Breaking News

नागपुर के फैक्ट्री में बिहार के 6 मजूदरों की मौत पर मुख्यमंत्री ने व्यक्त की संवेदना

2 Min Read

पटना, 20 दिसम्बर (हि.स.)। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महाराष्ट्र के नागपुर में बुटीबोरी के महाराष्ट्र इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (एमआईडीसी) रीजन में स्थित सोलर पैनल निर्माण फैक्ट्री में पानी की टंकी फटने से बिहार के 06 मजूदरों की हुई मौत पर मर्माहत हैं।

kanhaiya
SHAILFORD
1 / 2
विज्ञापन

उन्होंने इस घटना को काफी दुखद बताया है। मुख्यमंत्री ने इस घटना में मृत मजदूरों के शोक संतप्त परिवारों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

मृतक के आश्रित को मुख्यमंत्री राहत कोष से 02-02 लाख रूपये देने की घोषणा की

मुख्यमंत्री ने इस घटना में बिहार के मृतक मजदूरों के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 02-02 लाख रूपये अनुग्रह अनुदान देने की घोषणा की है।

DOON
विज्ञापन

उन्होंने बिहार के रहनेवाले घायल मजदूरों के समुचित इलाज की भी व्यवस्था करने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया है। मुख्यमंत्री ने हादसे में घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने दिल्ली में बिहार के स्थानिक आयुक्त को स्थिति का जायजा लेने तथा घायलों के समुचित इलाज के साथ-साथ हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने एवं मृत मजदूरों के पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव पहुंचाने के लिये सभी समुचित व्यवस्था करने का निर्देश दिया है।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें