20वीं सदी के ‘तानसेन’– 25 अप्रैल 1968 को उस्ताद बड़े गुलाम अली खां का हैदराबाद के बशीरबाग पैलेस में निधन हो गया. महान शास्त्रीय गायकों में शुमार बड़े गुलाम अली खां, 20वीं सदी के ‘तानसेन’ के रूप में विख्यात हुए. 1962 में ही उन्हें संगीत नाटक अकादमी अवॉर्ड और पद्म भूषण सम्मान मिला. अपनी अलहदा आवाज के लिए बड़ी संख्या में प्रशंसकों के बीच सराहे गए गुलाम अली खां साहब 1938 के कलकत्ता के अपने पहले कंसर्ट के बाद से ही मशहूर हो गए. ठुमरी और खयाल गायिकी, संगीत प्रेमियों की जुबान पर थी. इनमें ‘आए न बालम’ ‘याद पिया की आए’ ‘तिरछी नजरिया के बाण’ आज भी पसंद किये जाते हैं. 2 अप्रैल 1902 को लाहौर में पैदा हुए बड़े गुलाम अली साहब देश के बंटवारे के बाद पाकिस्तान चले गए थे लेकिन जल्द ही वे भारत वापस आए और ताउम्र यहीं रहे.

छोटे पर्दे पर रंगों का मेलाः 25 अप्रैल 1982 को भारतीय घरों में खास देखभाल के साथ रखे जाने वाला टेलीविजन और भी आकर्षक हो गया. इसी दिन दूरदर्शन श्वेत श्याम से रंगीन हो गया. इसके साथ छोटे पर्दे की तस्वीरें और भी जीवंत हो उठीं. इसकी शुरुआत चेन्नै (मद्रास) से हुई. इसका क्रेज ऐसा सिर चढ़ा कि यह भारतीय परिवारों का स्टेटस सिंबल बन गया. नवंबर 1982 को भारत ने एशियाई खेलों की मेजबानी की और इन खेलों का रंगीन प्रसारण किया गया. यह एक नये युग की शुरुआत थी, जिसे दूरदर्शन युग कहा जाता है. रंगीन प्रसारण शुरू होने के छह माह के भीतर इसे लेकर लोगों का क्रेज ऐसा था कि सरकार को पचास हजार टीवी सेट विदेशों से आयात करना पड़ा. हमलोग, बुनियाद, नुक्कड़ और रामायण जैसे शुरुआती सीरियलों की बेशुमार कामयाबी ने दूरदर्शन को नया मुकाम दिया.

अन्य अहम घटनाएंः
1809– ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी और पंजाब के सिख शासक रणजीत सिंह के बीच अमृतसर संधि पर हस्ताक्षर.

1867– जापान की राजधानी टोक्यो में विदेशी व्यापार को अनुमति.

1905– दक्षिण अफ्रीका में अश्वेतों को मताधिकार मिला.

1954– बेल लैब्स ने न्यूयॉर्क में पहली बार सोलर बैटरी बनाने की घोषणा की.

1953– कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय के दो वैज्ञानिकों जेम्स डी वॉटसन और फ्रांसिस क्रिक ने डीएनए की संरचना की व्याख्या कर जीव विज्ञान की बुनियादी पहेली का जवाब तलाश लिया कि जीव अपना वंश किस प्रकार से बढ़ाते हैं. इस खोज के लिए दोनों वैज्ञानिकों को 1962 में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया.

1975– सोवियत संघ ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया.

2015– नेपाल में भीषण भूकंप से भारी तबाही. राजधानी काठमांडू के नजदीक आए इस भूकंप से जानमाल का बड़ा नुकसान.

0Shares

क्रूरतम तानाशाह का जन्मः 20 अप्रैल 1889 को दुनिया के सबसे क्रूर तानाशाह की पहचान रखने वाले एडोल्फ हिटलर का जन्म हुआ था। हिटलर के कारण दुनिया का सबसे विनाशकारी द्वितीय विश्वयुद्ध हुआ, जिसमें लाखों लोगों की जान गयी।
जोश और उन्माद से भरे भाषणों के लिए अपने समर्थकों में मशहूर इस जर्मन तानाशाह ने पहले विश्वयुद्ध में जर्मनी की हार के बाद 1918 में राष्ट्रीय समाजवादी जर्मन कामगार पार्टी बनायी, जिसे नाजी पार्टी भी कहा जाता है। उसने प्रथम विश्वयुद्ध में हार के लिए यहूदियों को दोषी ठहराया और आम लोगों के दिलों में यहूदियों के खिलाफ नफरत को हवा दी। नतीजा यह हुआ कि तकरीबन 60 लाख यहूदियों की हत्या हुई। कहा जाता है कि रूसी फौजियों से घिरने के बाद 10 अप्रैल 1945 को बर्लिन के एक बंकर में इस तानाशाह ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
अन्य अहम घटनाएंः
1912- काउंट ड्रैकुला किरदार की रचना करने वाले आयरिश उपन्यासकार ब्रैम स्टोकर का निधन।
1939- जर्मन तानाशाह हिटलर के 50वें जन्मदिन को राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया गया।
1953- कोरिया एवं संयुक्त राष्ट्र सेना के बीच बीमार युद्धबंदियों का आदान-प्रदान।
1972-  छह घंटों तक संकट से जूझने के बाद अपोलो-16  चंद्रमा पर उतरा। जॉन यंग और चार्ल्स ड्यूक की टीम चांद पर उतरने वाली इतिहास की पांचवीं टीम बनी।
1997- इंद्र कुमार गुजराल भारत के 12 वें प्रधानमंत्री बने।
1999- अमेरिका के डेनवर के कोलंबाइन स्कूल में हाईस्कूल के दो छात्रों ने अंधाधुंध गोलीबारी में 25 लोगों को मार डाला।

 

0Shares

सिख धर्म के इतिहास में 15 अप्रैल की तारीख स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज है। इसी दिन सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानकदेव जी का जन्म हुआ था। भारत-चीन संबंधों को लेकर भी यह तारीख अहम है। इसी दिन फ्रांस में ऐसे कानून को मंजूरी दी गयी, जिसमें स्कूली बच्चों को किसी भी तरह के धार्मिक प्रतीक चिह्न के इस्तेमाल पर रोक लगा दी गयी।

गुरु नानकदेव का जन्मः 15 अप्रैल 1469 में सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानकदेव का जन्म हुआ था। वे राय भोई की तलवंडी (अब पाकिस्तान) में पैदा हुए,  जो अब ननकाना साहिब के नाम से देश-दुनिया में मशहूर है। बाबा मेहता कालू और माता तृप्ता के यहां पैदा हुए इस बालक को नानक का नाम दिया गया, जो आगे चलकर सिखों के पहले गुरु के रूप में पूजनीय हुए।उन्होंने धार्मिक सौहार्द्र को सर्वोपरि बताते हुए सिख धर्म की नींव रखी। वे कई भाषाओं के ज्ञाता थे और दुनिया भर के कई स्थानों की उन्होंने यात्राएं की।

लियोनार्दो द विंचीः 1452 में 15 अप्रैल को इटली के फ्लोरेंस सूबे के विंची नामक स्थान पर महान चित्रकार, मूर्तिकार, वास्तु शिल्पी और संगीतज्ञ लियोनार्दो द विंची का जन्म हुआ। उनकी पेंटिंग ‘मोनालिसा’ पूरी दुनिया में सर्वमान्य रूप से सराही गयी। पेंटिंग की दुनिया में लियोनार्दो द विंची का विशिष्ट स्थान है।


धार्मिक प्रतीकों के इस्तेमाल पर कानूनः 2004 में आज के दिन ही फ्रांस के राष्ट्रपति जॉक शिराक ने उस कानून को मंजूरी दी, जिसके तहत स्कूलों में किसी भी तरह के धार्मिक प्रतीक चिह्न के इस्तेमाल पर पाबंदी लगा दी गयी। हालांकि यह कानून 2 सितंबर से लागू हुआ। इस कानून के जरिये मुस्लिम छात्राओं के सिर पर पहने जानेवाले हिजाब, सिख छात्रों को पगड़ी और ईसाई बच्चों के क्रॉस पहनने पर प्रतिबंध लगाया गया।

अन्य अहम घटनाएंः

1865- संयुक्त राज्य अमेरिका के 16वें राष्ट्रपति अब्राहिम लिंकन का निधन।

1689- फ्रांस की स्पेन के विरुद्ध युद्ध की घोषणा।

1976- भारत ने  बीजिंग में अपना दूत भेजने की घोषणा की।

1980- छह गैर सरकारी बैंक राष्ट्रीयकृत किये गए। इससे पूर्व भी कुछ बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया गया था।

1981- पाकिस्तान एयरवेज के अगवा हुए बोइंग 720 विमान को दो सप्ताह की कोशिशों के बाद सीरिया से छुड़ाया गया। इसमें 147 यात्री सवार थे। इस रिहाई के एवज में पाकिस्तान की सरकार को जेल में बंद 54 कैदियों को रिहा करना पड़ा।

1990- मिखाइल गोर्बाचोव सोवियत संघ के पहले और आखिरी राष्ट्रपति बने। दरअसल, सोवियत संघ में राष्ट्रपति का पद 15 मार्च

1990 को ही सृजित किया गया था।

0Shares

युगाब्ध-5123, विक्रम संवत 2078, राष्ट्रीय शक संवत-1943
सूर्योदय 06.15, सूर्यास्त 06.28, ऋतु – ग्रीष्म
चैत्र शुक्ल पक्ष द्वितीया, बुधवार, 14 अप्रैल 2021 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल।

मेष राशि :- आज का दिन शुभ फलदायक रहेगा। कार्यक्षेत्र में कामकाज की अधिकता रहेगी, लेकिन परिजनों और सहयोगियों का भरपूर सहयोग मिलेगा, जिससे सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। आकस्मिक धनलाभ होने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कारोबार में व्यस्तता रहेगी, फिर भी परिवार को समय दे पाएंगे। परिवार का माहौल आपके अनुकूल रहेगा। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली रहेगी। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। परिजनों के साथ किसी लम्बी यात्रा पर जा सकते हैं।

वृषभ राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी और धनलाभ की संभावना रहेगी। निवेश से लाभ मिलेगा। कार्य विस्तार की योजना बना सकते हैं, लेकिन अनावश्यक खर्च से चिंता भी बढ़ेगी। पारिवारिक जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वाह करेंगे। संतान की चिंता हो सकती है। अविवाहित लोगों को विवाह के प्रस्ताव मिल सकते हैं। स्टूडेंट्स के लिए मेहनत का दिन है। क्रोध की अधिकता रहेगी, जिससे परिवार में विवाद हो सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें।

मिथुन राशि :- आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं। बिजनेस में सफलता मिलेगी और फायदा होगा। व्यापास विस्तार के लिए कोई नया फैसला ले सकते हैं। अविवाहितों के लिए अनुकूल समय है, विवाह के योग बनेंगे। छात्रों के लिए भी समय अच्छा रहेगा। कार्यभार की अधिकता रहेगी, जिससे मानसिक और शारीरिक रूप से थकान का अनुभव करेंगे। सावधान रहें कि आपकी सुस्तता का असर रिश्तों पर न पड़े। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा।

कर्क राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में कठिन परिश्रम रहेगा, जिससे कार्यों में सफलता मिलेगा, लेकिन ऑफिस या फील्ड में किसी भी तरह की रिस्क न लें और जल्दबाजी से बचें। रुका हुआ वापस मिलेगा और लाभ के अवसर बनेंगे, लेकिन मेहनत और भाग-दौड़ ज्यादा करनी पड़ेगी। परिजनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। गुस्से पर नियंत्रण रखें, अन्यथा विवाद में फंस सकते हैं। धार्मिक कार्यों में भाग ले सकते हैं। थोड़ा मानसिक तनाव रहेगा और थकान भी होगी।

सिंह राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। कारोबार में लाभ मिलने की संभावना है। नये सौदे फायदेमंद रहेंगे, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, लेकिन कार्यभार की अधिकता से दिन भाग-दौड़ में गुजरेगा। सोचे हुए काम आसानी से पूरे हो सकते हैं। आफिस की स्थितियों में कुछ बदलाव हो सकते हैं। दोस्तों के साथ मुलाकात हो सकती है। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। व्यर्थ की भागदौड़ से बचें एवं मानसिक संतुलन बनाए रखें। सेहत का ध्यान रखें।

कन्या राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार सामान्य रहेगा। आकस्मिक धनलाभ के योग बन रहे हैं, लेकिन अनावश्यक खर्च बढऩे से आर्थिक स्थिति कमजोर होगी। निवेश सोच-समझकर करें, नहीं तो नुकसान हो सकता है। स्टूडेंट्स को सफलता मिलेगी। बस थोड़ी सावधानी रखें। मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें, अन्यथा जीवनसाथी से अनबन हो सकती है। सेहत अच्छी रहेगी।

तुला राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। कारोबार में लाभ मिलेगा। अचानक फायदा होने के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी और कार्यों में सफलता मिलेगी, लेकिन परिवार में अनबन होने की संभावना रहेगी। रिश्तेदारों की वजह से तनाव उत्पन्न हो सकता है। धार्मिक कार्यों में भाग ले सकते हैं और तंत्र-मंत्र में रुचि बढ़ेगी। दाम्पत्य जीवन अच्छा रहेगा। स्टूडेंट्स के लिए समय थोड़ा ठीक नहीं रहेगा। खान-पान का ध्यान रखें और यात्रा को टालें।

वृश्चिक राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है और कार्यक्षेत्र में मेहनत ज्यादा रहेगी। लेन-देन तथा निवेश में जोखिम लेने से बचें। मन मुताबिक सफलता नहीं मिलने से मानसिक तनाव हो सकता है। परिवार में विवाद की स्थिति बन सकती है। स्टूडेंट्स के लिए अच्छा समय है। परिश्रम का उन्हें अच्छा परिणाम मिल सकता है। बेरोजगारों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। सेहत थोड़ी नरम रहेगी। खान-पान पर विशेष ध्यान दें।

धनु राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यापार-धंधा अच्छा चलेगा। आकस्मिक धनलाभ होने की संभावना रहेगी। कारोबार विस्तार को लेकर नई योजनाएं बनाएंगे, लेकिन लापरवाही से बचें, वरना अच्छा मौका हाथ से निकल सकता है। काम की अधिकता से थकान महसूस करेंगे। क्रोध की अधिकता रहेगी। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और दाम्पत्य जीवन खुशहाल होगा। छिट-पुट मामलों से खुद को दूर रखें। खर्चा भी ज्यादा हो सकता है। सेहत को लेकर सतर्क रहें।

मकर राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र और बिजनेस में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना बन रही है। पैसों से जुड़े किसी मामले में परेशानी उठानी पड़ सकती है, इसलिए नौकरी और कामकाजी जिंदगी में दुश्मनों से सावधान रहें। विवाद की स्थिति भी बन सकती है। व्यय वृद्धि होगी। परिश्रम से कार्यों में सफलता मिलेगी और लाभ प्राप्त होंगे। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। जीवनसाथी से रिश्ता मजबूत होगा। मौसमी बीमारियों से भी परेशानी हो सकती है।

कुम्भ राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। कारोबार की परेशानियां खत्म होंगी। नया काम शुरू हो सकता है। अचानक धनलाभ के योग हैं, लेकिन लेन-देन से बचें। प्रॉपर्टी में निवेश लाभदायक रहेगा। कुछ लाभ के सौदे भी हो सकते हैं। अपना नजरिया और व्यवहार सकारात्मक रखेंगे, तो रिश्तों में मजबूती आएगी। बेरोजगारों को रोजगार की प्राप्ति हो सकती है। ऑफिस में विवाद होने की संभावना रहेगी। खर्च ज्यादा हो सकता है। जोखिम लेने से बचें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

मीन राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार में जोखिम भरे सौदों से बचना होगा। कार्यक्षेत्र में काम ज्यादा रहेगा। कठिन परिश्रम से रुके हुए कार्यों में प्रगति होगी। सहयोगी भी इसमें मदद करेंगे। लेन-देन और बिना सोचे-समझे कोई भी फैसला करने से बचना होगा, अन्यथा परेशानी में फंस सकते हैं। क्रोध की अधिकता रहेगी, जिससे में परिवार में कलह हो सकती है। वाणी पर संयम रखें। स्टूडेंट्स के लिए समय मेहनत करवाने वाला है। खान-पान का ध्यान रखें।

0Shares

13 अप्रैल की तारीख निर्दोष और निहत्थे भारतीयों पर ब्रिटिश हुकूमत के जुल्मों की इंतहा का दिन है। इस तारीख को अंग्रेज अफसरों ने जलियांवाला बाग में खून की होली खेलकर क्रूरता से भरा इतिहास लिख दिया।
इसी दिन 1699 में दसवें गुरु गोविंद सिंह जी ने खालसा पंथ की स्थापना की थी। हर साल इस तारीख में बैसाखी का त्योहार धूमधाम से मनाया जाता है।
जलियांवाला बागः भारत की आजादी के इतिहास में 13 अप्रैल 1919 की तारीख, मानवता को शर्मसार करने वाली खूनी याद के रूप में दर्ज है। इसी दिन पंजाब के अमृतसर के एतिहासिक स्वर्ण मंदिर के करीब स्थित जलियांवाला बाग में एक शांतिपूर्ण सभा के लिए जमा हजारों भारतीय जनता पर जनरल डायर की अगुवाई में अंधाधुंध गोलियां बरसायी गयी। देखते ही देखते लोग लाशों के ढेर में बदलते गए। हजारों लोग इन गोलियों के शिकार हुए। गोलियों से घबरायी औरतें व बच्चे कूएं में कूद गए जिससे उनकी जान चली गयी। बाग का रास्ता काफी संकरा होने से भगदड़ मची और लोग गोलियों के शिकार हो गए। इस घटना ने भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन को नयी दिशा दे दी।
खालसा पंथ की स्थापनाः 13 अप्रैल 1699 को दसवें गुरु गोविंद सिंह जी ने खालसा पंथ की स्थापना की थी। इसी दिन उन्होंने आनंदपुर साहिब में इसकी स्थापना की। उन्होंने सर्वप्रथम पांच प्यारों को अमृतपान करवाकर खालसा बनाया और उसके बाद उन पांच प्यारों के हाथों स्वयं भी अमृतपान किया।
अन्य अहम घटनाएंः
1960- फ्रांस ने सहारा मरुस्थल में परमाणु बम का परीक्षण किया। यह उपलब्धि हासिल करने वाला वह चौथा देश बना।
1980- अमेरिका ने मास्को के ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेलों का बहिष्कार किया।
1984- भारतीय क्रिकेट टीम ने शारजाह में पाकिस्तान को हराकर पहली बार एशिया कप जीता।
1997- अमेरिकी गोल्फ खिलाड़ी एल्ड्रिक टाइगर वुड्स ने 21 साल की उम्र में यूएस मास्टर्स चैम्पियनशिप जीतकर सबसे कम उम्र में यह खिताबी जीत हासिल की।

 

0Shares

देश -दुनिया की तारीख में 12 अप्रैल के नाम कुछ असाधारण घटनाएं दर्ज हैं, जिनमें से एक है मानव का अंतरिक्ष में प्रवेश। अंतरिक्ष के लिए  अंतरिक्ष यात्री यूरी गैगरीन ने यात्रा शुरू की थी। दूसरे, आज के दिन ही पोलियो के खात्मे के लिए वैक्सीन की खोज पूरी हुई। भारत की पहली डबल डेकर रेल बंबई के विक्टोरिया टर्मिनल से पुणे के लिए रवाना हुई।
यूरी गैगरीनः 12 अप्रैल 1961 को पहले अंतरिक्ष यात्री के रूप में यूरी गैगरीन ने अंतरिक्ष की अथाह दूरियां मापने के लिए अपने सफर की शुरुआत की। 27 साल की उम्र में अंतरिक्ष के लिए रवाना हुए रूसी-सोवियत पायलट यूरी गैगरीन दुनिया के पहले इंसान हैं, जिन्होंने आउटर स्पेस में कदम रखकर इतिहास रच दिया। मेजर यूरी ने पृथ्वी की कक्षा में 108 मिनट तक चक्कर लगाया। यह वह क्षण था, जब किसी कल्पना से पार जाकर मानव का अंतरिक्ष प्रवेश संभव हो पाया। इसके साथ ही सोवियत संघ ने अंतरिक्ष में अपना वर्चस्व कायम रखा। मेजर यूरी ने बैंकनूर अंतरिक्ष केंद्र से वोस्टॉक नामक अंतरिक्ष यान से उड़ान भरी थी।
पोलियो की वैक्सीनः दुनियाभर में पोलियो का मुकाबला करने के लिए दो वैक्सीन का इस्तेमाल किया जाता है, जिनमें से पहला है जोनास सॉल्क द्वारा विकसित वैक्सीन। 1952 में इसका पहला परीक्षण किया गया और 12 अप्रैल 1955 को सॉल्क ने इस वैक्सीन की घोषणा की। यह निष्क्रिय पोलियोवायरस की इंजेक्शन की खुराक होती है।
अन्य अहम घटनाएंः
1861- अमेरिका में गृहयुद्ध की शुरुआत। दक्षिण के 11 राज्यों ने जैफरसन डेविस की अगुवाई में अमेरिका से अलग परिसंघ बनाने की मांग के साथ संघर्ष शुरू किया।
1885- मोहनजोदड़ो की खोज करने वाले प्रसिद्ध इतिहासकार राखलदास बनर्जी का जन्म।
1927- ब्रिटिश कैबिनेट में महिलाओं को मतदान के अधिकार का समर्थन।
1945- अमेरिकी राष्ट्रपति फ्रैंकलिन रूजवेल्ट का रहस्यमय परिस्थितियों में निधन।
1946- सीरिया पर फ्रांस का कब्जा खत्म हुआ।
1973- सूडान ने अपना संविधान बनाया।
1975- अमेरिका ने कंबोडिया में अपनी हार स्वीकारी। कंबोडिया के गृहयुद्ध में पांच साल के हस्तक्षेप के बाद अमेरिका ने खुद को इस संघर्ष से अलग किया।
1978- भारत की पहली डबल डेकर रेल बंबई के विक्टोरिया टर्मिनल से पुणे के लिए अपने पहले सफर के लिए रवाना हुई।
2007- पाकिस्तान ने ईरान गैस पाइप लाइन पर भारत को मंजूरी दी।

 

0Shares

11 अप्रैल भी दूसरी महत्वपूर्ण तिथियों की तरह कुछ विशेष घटनाओं के लिए याद किया जाता है। भारतीय संदर्भ में देखें तो समाज सुझारक ज्योतिबा फुले  और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पत्नी कस्तूरबा का यह जन्मदिन भी है।

महात्मा ज्योतिबा फुले- उन्नीसवीं शताब्दी में देश के अन्य हिस्सों की तरह महाराष्ट्र में भी कई तरह की सामाजिक विषमताएं मौजूद थीं। ऐसे दौर में 11 अप्रैल, 1827 को पुणे में एक बालक जन्म हुआ, जिसे बाद में महात्मा ज्योतिबा फुले के नाम से पहचाना गया। इस क्रांतिकारी विचारक, समाजसेवी, दार्शनिक और लेखक ने जाति-भेद के खिलाफ और स्त्रियों की शिक्षा के क्षेत्र में बहुत काम किए। इस काम को आंदोलन की तरह चलाने वाले महात्मा फुले ने महाराष्ट्र में सर्वप्रथम महिला शिक्षा तथा अछूतोद्धार का ही काम आरंभ किया था। पुणे में लड़कियों के लिए देश का पहला विद्यालय ज्योतिबा फुले ने ही खोला। अछूतोद्धार के लिए उनका स्थापित सत्यशोधक समाज मील की पत्थर की तरह है।

कस्तूरबा गांधी- बापू और उनकी पत्नी कस्तूरबा को आदर्श पति-पत्नी अथवा पति की अंध भक्त पत्नी के रूप में देखने पर गलतियां हो सकती हैं। प्रमाण है कि कस्तूरबा ने गांधी की बतायी हर बात को पहले जांचा-परखा, तब अपनाया। एक बार गांधीजी ने कस्तूरबा को श्रद्धांजलि देते हुए कहा था- “अगर बा का साथ न होता तो मैं इतना ऊंचा उठ ही नहीं सकता था। ….मेरी पत्नी मेरे अंतर को जिस प्रकार हिलाती थी उस प्रकार दुनिया की कोई स्त्री नहीं हिला सकती. वह मेरा अनमोल रत्न थी।” ऐसी कस्तूरबा का जन्म 11 अप्रैल, 1869 को ही हुआ था।  

इस तिथि की अन्य महत्वपूर्ण बातें-  

1887: भारतीय कलाकार जामिनी रॉय का जन्म।

1919: अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन की स्थापना।

1921: रेडियो पर खेलों की पहली लाइव कमेंट्री का प्रसारण।

1930: ऋषिकेश में 124 मीटर का झूलने वाला लक्ष्मण झूला शुरू हुआ।
1937: भारतीय टेनिस खिलाड़ी रामनाथन कृष्णन का जन्म।
1951: थिएटर और टेलीविजन अदाकारा रोहिणी हटंगड़ी का जन्म।
1964: भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का दो हिस्सों में बंटवारा। दूसरा संगठन सीपीआई (एम) बना।
1970: अमेरिका का अपोलो 13 अंतरिक्ष यान चंद्र अभियान पर रवाना।

1977 – साहित्यकार फणीश्वरनाथ रेणु का निधन।

1983: बेन किंग्सले की फिल्म गांधी को आस्कर पुरस्कार।  
1999: अग्नि 2 प्रक्षेपास्त्र का परीक्षण उड़ान।
2009 – साहित्यकार विष्णु प्रभाकर का निधन।

2010: पोलैंड के राष्ट्रपति लेख काजिंस्की की विमान दुर्घटना में मृत्यु।

2011: भारतीय मूल की अमरीकी लेखिका झुंपा लाहिरी को ‘इंटरप्रेटर ऑफ मैलेडीज़’ के लिए पुलित्ज़र सम्मान।

 

 

 

 

हिंदुस्थान समाचार

0Shares

वह तारीख 10 अप्रैल है, जब ब्रिटेन के साउथम्पटन बंदरगाह से टाइटैनिक जहाज अपने पहले और आखिरी सफर के लिए निकला था। 10 अप्रैल को ही स्वामी दयानंद सरस्वती ने आर्य समाज की स्थापना की। भारत के पांचवें प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई का निधन हो गया। आज के दिन ही पहला गोल्फ टूर्नामेंट पेशेवर तरीके से आयोजित किया गया था।
टाइटैनिकः 10 अप्रैल 1912, दुनिया का सबसे बड़ा वाष्प आधारित यात्री जहाज टाइटेनिक अपने पहले और आखिरी सफर के लिए निकला। साउथम्पटन से रवाना हुआ यह जहाज चार दिनों की यात्रा के बाद 14 अप्रैल को एक हिमशिला से टकराकर डूब गया। इस हादसे में 1517 लोगों की मौत हो गयी। यह इतिहास के बड़े समुद्री आपदाओं में शामिल है। 1997 में इस पर बनी जेम्स कैमरन की फिल्म ‘टाइटेनिक’ ने आम लोगों को इससे रूबरू कराया।  
आर्य समाज की स्थापनाः 1875 में आज के दिन ही स्वामी दयानंद सरस्वती ने आर्यसमाज की स्थापना की। स्वामी दयानंद सरस्वती आधुनिक भारत के महान चिंतक और समाज सुधारक थे, जिन्होंने वेदों की सत्ता को सर्वोपरि माना और ‘वेदों की ओर लौटो’ का नारा दिया। उन्होंने कर्म सिद्धांत, पुनर्जन्म, ब्रह्मचर्य तथा संन्यास को अपने दर्शन का चार स्तम्भ बनाया। उन्होंने वेदों के प्रचार के साथ देश की आजादी के लिए मुंबई में आर्यसमाज की स्थापना की और स्वराज का नारा दिया।
अन्य अहम घटनाएंः
1847- पुलित्जर पुरस्कारों के प्रणेता अमेरिकी पत्रकार व प्रकाशक जोसेफ पुलित्जर का जन्म।
1894- भारतीय उद्योगपति घनश्याम दास बिड़ला का जन्म।
1916- पहले गोल्फ टूर्नामेंट का प्रोफेशनल तरीके से आयोजन।
1930- पहली बार सिंथेटिक रबर का उत्पादन।
1972- जैविक हथियारों के विकास, उत्पादन और भंडारण पर जैविक हथियार संधि के जरिये रोक लगायी गयी। 150 से ज्यादा देशों ने इस संधि पर हस्ताक्षर किये।
1995- भारत रत्न से सम्मानित देश के पांचवें प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई का निधन।
2001- नीदरलैंड में एक विधेयक के जरिये इच्छा मृत्यु को मंजूरी मिली। यह कानून बनाने वाला दुनिया का पहला देश बना।
 
0Shares

शनिवार का राशिफल
युगाब्ध-5122, विक्रम संवत 2077, राष्ट्रीय शक संवत-1942

सूर्योदय 06.15, सूर्यास्त 06.28, ऋतु – ग्रीष्म

चैत्र कृष्ण पक्ष चतुर्दशी, शनिवार, 10 अप्रैल 2021 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल।

मेष राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में कामयाब होंगे, नौकरी में तरक्की और व्यवसाय में अच्छा मुनाफा होने की संभावना है। अपने ज्ञान और बुद्धि से दूसरों का प्रभावित करेंगे। सफलता और सहयोग के अच्छे संकेत हैं। नई कोशिशों से सभी को आकर्षित करेंगे। अनुशासन का ध्यान रखें। अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें और बाहर का खाना खाने से बचें।

वृषभ राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। काफी प्रसन्न रहेंगे और भव्यता व सभ्यता पर जोर रहेगा। खर्च और निवेश बढ़ा हुआ रहेगा। लोगों से सराहना मिलेगी। यात्रा में सतर्कता रखें। अनजान लोगों से करीबी बढ़ाने में सावधान रहें। दोस्तों का साथ मिलेगा और उनके साथ समय बिताएंगे। बिना वजह किसी से विवाद करने से बचें, बेवजह झगड़ा हो सकता है। धार्मिक कार्यों की रूझान तरफ रहेगा।

मिथुन राशि :- आज का दिन अच्छा नहीं रहेगा। गुस्से पर काबू रखें, अन्यथा परिवार वालों के साथ विवाद हो सकता है। कड़वी बातों को नजरअंदाज करने की कोशिश करें। मेहनत और लगन से लक्ष्य पूर्ति में सफल होंगे। साथियों और वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। कार्यस्थल पर थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है। किसी धार्मिक स्थल पर जाकर जरूरतमंद को दान करें, आत्मिक शांति मिलेगी।

कर्क राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। अपने परिवार को लेकर चिंतित रहेंगे। क्रोध पर नियंत्रण रखें। आर्थिक कोशिशें बेहतर बनीं रहेंगी। लाइफ स्टाइल से जुड़ी वस्तुओं के प्रति रुझान बढ़ेगा। घर में सुख सौख्य सौंदर्यबोध बढ़ेगा। पदोन्नति के योग बन रहे हैं, किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। वहीं अगर किसी काम में अड़चन आ रही है तो धैर्यपूर्वक कार्य को पूर्ण करने का प्रयास करें।

सिंह राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। कारोबार में आर्थिक लाभ रहेगा। धनप्राप्ति के योग बनेंगे। जो भी करेंगे उसमें बेहतर रहेंगे। मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा। परीक्षार्थी उम्मीद के अनुरूप परिणाम पाएंगे। परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताएंगे। कहीं घूमने भी जा सकते हैं। किसी व्यावसायिक यात्रा पर भी जा सकते हैं, यात्रा से लाभ होगा। किसी वजह से अतिरिक्त खर्च करना पड़ सकता है।

कन्या राशि :- आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। कानूनी कार्यों में सफलता मिल सकती है। नई परियोजना को अमल में ला सकते हैं। परिवार में खुशी का वातावरण बना रहेगा। सहजता और सरलता से आगे बढ़ते रहें। मौसम की प्रतिकूलताओं को हल्के में न लें। सेहत के प्रति सजग रहें। घर परिवार में बड़ों का सानिध्य सुख बढ़ाएगा। मानसिक उथल-पुथल का सामना करना पड़ सकता है।

तुला राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। कारोबार में मुनाफा रहेगा। सभी कार्य आसानी से पूरे होंगे, जिससे खुद पर भरोसा बढ़ेगा। साझा प्रयासों में अधिक सफलता के संकेत हैं। मान-सम्मान में वृद्धि होने से आप बहुत प्रसन्न रहेंगे। मानसिक रूप से काफी हल्का महसूस करेंगे। घर में सुखमय वातावरण रहेगा। दिन वाणिज्यिक गतिविधियों में रुचि बढ़ाने वाला। जीवन साथी से वैचारिक मतभेद दूर होंगे।

वृश्चिक राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्य स्थल पर काफी मेहनत करेंगे, जिसका लाभ आगे चलकर मिलेगा। मेहनत और लगन से आगे बढ़ते रहें। घर परिवार में हर्ष आनंद बना रहेगा। खान-पान पर ध्यान देने के साथ-साथ अपने आस-पास स्वच्छता का भी ध्यान रखें, अनावश्यक खर्च करने से बचें। वाणी पर संयम रखें और सोच समझकर बोलें, अन्यथा बेवजह के विवाद में पड़ सकते हैं।

धनु राशि :- आज के दिन काफी अच्छा महसूस करेंगे। मानसिक रूप से खुशी की अनुभूति होगी। नई जगहों पर भ्रमण पर जाएंगे। मित्रों का साथ उत्साहित रखेगा। प्रतिस्पर्धा में आगे रहेंगे। आपके विचारों में काल्पनिकता का समावेश हो सकता है, बेहतर होगा इसका इस्तेमाल आप रचनात्मक कार्यों में करें। किसी नए कार्य की शुरूआत न करें, अच्छे समय का इंतजार करें। किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।

मकर राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। घर में सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। इच्छित वस्तु की प्राप्ति की संभावना है। शुभ कार्यों में रुचि बनी रहेगी। परिजनों के साथ आनंदमय समय बिताएंगे। व्यावसायिक संबंध मजबूत होंगे। अपने लिए कुछ खास करना चाहते हैं तो यह समय एकदम उचित है। अपने आस-पास के लोगों पर गुस्सा आ सकता है। क्रोध पर काबू और खर्च पर नियंत्रण रखें। यात्रा पर जाने से बचें।

कुम्भ राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। आर्थिक मामलों में बेहतर बने रहेंगे। मित्रों से भेंट होगी। कला कौशल को बल मिलेगा। किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होंगे, जिससे घर में खुशहाली रहेगी। नए कार्य की शुरूआत के लिए समय अच्छा है। कोई शुभ समाचार मिल सकता है। खुद को मानसिक रूप से काफी मजबूत महसूस करेंगे। कामकाज में अधिक समय देने की सोचें। आलस्य से बचें।

मीन राशि :- आज का दिन कुछ सकारात्मक परिवर्तन लेकर आ सकता है। आकस्मिक खर्च बढऩे से आप तनाव महसूस करेंगे, अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें। अपनी जिम्मेदारियों को अच्छे से निभाएंगे। समाज में सराहना और सम्मान की प्राप्ति होगी। परिवार के साथ समय बिताएंगे। परिजनों के साथ घूमने जा सकते हैं। काम की व्यस्तता रहेगी। खान-पान का ध्यान रखें, क्योंकि स्वास्थ्य खराब हो सकता है। 

हिन्दुस्थान समाचार

0Shares

1857 में देश की आजादी की पहली अलख जगाने वाले मंगल पांडे को ब्रिटिश सरकार ने 08 अप्रैल को फांसी दे दी। यह वही तारीख भी है, जब बहरे तंत्र और दुनिया तक भारत की स्वतंत्रता की आवाज पहुंचाने के लिए भगत सिंह और बटुकेश्वर दत्त जैसे आजादी के परवानों ने दिल्ली के सेंट्रल एसेंबली हॉल में बम धमाका किया था।
भारत के राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के रचयिता बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय का कोलकाता में आज ही के दिन निधन हो गया। बंटवारे की सूरत में जब देश आजाद हुआ तो यही नेहरू-लियाकत समझौते की तारीख भी है।
मंगल पांडेः अपनी शहादत से भारतीय स्वतंत्रता संग्राम को स्वर देने वाले बैरकपुर रेजीमेंट के सिपाही मंगल पांडे को फांसी दी गयी। उनपर ब्रिटिश सरकार के खिलाफ बगावत की चिंगारी भड़काने का इल्जाम था। 29 मार्च 1857 को बैरकपुर परेड मैदान में रेजीमेंट के अफसर पर उन्होंने हमला कर दिया था। 06 अप्रैल 1857 को कोर्ट मार्शल कर 08 अप्रैल को उन्हें फांसी दे दी गयी।
सेंट्रल एसेंबली हॉल में धमाकाः 08 अप्रैल 1929 को दिल्ली के सेंट्रल एसेंबली हॉल में भगत सिंह और बटुकेश्वर दत्त जैसे क्रांतिकारियों ने बम धमाका किया। इसके जरिये क्रांतिकारियों का इरादा किसी को नुकसान पहुंचाना नहीं बल्कि बहरे कानों तक आजादी की आवाज पहुंचाना था। इसलिए बम इस तरह फेंका गया कि किसी को नुकसान न हो। घटना को अंजाम देने के बाद इन क्रांतिकारियों ने वहां से भाग निकलने की बजाय हथियार सौंपकर बाकायदा अपनी गिरफ्तारी दी।
अन्य अहम घटनाएंः
1894- भारत के राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के रचयिता बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय का कलकत्ता में निधन।
1950- भारत और पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों के अधिकारों को सुरक्षित रखने के लिए नेहरू-लियाकत समझौता।
1973- बीसवीं शताब्दी के सबसे प्रभावी चित्रकार माने गए स्पेन के पाब्लो पिकासो का निधन।
2013- ब्रिटेन की पूर्व प्रधानमंत्री मार्गेरेट थैचय का लंदन में निधन। थैचर ब्रिटेन के साथ-साथ किसी भी यूरोपीय देश की पहली महिला प्रधानमंत्री थीं।
हि.स.
0Shares

आधुनिक ओलंपिक खेलों की शुरुआत आज के दिन ही हुई। 06 अप्रैल के एतिहासिक दस्तावेजों में कई दूसरी अहम घटनाएं भी दर्ज हैं, जिनमें सबसे प्रमुख है- नमक कानून भंग करने पर महात्मा गांधी की गिरफ्तारी।
आधुनिक ओलंपिक खेलों की शुरुआतः ओलंपिक खेलों में हिस्सा लेना और उसमें कामयाबी की दास्तां लिखना, हर खिलाड़ी का सपना होता है। दूसरे तमाम खेल आयोजनों के मुकाबले ओलंपिक खेल को दुनिया भर में सबसे ऊंचा मुकाम हासिल है। इस लिहाज से 06 अप्रैल का दिन बहुत महत्वपूर्ण है। छह अप्रैल 1896 में आधुनिक ओलंपिक खेलों की शुरुआत यूनान की राजधानी एथेंस में हुई थी। सुविधाओं की कमी और आयोजन की मेजबानी संबंधी समस्या के साथ इसमें खिलाड़ियों की कम भागीदारी हो पायी। एथेंस ओलंपिक खेलों में सिर्फ 14 देशों के तकरीबन 200 खिलाड़ियों ने 43 खेल मुकाबलों में हिस्सा लिया। हालांकि आगे चलकर ओलंपिक खेल सबसे बड़े आयोजन के रूप में तब्दील होता गया।
 
भाजपा की स्थापनाः 06 अप्रैल 1980 को भारतीय जनता पार्टी की नींव रखी गयी। श्यामा प्रसाद मुखर्जी द्वारा स्थापित भारतीय जनसंघ से इस पार्टी का जन्म हुआ। 1977 में जनसंघ का कई अन्य दलों में विलय होकर जनता पार्टी बनी। 1980 में जनता पार्टी को भंग कर भारतीय जनता पार्टी की आधारशिला रखी गयी। अटल बिहारी वाजपेयी इस पार्टी के पहले अध्यक्ष बने जो 1980-1986 तक इस पद पर रहे। वाजपेयी 1996 में इस पार्टी की तरफ से पहले प्रधानमंत्री भी बने। पार्टी ने हालिया वर्षों में चुनावी कामयाबी का नया इतिहास रचा लेकिन शुरुआती वर्षों में पार्टी को मायूसी भी मिली। 1984 में पार्टी को लोकसभा में केवल दो सीटें मिलीं। उसके बाद पार्टी ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। खासतौर पर 2014 और 2019 के लोकसभा चुनावों में जबर्दस्त प्रदर्शन और इस दौरान कई राज्यों में पार्टी की सरकार या सत्ता में भागीदारी, पार्टी को नये ढंग से रेखांकित करती है। इसके प्राथमिक सदस्यों की संख्या के लिहाज से यह दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बन गयी है।
 
अन्य अहम घटनाएंः
 
1906- पहले एनिमेटेड कार्टून के लिए कॉपीराइट हासिल किया गया।
1917- प्रथम विश्वयुद्ध में अमेरिका ने जर्मनी के विरुद्ध युद्ध की घोषणा की।
1919- गांधीजी ने रॉलेट एक्ट के खिलाफ पहली बार अखिल भारतीय हड़ताल का आह्वान किया।
1930- गांधीजी को नमक कानून के उल्लंघन पर गिरफ्तार किया गया।
1955- अमेरिका ने परमाणु परीक्षण किया।
 
1957- सोवियत संघ ने परमाणु परीक्षण किया।
 
1966- भारतीय तैराक मिहिर सेन ने पाक जलडमरूमध्य तैरकर पार किया।
 
हि.स

 

0Shares

 

• चिकित्सकों व कर्मियों की प्रतिनियुक्ति करने का निर्देश
• रोस्टर के अनुसार ड्यूटी करेंगे चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मी
• साफ-सफाई व पेयजल की व्यवस्था होगी सुनिश्चित


Chhapra: कोरोना संक्रमण के रोकथाम एवं इससे निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से सजग है। संक्रमण से बचाव के लिए विभाग की ओर से आवश्यक तैयारी की जा रही है। इसी कड़ी में सिविल सर्जन डॉ. जर्नादन प्रसाद सुकुमार ने उपाधीक्षक सदर अस्पताल एवं अनुमंडलीय अस्पताल को निर्देश दिया है कि कोविड केयर सेंटर एवं डेडिकेटेड कोविड हेल्थ सेंटर में सभी सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करें। वहां पर चिकित्सकों, पारा मेडिकल स्टाफ और अन्य कर्मियों की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित की जाये। रोस्टर बनाकर रोस्टर के अनुसार चिकित्सक एवं कर्मियों की उपस्थिति सुनिश्चित करें।

दवाओं एवं उपकरणों की उपलब्धता करें सुनिश्चित

सिविल सर्जन डॉ. जर्नादन प्रसाद सुकुमार ने निर्देश दिया है कि कोविड केयर सेंटर और डेडिकेटेड कोविड हेल्थ सेंटर में आवश्यक दवाओं, उपकरणों एवं आक्सीजन, पल्स ऑक्सीमीटर इत्यादि की व्यवस्था करना सुनिश्चित करें। उन्होंने सेंटर में साफ-सफाई का विशेष ख्याल रखने का निर्देश दिया है। इसके साथ हीं पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए सदर अस्पताल और अनुमंडलीय अस्पताल सोनपुर के उपाधीपक्षक को निर्देश दिया गया है।

मरीजों को मिलेगा भोजन

कोविड- केयर सेंटर या डेडिकेटेड कोविड हेल्थ सेंटर में भर्ती होने वाले कोरोना के उपाचाराधीन मरीजो को स्वास्थ्य विभाग के ओर भोजन व नास्ता उपलब्ध कराया जायेगा। मरीजों को तीन टाइम भोजन उपलब्ध कराया जायेगा। इसको लेकर सिविल सर्जन ने संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया है। सिविल सर्जन ने कहा कि भर्ती मरीजो को ससमय भोजन एवं नास्ता उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। मरीजों को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए इसका ख्याल रखें।

24 घंटे क्रियाशील है मेडिकल हेल्पलाइन नंबर

जिला स्वास्थ्य समिति के डीपीएम अरविंद कुमार ने बताया कि कोरोना काल में ही जिले में टोल फ्री मेडिकल हेल्पलाइन सेवा की शुरुआत की गई थी। अभी भी यह सेवा 24 घंटे क्रियाशील है। अगर किसी व्यक्ति को कोविड-19 की जांच एवं इलाज से संबंधित किसी प्रकार की जानकारी लेनी हो तो वह नि:शुल्क हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर जानकारी ले सकते हैं। 18003456607 टोल फ्री नंबर पर कॉल कर चिकित्सकीय परामर्श तथा जांच एवं इलाज के लिए सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों, चिह्नित निजी स्वास्थ्य संस्थानों, निजी जांच केंद्रों की जानकारी ले सकते हैं।

कोरोना काल में इन उचित व्यवहारों का करें पालन

• एल्कोहल आधारित सैनिटाइजर का प्रयोग करें
• सार्वजनिक जगहों पर हमेशा फेसकवर या मास्क पहनें
• अपने हाथ को साबुन व पानी से लगातार धोएं
• आंख, नाक और मुंह को छूने से बचें
• छींकते या खांसते वक्त मुंह को रूमाल से ढकें

0Shares