जन सुराज प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती का एक दिवसीय सारण दौरा, बोले- बिहार में बदलाव लाना ही है हमारा उद्देश्य

जन सुराज प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती का एक दिवसीय सारण दौरा, बोले- बिहार में बदलाव लाना ही है हमारा उद्देश्य

जन सुराज प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती का एक दिवसीय सारण दौरा, बोले- बिहार में बदलाव लाना ही है हमारा उद्देश्य

Chhapra:  जन सुराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती लगातार बिहार के जिलों में जाकर संगठन को मजबूत करने की जद्दोजहद में लगे हुए हैं। इस कड़ी में जन सुराज अध्यक्ष मनोज भारती संग जन सुराज कोर कमिटी सदस्य आनंद मिश्र और रामबली चंद्रवंशी ने 16 दिसंबर को सारण का दौरा किया। सारण जिले के नयागांव प्रखंड में हसनपुरा चौक और अम्बेडकर चौक पर उन्होंने महात्मा गाँधी तथा बाबा साहब अम्बेडकर के प्रतिमा पर माल्यार्पण की।

जिसके बाद उन्होंने छपरा के प्रेक्षा गृह, आर्ट गैलरी में आयोजित जिला कार्यवाहक समिति की बैठक में भाग लिया। इस बैठक में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। बैठक के दौरान मनोज भारती ने पार्टी संगठन को मजबूत बनाने और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि पार्टी का लक्ष्य राजनीति में बढ़ते भ्रष्टाचार को खत्म करना और जनता की सेवा को प्राथमिकता देना है। वहीं सभी लोगों से एकजुट होकर काम करने के अपील की।

राजनीती में बढ़ते भ्रष्टाचार पर जताई चिंता

मनोज भारती ने बैठक के दौरान बिहार में बढ़ते भ्रष्टाचार पर चिंता जताई और कहा हमें ऐसे लोगों की तलाश है, जो बिहार को बदलने की भावना रखते हों। जिस लड़ाई से हम जुड़े हैं, वह कठिन है क्योंकि हमें बिहार में बदलाव लाना है। जिसके लिए पहले हमें खुद को बदलना होगा, तभी हम जनता के विचारों को बदल सकेंगे।

आगे उन्होंने बताया कि उपचुनाव ने हमें बहुत कुछ सिखाया है। उसी से सीख लेकर हम 2025 के चुनाव में भाग लेंगे और मुझे विश्वास है हमे जनता का समर्थन प्राप्त होगा।

कार्यक्रम में ये सभी नेता हुए शामिल

कार्यक्रम में जन सुराज अध्यक्ष मनोज भारती, राज्य कोर कमिटी सदस्य आनंद मिश्र और रामबली चंद्रवंशी संग जिला अध्यक्ष बच्चा राय, जिला महिला अध्यक्ष अमिता सहनी, जिला महासचिव श्रवन महतो, कन्हैया सिंह ,अता शकील हसनैन, मुन्ना बैठा सहित अन्य जन सुराज के नेता मौजूद रहें।

0Shares

छपरा टुडे डॉट कॉम की खबरों को Facebook पर पढ़ने कर लिए @ChhapraToday पर Like करे. हमें ट्विटर पर @ChhapraToday पर Follow करें. Video न्यूज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को @ChhapraToday पर Subscribe करें