओं को कबूल करें और हम सबों के बीच मोहब्बत, एक दूसरे के प्रति आदर, स‌द्भाव और इज्जत की भावना को बढ़ायें ताकि हमलोग मिलकर देश एवं राज्य की तरक्की में योगदान दें।

विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

Share This Article
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें