इतिहास के पन्नों मेंः 14 जून




ChhapraToday News




सिनेमा हॉल में ‘बॉर्डर’ और आ धमकी मौतः आज से 24 साल पहले 13 जून, 1997 को दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क स्थित उपहार सिनेमा में लोग ‘बॉर्डर’ फिल्म के रोमांचकारी डॉयलॉग में मग्न थे, कि अचानक पहले धुआं और फिर आग की चपेट में आ गये। लोग कुछ समझ पाते और
बाहर निकलते, उसके पहले भीषण आग में 59 लोगों की जान चली गई। इस अग्निकांड में अन्य 100 से अधिक लोग घायल हो गए थे। पूरे देश को हिलाकर रख देने वाले उस भीषण अग्निकांड में 13 साल के बच्चे से लेकर प्रौढ़ उमर तक के लोगों ने अपनी जान गंवाई। आज उस कांड को याद करने पर ऐसे लोग दिख सकते हैं, जिनके परिवार में कोई सहारा तक नहीं है। तब किसी ने माता-पिता को खोया था, तो कोई जवान बेटे-बेटी को गंवा बैठा।
अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं-
1420
– जलालुद्दीन फ़िरोजशाह दिल्ली की गद्दी पर बैठा।
1923
– हिंदी सिनेमा जगत् के मशहूर गीतकार प्रेम धवन का
जन्म।
1993 – किम कैंपबेल कनाडा की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं।
2002
– 1972 के एंटी बैलिस्टिक मिसाइल समझौते की समय सीमा
समाप्त।
2005
– ईरान 2009 के अन्त से 25 वर्षों के लिए भारत को तरल प्राकृतिक गैस का
निर्यात करने पर सहमत हुआ।
2006
– नाइजीरिया और कैमरून ने सीमा विवाद पर समझौता
किया।
2012
– प्रसिद्ध गजल गायक मेहदी हसन नहीं रहे।
2016
– उपन्यासकार, नाटककार, आलोचक तथा व्यंग्यकार मुद्राराक्षस
का निधन।

ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष तृतीया, रविवार, 13 जून 2021 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल।
मेष राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। मन अशांत और शरीर थोड़ा थकान से भरा रहेगा। आर्थिक लाभ होगा, लेकिन अनावश्यक खर्च बढऩे की संभावना रहेगी। वाहन के रख-रखाव में खर्च बढ़ेंगे। अपनी भावनाओं को वश में रखें। दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। परिवार का सहयोग मिलेगा। वाणी पर संयम बरतें। क्रोध से काम बिगड़ सकते हैं। धार्मिक यात्रा का आयोजन हो सकता है। बिना किसी स्वार्थ के दूसरों की सहायता करेंगे, जिससे आपको खुशी मिलेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
वृषभ राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। आकस्मिक धनलाभ के योग हैं। तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। नए कार्य शुरू करने के लिए दिन अनुकूल नहीं है। धन संबंधित लेन-देन में सतर्क बरतें। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। धार्मिक कार्य तथा किसी यात्रा पर जा सकते हैं। दफ्तर में कार्यभार के कारण थकान महसूस हो सकती है। शारीरिक और मानसिक रूप से व्याकुलता का अनुभव रहेगा। परिवार के साथ समय गुजारेंगे और खूब मजा करेंगे। रिश्तों में मजबूती भी आएगी।
मिथुन राशि :- आज का दिन शुभ फलदायक रहेगा। आर्थिक लाभ मिल सकता है। नौकरी तथा कारोबार के क्षेत्र में धनलाभ के योग हैं। परिवारजनों के साथ समय आनंदपूर्वक बीतेगा। किसी पैतृक सम्पत्ति से धन प्राप्ति हो सकती है। परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। शारीरिक, मानसिक स्वस्थ और उत्साही बने रहेंगे। अपनी वाणी पर संयम बरतें। नए कार्यों को शुरू करने के लिए दिन अच्छा रहेगा। संतान पक्ष की ओर से मन खुश रहेगा। अपने दोस्तों के साथ खूब मौज-मस्ती कर सकेंगे।
कर्क राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। मित्रों के सहयोग से कारोबार में अनुकूल परिस्थितियां रहेंगी। बड़े कार्यों में सफलता हासिल होगी। कुछ पुराने मित्रों से संपर्क बन सकते हैं। आय के स्रोत विकसित होंगे। क्रोध पर नियंत्रण और वाणी पर संयम बरतें। धार्मिक कार्यों में खर्च होने की संभावना है। नए कार्य का शुभारंभ कर सकते हैं। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। सरकारी क्षेत्र में लाभ मिलेगा। परिवार के सदस्यों के बीच पुराना तनाव खत्म होगा और रिश्ते मजबूत बनेंगे।
सिंह राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार में आर्थिक लाभ मिलने के योग हैं। किसी यात्रा पर जा सकते हैं। खुद पर संयम रखें। क्रोध एवं आवेश की अधिकता रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। दोस्तों से मुलाकात होगी और उनके सहयोग से लाभ प्राप्त होगा। धन और यश की हानि होने की संभावना है। शारीरिक तथा मानसिक स्वस्थ्य का ध्यान रखें। किसी रिश्तेदार के घर मांगलिक प्रसंग में जा सकते हैं। दांपत्य जीवन का सुख और आनंद मिलेगा।
कन्या राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। व्यावसायिक कार्यों में सरकारी हस्तक्षेप बढ़ेगा। आय में वृद्धि होगी। अधिक परिश्रम करने पर सफलता मिलेगी, लेकिन अनावश्यक खर्च भी अधिक बढ़ेगा। पारिवारिक शांति बनाए रखने के लिए निरर्थक वाद-विवाद करने से बचें। संतान या रिश्तेदारों से अनबन हो सकती है। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। खान-पान का ध्यान रखें। यात्रा पर जाने से बचें।
तुला राशि :- आज का दिन लाभदायक रहेगा। निवेश करने के लिए दिन अच्छा रहेगा। शारीरिक व मानसिक रूप से उत्तम रहेगा। परिजन व पड़ोसियों से बहस करने से बचें, क्योंकि कोई छोटी सी बहस भी बड़े झगड़े में परिवर्तित हो सकती है। खर्चों में वृद्धि हो सकती है। नौकरी में स्थान परिवर्तन की संभावना है। घर में सुख-शांति बनी रहेगी। अपनी नई सोच की वजह से कार्य में नयापन ला सकेंगे। किसी धार्मिक स्थल पर जाने का योग हो सकता है। नए कार्यों की शुरुआत कर सकते हैं।
वृश्चिक राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। कारोबार में आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है, खर्चों की अधिकता रहेगी। मित्रों और स्नेहीजनों के साथ प्रवास या पर्यटन का योग है। शारीरिक स्वास्थ्य बना रहेगा। गृहस्थ जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। क्रोध पर नियंत्रण और वाणी पर संयम रखें। अनावश्यक खर्च और परिवार में वाद-विवाद से बचें। नकारात्मक मानसिकता आपको नुकसान पहुंचा सकती है। सामाजिक कार्यों में अपने को व्यस्त रखें। पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है।
धनु राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। आकस्मिक धनलाभ मिल सकता है। प्रिय व्यक्ति से मुलाकात आनंदायक रहेगी। छात्रों के लिए अच्छा समय है। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। आपके द्वारा परोपकार का कार्य हो सकता है। अनावश्यक धन खर्च होने की संभावना है। बातचीत में संतुलन बनाए रखें। स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती है। संतान पक्ष की ओर से शुभ समाचार मिलेगा। मेहनत से किये गये काम सफल होंगे और आपकी अलग पहचान बनेगी।
मकर राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। आर्थिक लाभ के योग रहेंगे, लेकिन परिश्रम की भी अधिकता रहेगी। नौकरी में अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। क्रोध और वाणी पर संयम बरतें। परिवार में कलह होने की संभावना है। मानसिक तनाव बढ़ सकता है। नकारात्मक विचारों से दूर रहें। मानसिक तथा शारीरिक स्वास्थ्य परेशान कर सकता है। अधिक धन खर्च हो सकता है। सामाजिक समारोह में भाग लें और नए दोस्त बनाने में समय व्यतीय करें।
कुम्भ राशि :- आज का दिन शुभ रहेगा। पूरा दिन अद्भुत अनुभव व जोश से भरा रहेगा। धैर्यशीलता में वृद्धि होगी। अधिकारी आप के कार्य से संतोष का अनुभव करेंगे। मित्रों और प्रियजनों के साथ अच्छा समय बीतेगा। नए वाहन का सुख मिल सकता है। आर्थिक दृष्टि से लाभ रहेगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। शारीरिक रूप से अस्वस्थता और मानसिक चिंता बनी रहेगी। प्रियजनों के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं।

मीन राशि :- आज का दिन अच्छा बीतेगा। आकस्मिक धनलाभ होने की भी संभावना है। दोस्तों से लाभ हो सकता है। नौकरी-पेशे वाले लोगों को लाभ होगा। सहकर्मियों से लाभ मिलेगा। अपने कार्यों से आपको यश की प्राप्ति होगी। परिवार में सुख-शांति रहेगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें और खान-पान पर विशेष ध्यान दें। घर में परिजनों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। सोच समझ कर लिए गए फैसले आपको खुशी देंगे।
Patna: बिहार विधान परिषद के सदस्य प्रो०(डॉ.) वीरेन्द्र नारायण यादव को बिहार विधान परिषद के आवास समिति का अध्यक्ष तथा सरकारी आश्वासन समिति का सदस्य बनाये जाने पर सारण जद(यू०) में खुशी की लहर है। जद(यू०) नेताओं ने आज अपने नेता के आवास पहुँच माननीय विधान पार्षद सह अध्यक्ष प्रो०(डॉ.) वीरेन्द्र नारायण यादव जी को फूल-मालाओं एवं बूके भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके सम्मान में कशीदे पढ़े।
“नमन है आपका, वन्दन है, हें गुरुवर अध्यक्ष प्रो०(डॉ.) वीरेन्द्र नारायण यादव जी आपका अभिनन्दन है।”
अपने नेता को सम्मानित करने वालो में जद(यू०) के वरीय नेता डा० अशोक कुशवाहा, जद(यू०) महिला प्रकोष्ठ सारण लोकसभा की प्रभारी श्रीमती शोभा गुप्ता, बड़हरिया विधानसभा के प्रभारी प्रो० डॉ० इन्द्रकांत विश्वकर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, व्यावसायिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अजय प्रसाद, रमेश प्रसाद, प्रदीप कुमार गुप्ता, शशिभूषण गुप्ता, विजय कुमार सिंह आदि प्रमुख थे ।
जद(यू०) नेताओं ने माननीय विधान पार्षद प्रो0 (डॉ0)वीरेन्द्र नारायण यादव के प्रयास से छपरा में बन रहे प्रेक्षा गृह का निर्माण गुणवत्ता पूर्ण तरीके से कराने से सम्बंधित विषय पर भी चर्चा की । चर्चा के बाद विधान पार्षद महोदय द्वारा तत्क्षण जिला पदाधिकारी सारण से दूरभाष पर प्रेक्षा गृह के गुणवत्तापूर्ण निर्माण से सम्बंधित बात रखी गयी। बाद में जद(यू०) शिष्ट मण्डल जिसमें डा० अशोक कुशवाहा, श्रीमती शोभा गुप्ता, सुनील कुमार सिंह, अजय प्रसाद, शशिभूषण गुप्ता इत्यादि थे, ने जिला पदाधिकारी -सारण से मिलकर प्रेक्षा गृह का निर्माण गुणवत्तापूर्ण तरीके से कराने एवं सम्राट अशोक भवन का निर्माण भी सीघ्र करवाने संबंधी माँगे रखी।


ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष द्वितीया, शनिवार, 12 जून 2021 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल।
मेष राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। व्यापार विस्तार को लेकर नई योजनाएं अमल में आएंगी, लेकिन अपेक्षित सफलता नहीं मिलने से मन व्यग्र रहेगा। आकस्मिक प्रवास की संभावना रहेगी। खान-पान पर विशेष ध्यान रखना होगा। नकारात्मक विचारों से मन में हताशा का भाव आ सकता है। अनैतिक कार्यों से बचना होगा। मध्याह्न के बाद अच्छी प्रवृत्तियों के योग हैं। लेखन या साहित्यिक प्रवृत्ति में विशेष रुची रहेगी। अधिकारियों के साथ वाद-विवाद में न पड़ें।
वृषभ राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। कारोबार अच्छा चलेगा और धनलाभ की स्थिति रहेगी। व्यापार विस्तार की योजनाएं बना सकता हैं। नई योजनाएं और विचारधारा की नवीनता से व्यापार प्रगति की दिशा में अग्रसर होने लगेगा। फिर भी कार्य में सफलता मिलने में विलंब हो सकता है। मध्याह्न के बाद व्यापार के अनुकूल वातावरण सर्जित होगा। कार्य के लिए कहीं बाहर जाने की संभावनाएं भी रहेगी। नौकरी में पदोन्नति हो सकती है। आपकी कार्यपद्धति से उच्च अधिकारी प्रसन्न रहेंगे।
मिथुन राशि :- आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। व्यावसायिक क्षेत्र में अपेक्षित सफलता मिलने की संभावना रहेगी और आय की वृद्धि होगी। आनंद-प्रमोद और मनोरंजक प्रवृत्तियां दिनभर चलती रहेंगी। घर की साज-सजावट में आज नयापन लाएंगे। घर को सजाने की व्यवस्था में भी परिवर्तन करेंगे। वाहन-सुख भी मिलेगा। सामाजिक प्रसंग में कहीं बाहर जाने का प्रसंग उपस्थित होगा। रमणीय स्थान पर प्रवास का आनंद ले सकेंगे। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।
कर्क राशि :- आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। व्यावसायिक गतिविधियां सफल होंगी और कारोबार में धनलाभ की स्थिति रहेगी। प्रॉपर्टी और शेयर बाजार में निवेश लाभदायक रहेगा। विवाहोत्सुकों को योग्य साथी मिलने की संभावना है। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति छायी रहेगी। किसी मनोहर स्थल पर प्रवास हो सकता है। मित्रों से मुलाकात होगी, जो कि लाभदायक रहेगी। अनावश्यक खर्च की अधिकता रहेगी, जिस पर कंट्रोल करना पड़ेगा। धार्मिक कार्यों में अधिक धन व्यय होगा।
सिंह राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। कारोबार अच्छा चलेगा और कार्यों में सफलता मिलने से धन लाभ की स्थिति रहेगी। व्यापार से संबंधित किसी यात्रा पर जाने के योग बनेंगे। कोर्ट कचहरी के कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और परिजनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। धार्मिक और सामाजिक कार्यों में बढ़-चढकऱ भाग लेंगे। धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं। धर्म-कर्म के कार्यों में धन-व्यय की अधिकता रहेगी। शारीरिक स्वास्थ्य भी बना रहेगा।
कन्या राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। व्यावसायिक गतिविधियों में छोटी-छोटी परेशानियां आ सकती हैं, लेकिन कठिन परिश्रम से कार्यों में सफलता मिलेगी। कार्यभार की अधिकता रहेगी और दिन भागदौड़ में बीतेगा। शारीरिक और मानसिक रूप से थकान और अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। गृहस्थ जीवन में उग्र वातावरण बना रहेगा। आध्यात्मिकता के प्रति रुझान बढ़ेगा और ईश्वरभक्ति से मन को शांति मिलेगी। नकारात्मक विचारों से बचना होगा। अधिक धन व्यय की संभावना रहेगी।
तुला राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार मध्यम रहेगा और कार्यभार की अधिकता रहेगी। कड़े परिश्रम से कार्यों में सफलता मिलेगी, लेकिन अनावश्यक खर्च बढऩे से आर्थिक स्थिति कमजोर होने की संभावना रहेगी। धार्मिक और आध्यामित गतिविधियों के प्रति रुझान बढ़ेगा। सामाजिक कार्यों में भी बढ़-चढकऱ भाग लेंगे। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा, लेकिन ध्यान रहे कि आपके व्यवहार के किसी को ठेस न पहुंचे। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें और सेहत का ध्यान रखें।
वृश्चिक राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। व्यावसायिक क्षेत्र में अनिर्णय की स्थिति रहेगी। जल्दबाजी में फैसले लेने से बचें, अन्यथा बड़ा नुकसान होने की संभावना रहेगी। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और गृहस्थ जीवन में परेशानियों का निराकरण होगा। साथ ही संपत्ति से जुड़े हुए कार्यों का भी रास्ता निकलेगा। कार्यक्षेत्र में प्रतिकूलताओं में वृद्धि होगी, जिससे शारीरिक और मानसिक रूप से व्यग्रता का अनुभव होगा। सेहत को लेकर सावधानी बरतने की आवश्यकता है।
धनु राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। व्यावसायिक क्षेत्र में छोटी-छोटी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यभार की भी अधिकता रहेगी और दिन भागदौड़ में बीतेगा। हालांकि, कार्यों में सफलता मिलेगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा, लेकिन शारीरिक रूप से थकान का अनुभव होगा। सेहत का ध्यान रखना होगा। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा, लेकिन किसी बात को लेकर परिजनों से तकरार की संभावना रहेगी। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है।
मकर राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यावसायिक गतिविधियां सफल होंगी और कार्यक्षेत्र में आनंद का वातावरण छाया रहेगा। कार्यों में सफलता मिलने से धनलाभ की स्थिति रहेगी और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और परिजनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। वाहन एवं वस्त्र-आभूषणों की खरीदी कर सकते हैं। घर की सजावट में विशेष ध्यान देंगे। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त करेंगे। सेहत भी अच्छी रहेगी।
कुम्भ राशि :- आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। कारोबार विस्तार की नई योजनाएं बनाएंगे और उनमें सफलता भी मिलेगी। व्यावसायिक गतिविधियों में सफलता मिलने से धनलाभ की स्थिति रहेगी और आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। आकस्मिक धनलाभ के भी प्रबल योग बन रहे हैं। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और मनोरंजक प्रवृत्ति से मन प्रसन्न रहेगा। आय में वृद्धि होने से आर्थिक कष्ट दूर होंगे। बाहरी खान-पान से बचें। छोटे प्रवास या पर्यटन का योग है।
मीन राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी, लेकिन अपने प्रयासों और सहकर्मियों की मदद से सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। कारोबार में धनलाभ की स्थिति रहेगी। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और मित्रों-परिवार के साथ दिन आनंद-प्रमोद तथा मनोरंजन में बीतेगा, जिससे मन प्रफुल्लित रहेगा। मध्याह्न के बाद स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें और क्रोध पर नियंत्रण रखें। नए कार्य शुरू करने के लिए समय अच्छा नहीं है।
फ़ैसले की घड़ीः स्थान- इलाहाबाद उच्च न्यायालय का कोर्टरूम नंबर- 24, तारीख- 12 जून 1975, दिन-गुरुवार। सुबह 10 बजे न्यायमूर्ति जगमोहन लाल सिन्हा देश के बहुचर्चित राजनारायण बनाम इंदिरा गांधी मामले का फ़ैसला सुनाने जा रहे थे। इसी मामले की सुनवाई के दौरान जस्टिस जगमोहन लाल सिन्हा ने 18 मार्च को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को बयान दर्ज कराने के लिए अदालत में पेश होने का आदेश दिया था। इंदिरा गांधी को तक़रीबन पांच घंटे तक सवालों के जवाब देने पड़े। जिसकी देश-दुनिया में बड़ी चर्चा थी। आज इस कानूनी मामले के फ़ैसले की घड़ी थी।
यह एतिहासिक मामला 1971 में रायबरेली के लोकसभा चुनाव से जुड़ा था, जिसमें इंदिरा गांधी ने अपने प्रतिद्वंद्वी राजनारायण को हराया था। इस चुनावी नतीजे को राजनारायण ने अदालत में यह कहते हुए चुनौती दी थी कि इंदिरा गांधी ने सरकारी मशीनरी व संसाधनों का दुरुपयोग कर जीत हासिल की है जिसे निरस्त किया जाए। लिहाजा, अब निर्णायक घड़ी आ गयी थी।
जस्टिस जगमोहन लाल सिन्हा ठीक दस बजे कोर्ट रूम में पहुंचे और फ़ैसला सुनाना शुरू कर दिया। उन्होंने राजनारायण की याचिका में इंदिरा गांधी के ख़िलाफ़ जो सात मुद्दे गिनाए गए थे, उनमें से पांच में न्यायमूर्ति ने इंदिरा गांधी को राहत दी लेकिन दो मुद्दों पर उन्होंने इंदिरा गांधी को दोषी पाया। जस्टिस सिन्हा ने अपने आदेश में लिखा कि इंदिरा गांधी ने अपने चुनाव में भारत सरकार और अधिकारियों व सरकारी मशीनरी का इस्तेमाल किया। जन प्रतिनिधित्व कानून में इनका इस्तेमाल भी चुनाव कार्यों के लिए गैर कानूनी था। इसे आधार बनाकर जस्टिस सिन्हा ने इंदिरा गांधी का रायबरेली से लोकसभा के लिए हुआ चुनाव निरस्त कर दिया। यह पहला अवसर था जब हाईकोर्ट के जज ने किसी प्रधानमंत्री के ख़िलाफ़ ऐसा फ़ैसला सुनाया हो।
इंदिरा गांधी की तरफ से 22 जून 1975 को सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस वीआर कृष्ण अय्यर के सामने अपील आई, जिसमें इंदिरा गांधी की तरफ से मशहूर अधिवक्ता पालखीवाला और राजनारायण की तरफ से शांतिभूषण अदालत में आए। 24 जून को जस्टिस अय्यर ने फ़ैसला दिया कि इंदिरा गांधी संसद की कार्यवाही में भाग तो ले सकती हैं लेकिन वोट नहीं कर सकतीं। इन अदालती फ़ैसलों के बाद इंदिरा गांधी राजनीतिक रूप से बुरी तरह घिर गयीं और 25 जून को जब दिल्ली के रामलीला मैदान में लोकनायक जयप्रकाश नारायण की अगुवाई में रैली हुई तो इंदिरा गांधी जैसे बेकाबू हो गयीं। उन्होंने देश में आपातकाल की घोषणा कर दी।
अन्य अहम घटनाएंः
1964ः अफ्रीका में रंगभेद के खिलाफ आंदोलन की अगुवाई करने वाले अश्वेत नेता नेल्सन मंडेला को सरकार के विरुद्ध साजिश रचने का दोषी मानते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई गयी।
1972ः महात्मा गांधी के जीवन पर आठ खंडों पर ग्रंथ लिखने वाले डीजी तेंदुलकर का निधन।
2002ः बालश्रम निषेध दिवस की शुरुआत।
सरफ़रोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में हैः भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अमर सेनानी रामप्रसाद ‘बिस्मिल’ ने 30 वर्ष की आयु में फांसी के फंदे को चूम लिया। 11 जून 1897 में उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में पैदा हुए बिस्मल, मैनपुरी षड्यंत्र और काकोरी कांड में शामिल होने के साथ हिंदुस्तान रिपब्लिकन एसोसिएशन के सदस्य थे। क्रांतिकारी के साथ-साथ वे कवि, शायर और साहित्यकार भी थे जिन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन से संबंधित पुस्तकें, लेख व कविताएं ‘बिस्मल’ ‘राम’ ‘अज्ञात’ के नाम से लिखीं। इनमें से ज्यादातर साहित्य तत्कालीन ब्रिटिश हुकूमत द्वारा जब्त कर लिया गया।
बिस्मल को तत्कालीन संयुक्त प्रांत आगरा व अवध की लखनऊ सेंट्रल जेल की 11 नंबर बैरक में रखा गया, जिसमें उनके दल के अन्य साथियों को भी रखा गया था। इन सभी पर ब्रिटिश राज के ख़िलाफ़ राजिश रचने का एतिहासिक मुकदमा चलाया गया। 19 दिसंबर 1927 को सुबह छह बजकर 30 मिनट पर गोरखपुर की जिला जेल में उन्हें फांसी दे दी गयी। उनके पार्थिव शरीर को तकरीबन डेढ़ लाख लोगों के जुलूस ने पूरे शहर में घुमाया और राप्ती नदी के किनारे अंतिम संस्कार किया।
इस घटना से आहत भगत सिंह ने जनवरी 1928 के पंजाबी मासिक ‘किरती’ में ‘विद्रोही’ छद्मनाम से लेख लिया-‘फांसी के तख्ते पर खड़े होकर आपने कहा- I Wish the downfall of British Empire !’
रामप्रसाद बिस्मल ने फांसी से पूर्व एक पत्र लिखा था जिसमें उन्होंने अन्य बातों के सिवा लिखा- ‘मैं सुखी हूं। 19 तारीख को प्रातः जो होना है उसके लिए तैयार हूं। परमात्मा मुझे काफी शक्ति देंगे। मेरा विश्वास है कि मैं लोगों की सेवा के लिए फिर जल्द ही इस देश में जन्म लूंगा। मेरी ओर से पंडित जगतनारायण (सरकारी वकील, जिन्होंने बिस्मिल को फांसी दिलवाने के लिए जोर लगाया था।) को अंतिम नमस्कार कह देना। उन्हें हमारे खून से लथपथ रुपये के बिस्तर पर चैन की नींद आए, बुढ़ापे में ईश्वर उन्हें सद्बुद्धि दे।’
अन्य अहम घटनाएंः
1776ः अमेरिका की स्वतंत्रता का घोषणापत्र तैयार करने के लिए समिति बनायी गयी।
1866ः इलाहाबाद उच्च न्यायालय की स्थापना हुई। इससे पहले आगरा उच्च न्यायालय के नाम से जाना जाता था।
1921ः ब्राजील में महिलाओं को चुनाव में मतदान का अधिकार मिला।
1935ः एडविन आर्मस्ट्रांग ने पहली बार एफएम का प्रसारण किया।
1940ः इटली ने मित्र देशों के खिलाफ लड़ाई की घोषणा की।
1955ः पहले मैग्निशियम जेट हवाई जहाज ने उड़ान भरी।
1987ः 160 वर्षों में पहली बार मार्गरेट थैयर लगातार तीसरी बार ब्रिटिश प्रधानमंत्री बनीं।

जलालपुर: बिहार किसान संगठन बिहार में अश्वगंधा की खेती करने के लिए किसानों को प्रेरित करेगी. इस आशय की जानकारी देते हुए बिहार किसान संगठन के अध्यक्ष व जलालपुर प्रखंड निवासी तारकेश्वर तिवारी ने कहा कि राज्य के अधिकतर जिलों में अपने संगठन के सदस्यों के माध्यम से किसानों को अश्वगंधा उत्पादन का प्रशिक्षण दिया जाएगा.
इसकी बुवाई सितंबर तथा अक्टूबर माह में की जाएगी. फसल अप्रैल में तैयार हो जाएगा. इसको मवेशी तथा अन्य जानवर नहीं खाते हैं. इसकी खेती बगीचा के खाली जगह में आसानी से कर सकते हैं. संगठन द्वारा इसका बीज किसानों को उपलब्ध कराई जाएगी. इसके उत्पादन का मार्केटिंग की भी व्यवस्था संगठन द्वारा की जाएगी. इसका पाउडर कई प्रकार की बीमारियों में बहुत ही गुणकारी है. इसके पाउडर का प्रयोग हर व्यक्ति को स्वस्थ रहने के लिए अवश्य करना चाहिए.
युगाब्ध-5123, विक्रम संवत 2078, राष्ट्रीय शक संवत-1943
सूर्योदय 06.15, सूर्यास्त 06.28, ऋतु – ग्रीष्म
ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष अमावस्या, गुरुवार, 10 जून 2021 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल।
मेष राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कैरियर के लिहाज से कोई निर्णय लेना पड़ सकता है, सोच-समझकर लिया गया फैसला आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा। पूर्व में की गई मेहनत का फल पदोन्नति के रूप में मिल सकता है। आर्थिक रूप से थोड़े मुश्किल से गुजर सकते हैं, लेकिन धीरे-धीरे गाड़ी पटरी पर लौट आने की उम्मीद है। पेट और आंखों से जुड़ी दिक्कत आपको परेशान कर सकती है, जिसके लिए सावधान रहें। परिवार में भरपूर सहयोग मिल सकता है।
वृषभ राशि :- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। अंहकार और अति आत्मविश्वास से बचने की जरूरत है। कार्यों में सफलता मिलेगी और कैरियर को उम्मीदों के पंख लग सकते हैं। कार्यस्थल पर चीजें आपके अनुसार रहने की संभावना है। से भी आपको इस सप्ताह बचकर रहना चाहिये। व्यवसायी बाधाओं से डरकर अपने कदम न रोकें, अन्यथा सफलता पाने से बंचित रह सकते हैं। कोई शुभ समाचार मिल सकता है। भाइयों का साथ मिलेगा और उससे आपको फायदा भी होगा। सेहत भी अच्छी रहेगी।
मिथुन राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। नयी ऊर्जा का प्रवाह आपको निजी एवं व्यवसायिक स्तर पर नए कार्यों से जुडऩे के लिये प्रेरित कर सकता है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा, जिससे आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। करियर में भी आपका प्रदर्शन उम्दा रहने की संभावना है। सफलता मिलने पर विरोधी भी उत्पन्न हो जाते हैं। इसलिये वाद-विवाद से बचकर रहें। साथी का पूर्ण सहयोग मिलने और संबंधों के मधुर होने की संभावना है। नौकरी या बिजनेस के अंदर आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे।
कर्क राशि :- आज के दिन आप अपनी भावनाओं में सकारात्मक परिवर्तन महसूस करेंगे। यह परिवर्तन खुशियों से भरपूर रहने के आसार हैं। कामकाजी व्यस्तताओं के बीच परिजनों के साथ समय व्यतीत कर सकेंगे। परिवार में कोई बड़ा आयोजन हो सकता है, जिसमें आप पर भी अतिरिक्त जिम्मेदारी आ सकती है। रचनात्मक कार्यों में रूचि रखने वाले लोगों के लिए अच्छा समय है। धन संबंधी परेशानी से राहत मिलेगी। नए लोगों से मिलेंगे और उनसे आपको फायदा होगा। स्टूडेंट्स के लिए समय अच्छा रहेगा।
सिंह राशि :- आज का दिन शुभ फलदायक रहेगा। हर काम में आसानी से सफलता मिलेगी। अपनी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में इस्तेमाल करना फायदेमंद रहेगा। कामकाज की दृष्टि से लक्ष्यों तक आसानी से पहुंच सकते हैं। अपनी कार्यशैली से वरिष्ठ अधिकारियों और सहयोगियों को प्रभावित करेंगे। सहकर्मियों के बीच आपकी प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। क्रोध पर नियंत्रण और वाणी पर संयम रखने की आवश्यकता है। दोस्तों और परिजनों के साथ समय बिता सकेंगे। पारिवारिक और शादीशुदा जीवन अच्छा रहेगा।
कन्या राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। धन संबंधी परेशानियों से निजात मिलेगी। कारोबार में अच्छा मुनाफा मिल सकता है। नौकरी में तरक्की के योग रहेंगे। कोई उलझा हुआ पारिवारिक मसला सुलझ सकता है। कामकाज की दृष्टि से आपका जीवन प्रगति के पथ पर है। कड़ी मेहनत और रचनात्मक के साथ कार्यों को अंजाम देने से बेहतर परिणाम मिलेंगे। रोमांटिक जीवन के लिहाज से भी संबंधों में प्रगाढ़ता आने की संभावना है। अपने परिवार के साथ समय बिताएंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
तुला राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। बिजनेस में अच्छा फायदा होगा, लेकिन अपने काम पर ध्यान लगाना मुश्किल हो सकता है। हड़बड़ी दिखाने से बचें और काम में ध्यान लगाने की कोशिश करें, अपेक्षानुसार परिणाम जरुर मिलेगा। चाटुकारों से सतर्क रहने की आवश्यकता है। परिजनों के साथ अच्छा समय व्यतीत करने को मिल सकता है। सेहत को लेकर थोड़ा सावधान रहें। लोगों पर जल्दी से विश्वास ना करें। किसी भी धार्मिक काम में भाग ले सकते हैं।
वृश्चिक राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। कुछ सुखद समाचार मिलने की उम्मीद हैं। व्यावसायिक स्तर पर अपनी ओर से भरसक प्रयास करें, सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। रुका हुआ काम पूरा होगा। यदि किसी नई परियोजना की शुरुआत करना चाहते हैं तो उसके लिये यह समय उचित है, लेकिन तमाम पहलुओं पर अच्छे से विचार-विमर्श जरूर करें। नौकरीपेशा भी अपने प्रदर्शन को बेहतर कर सकते हैं। परिवार के सदस्यों की जरूरतों को करेंगे पूरा। सेहत से परेशान रह सकते हैं।
धनु राशि :- आज का दिन आपके लिये व्यस्तताओं भरा हो सकता है। अपनी सेहत के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। प्रियजनों के लिये समय निकाल पाना मुश्किल होगा, अपने व्यस्त कार्यक्रम में व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन में संतुलन बना कर चलें। व्यवसायी किसी नई परियोजना पर काम शुरू कर सकते हैं। कार्यस्थल पर आपका प्रदर्शन बेहतर रहेगा और तय समय पर लक्ष्यों तक पंहुचने में कामयाबी भी मिलेगी। सेहत खराब रहने की संभावना है। अपने शत्रुओं पर विजय पर सकते हैं।
मकर राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। पुराने विवादों से निजात मिल सकती है। समझदारी से उठाया गया एक छोटा सा कदम दुश्मनी को दोस्ती में बदल सकता है। व्यावसायिक स्तर लक्ष्यों को हासिल करना चुनौतिपूर्ण हो सकता है। रोमांटिक जीवन आपके लिये काफी खुशमिजाज होगा। विवाहित जातकों का दांपत्य जीवन भी खुशहाल रहने और संबंधों में प्रगाढ़ता आने की उम्मीद है। आर्थिक दृष्टि से थोड़ा खर्च पर नियंत्रण करने की आवश्यकता है। सेहत से जुड़ी परेशानी झेलनी पड़ेगी।
कुम्भ राशि :- आज का दिन शुभ फलदायक रहेगा। आप अपने आस-पास सकारात्मक ऊर्जा महसूस करेंगे। कार्यस्थल पर आप बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। कार्यशैली में रचनात्मकता आपको कार्यजीवन में प्रगति के लिये प्रेरित कर सकती है। व्यवसायी इस समय मुनाफा कमाने की उम्मीद रख सकते हैं। निवेश करना भी लाभदायक हो सकता है। अचानक धन लाभ और शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं। परिजनों अथवा अपने चाहने वालों के साथ खुशी मनाने की कोई बड़ी योजना बना सकते हैं।
मीन राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। धन कमाने के नए स्रोत मिल सकते हैं। मेहनत के चलते कारोबार में अच्छा लाभ होगा। हालांकि, खर्चों में भी वृद्धि रहेगी। परिवार में किसी से अनबन चल रही है, तो आपके संबंधों में सुधार होने की संभावना है। किसी पुराने साथी से मुलाकात भी आश्चर्यचकित करने वाली खुशी प्रदान कर सकती है। कामकाज के लिहाज से समय सामान्य रहेगा। अपने स्वास्थ्य के प्रति जरूर सचेत रहें, खान-पान का ध्यान रखें। अनाप-शनाप खाना हानिकारक हो सकता है।
लॉर्ड्स पर यादगार जीतः भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के लिए 10 जून 1986 यादगार तारीख है। इसी दिन भारतीय टीम ने क्रिकेट का मक्का कहे जाने वाले एतिहासिक लॉर्ड्स के मैदान पर पहली बार टेस्ट मैच में जीत हासिल की। कपिल देव की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने इंग्लैंड को पांच विकेट से शिकस्त देकर यह मुकाम हासिल किया।
1986 में इंग्लैंड दौरे पर गयी इस टीम के बारे में किसी ने सोचा नहीं था कि यह इंग्लैंड को पहले ही मैच में चौंका सकती है लेकिन ऐसा ही हुआ। इस मैच में इंग्लैंड की टीम ने पहली पारी में 294 रन बनाए जिसके जवाब में भारतीय टीम ने पहली पारी 341 रन पर समाप्त की। दूसरी पारी में भी इंग्लैंड की टीम 180 रनों पर सिमट गयी। भारतीय बल्लेबाजों ने दूसरी पारी में पांच विकेट पर 136 रनों का निर्धारित लक्ष्य हासिल कर इतिहास रच दिया। कप्तान कपिलदेव ‘मैन ऑफ द मैच’ रहे लेकिन इस जीत को संभव बनाने वालों में सबसे बड़ा योगदान दिलीप वेंगसरकर का रहा जिन्होंने पहली पारी में 126 रनों की पारी खेली। इसके साथ ही वेंगसरकर लॉर्ड्स में लगातार तीन टेस्ट मैचों में शतक जमाने वाले पहले क्रिकेटर बने।
लॉर्ड्स पर मिली जीत कितनी अहम थी इसका अंदाज़ा इससे लगाया जा सकता है कि भारतीय टीम ने लॉर्ड्स के मैदान पर 1932 में 25 जून से 28 जून के बीच इंग्लैंड के खिलाफ पहला टेस्ट मैच खेला था, जिसमें भारतीय टीम को हार मिली। 1932 से 1986 तक दोनों टीमों के बीच 10 टेस्ट मैच खेले गए जिसमें भारतीय टीम को लगातार हार का सामना करना पड़ा लेकिन 10 जून 1986 को भारतीय टीम ने यह शर्मनाक सिलसिला तोड़ दिया।
अन्य अहम घटनाएंः
1246ः नसीरुद्दीन मुहम्मद शाह प्रथम दिल्ली का शासक बना।
1829ः ब्रिटेन की ऑक्सफोर्ड और कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय के बीच पहली बोट रेस।
1848ः न्यूयॉर्क और शिकागो के बीच पहला टेलीग्राफ लिंक शुरू।
1931ः नॉर्वे ने पूर्वी ग्रीनलैंड पर कब्जा किया।
1940ः इटली ने द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान फ्रांस और ब्रिटेन के खिलाफ लड़ाई की घोषणा की।
1946ः इटली में राजशाही खत्म, गणतांत्रिक राष्ट्र बना।
2003ः नासा का मंगलयान रोवर लॉन्च।

नहीं रहा ‘ऊलगुलान’ का महानायकः नयी सदी दस्तक दे रही थी। 1857 के पहले विद्रोह के बाद बाद भारत के अलग-अलग हिस्सों में ब्रिटिश हुकूमत के ख़िलाफ़ एकबार फिर से असंतोष गहरा रहा था। इनमें सबसे संगठित और ब्रिटिश हुकूमत को झकझोर कर रख देने वाला मौजूदा झारखंड में 1895-1900 तक ‘धरती आबा’ बिरसा मुंडा की अगुवाई में चला महाविद्रोह ‘ऊलगुलान’ था।बिरसा मुंडा ने अंग्रेजों की लागू की गयी ज़मींदारी प्रथा और राजस्व व्यवस्था के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाने के साथ जंगल और ज़मीन पर हक़ की लड़ाई शुरू की। आदिवासी अस्मिता, संस्कृति व स्वायत्तता बचाने की यह मुहिम ऐसी जबर्दस्त थी कि एकबारगी अंग्रेजी हुकूमत की पेशानी पर बल आ गए। 1897-1900 के बीच मुंडाओं और अंग्रेज सिपाहियों के बीच कई बार संघर्ष हुए। अगस्त 1897 में बिरसा मुंडा और उनके तकरीबन चार सौ लोगों ने तीर-कमान से लैस होकर खूंटी थाने पर हमला बोल दिया। 