सिनेमा हॉल में फिल्म चल रही थी, तभी खिड़की पर आ गया बंदर, उसे देख हॉल में बैठे लोग जयश्रीराम के नारे लगाने लगे।
दरअसल में फिल्म के शो के दौरान खिड़की पर एक बंदर आ गया। जो हॉल के अंदर झांकने लगा। इतने में किसी ने उसके उपर टॉर्च से रौशनी दी तो हॉल में बैठे सभी दर्शकों की नजर उस बंदर पर पड़ी। बंदर को देख सभी जयश्रीराम के नारे लगाने लगे। इसे महज एक संयोग ही कहेंगे, लेकिन लोग बंदर के यहाँ पहुँचने के अलग अलग मायने निकालने लगे। हालांकि यह वीडियो कहा का है इसकी जानकारी फिलहाल नहीं मिल सकी है।
देखिए वीडियो