महापौर की अध्यक्षता में हुई निगम के बोर्ड की बैठक

महापौर की अध्यक्षता में हुई निगम के बोर्ड की बैठक

Chhapra: छपरा नगर निगम के महापौर लक्ष्मीनारायण गुप्ता के द्वारा बोर्ड की बैठक आहूत की गई। जिसमे विगत 20 सितंबर 2024 को हुई बोर्ड के बैठक की संपुष्टि, 19 नवंबर 2024 को सम्पन्न सशक्त स्थायी बैठक की संपुष्टि पर चर्चा की गई। 

बैठक में वार्ड 16 के पार्षद संतोष कुमार के द्वारा कबीर अंतयेष्टि के लाभुकों को मिलने वाली राशि मे विलंब होने के कारण नाराजगी व्यक्त की गई। कार्य में लापरवाही करने वाले कर्मी को अन्य कार्य देने या बदलने पर विचार किया गया। 

वार्ड पार्षद सुजीत कुमार मोर द्वारा सदन में बात कही गई जो कर्मी बहुत दिनों से एक ही घटक में कार्य कर रहे है उसको चेंज किया जाये। पार्षद प्रहलाद राम द्वारा बिना होलडिंग और बिना सर्वे वाले क्षेत्र को भी आवास देने पर सदन पर चर्चा उठायी गई। 

वार्ड 34 से वार्ड पार्षद कुंती देवी कहा गया कि अधूरा रोड बना है उसको पूरा किया जाय और नाला का स्लैब टूट गया उसको भी नया लगाया जाये। वार्ड 38 से नरगिस बानो के द्वारा कहा गया कि गाँधी चौक से गरखा ढाला तक सफाई का कार्य सफाई एजेंसी के द्वारा नहीं किया जा रहा है। 

वार्ड 44 के पार्षद के द्वारा कहा गया कि नये नल जल का कनेक्शन कब से शुरुआत किया जायेगा सदन मे बात उठायी गई। नगर निगम के कर्मी को शिकायत करने पर उसका जवाब उल्टा दिया जाता है। जिसके लिए सदन मे बात उठायी गई। 

वार्ड पार्षद 33 सशक्त स्थायी समिति के द्वारा टैक्स कलेक्शन एजेंसी के द्वारा लिया जा टैक्स उसका एक ही रेट रखा जाये क्योंकि स्पेरो एजेंसी के द्वारा टैक्स कलेक्शन मे सुधार किया जाये। सदन मे वार्ड पार्षद के द्वारा कहा गया कि वार्ड मे जो भी एजेंसी के द्वारा कार्य कराया जाता है उसका एन वो सी वार्ड पार्षद के द्वारा देने के उपरांत ही भुगतान किया जायेगा जिसके लिए सदन ने सहमति दी। 

नगर निगम को ई ऑफिस कराने हेतु बोर्ड के सदन मे रखा गया। जिसके लिए नगर प्रबंधक अरविन्द कुमार के द्वारा ई ऑफिस कराने हेतु जानकरी बिधिवत दिए। सदन ने इसको बहुमत से ई ऑफिस के कार्य कराने पर सहमति व्यक्त की गई। स्ट्रीट लाइट के सभी वार्डो मे सर्वे हो रहा है उसमे ख़राब और नये लाइट लगाने हेतु सर्वे किया जायेगा जिसमे सभी पोलो एवं गली को भी लाइट लगाने हेतु सहमति व्यक्त की गई। 

सफाई एजेंसी के कार्य की समीक्षा एवं स्पष्टीकरण के सम्बन्ध में वार्ड पार्षद हेमंत राय के द्वारा सफाई एजेंसी के द्वारा साफ सफाई के कार्य से असंतुष्ट दिखे। सफाई एजेंसी प्रतिनिधि के द्वारा कहा गया कि सभी रुटो पर साफ सफाई करा जा रही है। सफाई एजेंसी को मानव बल बढ़ाने द्वारा कहा गया। सभी वार्डो में बराबर मात्रा मे सफाई मजदूर को लगाने हेतु सदन मे बात उठायी गई। 

सरकारी बाजार मे बन रहे मल्टी शॉपिंग काम्प्लेक्स की अनुमति सदन के द्वारा नहीं दिया गया। महापौर, वार्ड पार्षद को बैठने के लिए सिटिंग एरिया, उप महापौर का कार्यालय एवं सभागार का भी नया बनाने एवं मरम्मती कराने हेतु सहमति व्यक्त की गई। शिल्पी पोखरा के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यकरन का DPR की सहमति व्यक्त की गई। 
पटना नगर निगम के तर्ज पर छपरा नगर निगम मे 40 मानव बल के साथ एक टास्क फोर्स गठन किया जायेगा। जिससे अतिक्रमण हटाने एवं छापेमारी इत्यादि कार्य कराया जायेगा और शहर सुन्दर दिखेगा। 

नगर निगम क्षेत्र के प्रमुख सरोवर राजेंद्र सरोवर, शाह बनवारी लाल एवं रौजा सरोवर को अत्याधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुये सौंदर्यकरन सहित डी. पी. आर. बनाने पर चर्चा की गई और सहमति व्यक्त की गई। शहर में मल्टी लेवल पार्किंग बनाने हेतु सहमति व्यक्त की गई। पूर्वी भगार पर स्थित नगर निगम की जमीन पर रेंटल आवास बनाने के लिए योजना हेतु डी. पी. आर.बनाने हेतु सहमति व्यक्त की गई। बुडको को नगर निगम की बैठक मे अनुपस्थित होने के कारण उनको शो कॉज करने के लिए सदन द्वारा सहमति व्यक्त की गई। 

नगर निगम मे सभी पूर्व एजेंडा को सर्वसहमति व्यक्त की गई. बैठक में सभी सासंद प्रतिनिधि, विधान परिषद सदस्य ई सच्चिदानंद राय, नगर आयुक्त सुनील कुमार पाण्डेय, उप नगर आयुक्त अजीत कुमार, कार्यपालक अभियंता, धीरेन्द्र कुमार, सिटी मैनेजर, अरविन्द कुमार, वेद प्रकाश वर्णवाल, संजीव कुमार मिश्रा, सुमित कुमार, सहायक अभियंता, राजश्री, राहुल कुमार आदि उपस्थित थें। 

0Shares

छपरा टुडे डॉट कॉम की खबरों को Facebook पर पढ़ने कर लिए @ChhapraToday पर Like करे. हमें ट्विटर पर @ChhapraToday पर Follow करें. Video न्यूज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को @ChhapraToday पर Subscribe करें