1898 में भी तांगा नदीं के किनारे इसी तरह का संघर्ष हुआ।आखिरकार जनवरी 1900 डोम्बरी पहाड़ पर संघर्ष हुआ, जहां बड़ी संख्या में जमा औरतें और बच्चे भी मारे गए। बिरसा यहां एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। बिरसा मुंडा 03 मार्च को चक्रधरपुर से गिरफ्तार कर लिये गए। 09 जून की सुबह रांची कारागार में कैद बिरसा मुंडा को खून की उल्टियां हुईं और वे अचेत हो गए। डॉक्टरों ने जांच की तो पता चला कि उनकी सांसें कब की जा चुकी थीं। धरती आबा की मौत को लेकर कहा जाता है कि अंग्रेजों द्वारा दिए गए जहर से उनकी मौत हुई। जीते जी किंवदंती बने बिरसा मुंडा झारखंड, बिहार, छत्तीसगढ़, उड़ीसा, पश्चिम बंगाल के आदिवासी इलाकों में आज भी भगवान की तरह घर-घर पूजे जाते हैं।
अन्य अहम घटनाएंः
1659ः दादर के बलूची प्रमुख जीवन खान ने दारा शिकोह को धोखे से औरंगजेब के हवाले कर दिया।
1720ः स्वीडन और डेनमार्क ने तीसरी स्टॉकहोम संधि पर हस्ताक्षर किए।
1752ः फ्रांसिसी सेना ने त्रिचिनोपोली में ब्रिटिशर्स के सामने आत्मसमर्पण किया।
1940ः नार्वे ने दूसरे विश्वयुद्ध के दौरान जर्मनी के समक्ष आत्मसमर्पण किया।
1956ः अफगानिस्तान में जबर्दस्त भूकम्प में 400 लोगों की मौत।
2011ः भारत के मशहूर चित्रकार एम. एफ. हुसैन का लंदन में निधन।

• सुबह 5 से 6 बजे तक स्वयं दर्ज करनी होगी उपस्थिति
• 24 घंटे चिकित्सकीय सेवा उपलब्ध कराने के लिए विभाग संकल्पित
• केयर इंडिया के सहयोग से दिया जायेगा प्रशिक्षण
Chhapra: एईएस प्रभावित जिले के स्वास्थ्य संस्थानों में 24X7 स्वास्थ्य सेवा प्रदान किया जाना अत्यन्त ही आवश्यक है। ताकि उक्त रोग से ग्रसित मरीजों को ससमय स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध करायी जा सके। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग संकल्पित व प्रयासरत है। अब अनुमंडलीय अस्पताल, रेफरल अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी की उपस्थिति सुबह 05:00 से 06:00 बजे तक दर्पण डेली एप के माध्यम से दर्ज करने का निदेश दिया गया है। इस संबंध में राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेश मनोज कुमार ने पत्र जारी कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया है। निर्देश दिया गया है कि जिला अनुश्रवण एवं मूल्यांकन पदाधिकारी केयर इंडिया के सहयोग से जिला अन्तर्गत सभी संबंधित स्वास्थ्य संस्थानों के उपाधीक्षक एवं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों के मोबाइल पर दर्पण डेली एप को इंस्टाल कर उन्हें एप का उपयोग कर स्वयं की उपस्थिति दर्ज करने की प्रक्रिया से प्रशिक्षित कराना है।
एइएस प्रभावित जिले में लागू व्यवस्था
जारी पत्र के माध्यम से निर्देश गया है कि दर्पण डेली एप पर हाजिरी (अटेंडेंस) बनाने की व्यवस्था सिर्फ एइएस प्रभावित जिले में लागू की गयी है। दर्पण एप के सफल क्रियान्वयन को लेकर केयर इंडिया के सहयोग से चिकित्सकों को प्रशिक्षित किया जायेगा। चिकित्सकों को इस एप को डाउनलोड करने का निर्देश दिया गया है। सभी चिकित्सकों को निर्देश दिया गया है कि प्रतिदिन सुबह 5 से 6 बजे तक स्वयं अपनी उपस्थिति दर्ज करना सुनिश्चित करेंगे।
चमकी से बचाव के लिए तीन धमकियां याद रखें
गंभीर बीमारी चमकी से पीड़ित बच्चों को समय पर इलाज किया जाये तो वह पूरी तरह से ठीक हो जाते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष थीम दिया गया है ‘चमकी को धमकी।’ इसमें तीन धमकियों को याद रखने की जरूरत है, जिसमें पहली यह है कि बच्चों को रात में सोने से पहले खाना जरूर खिलायें। इसके बाद सुबह उठते ही बच्चों को भी जगायें और देखें कि बच्चा कहीं बेहोश या उसे चमकी तो नहीं हुई है। अंत में बेहोशी या चमकी दिखते ही तुरंत एंबुलेंस या नजदीकी गाड़ी से अस्पताल ले जायें। चमकी बुखार से पीड़त बच्चों को अस्पताल पहुंचाने के लिए मुफ्त में एंबुलेंस सेवा दी जाती है। इसके लिए पीड़ित को 102 नंबर पर डायल कर एंबुलेंस बुलाना है।
आवश्यक दवाओं की उपलब्धता की गयी सुनिश्चित
सिविल सर्जन डॉ. जर्नादन प्रसाद सुकुमर ने कहा कि जिले के सभी पीएचसी में जेई/एईएस से बचाव हेतु सभी आवश्यक दवाएं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया गया है। आवश्यक दवाओं के साथ-साथ पैरासिटामोल, ओआरएस, विटामिन ए सहित ग्लूकोज भी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराया गया है।
इन बातों का रखें ध्यान
• अपने-अपने बच्चों को रात में बिना खाना खिलाएं नहीं सोने दें।
• अगर कोई बच्चा शाम के समय में खाना खाया है और सो गया है तो उसे भी रात में जगाकर अवश्य खाना खिलाएं।
• बच्चों को रात में सोते समय अनिवार्य रूप से मीठा सामग्री यथा-गुड़, चीनी आदि खिलाएं।
• चमकी बुखार अधिकांशतः रात के 02 बजे से 04 बजे के बीच आक्रामक रूप लेता है।
• अगर चमकी के साथ तेज बुखार हो तो तुरंत क्षेत्र के एएनएम, आशा, आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका को सूचित करें।
• नजदीकी पीएचसी में ले जाकर समुचित उपचार कराएं
© 2018 chhapratoday.com (TSMA)