कानपुर देहात: राष्ट्रपति बनने के बाद पहली बार अपने पैतृक गांव पहुंचे राम नाथ कोविंद ने हेलिकॉप्टर से हेलीपैड पर उतरकर एक दुर्लभ भावपूर्ण भाव में अपनी जन्मभूमि पर नतमस्तक होकर मिट्टी का स्पर्श किया। उन्होंने कहा कि सचमुच आज मैं जहां तक पहुंचा हूं उसका श्रेय परौंख गांव की मिट्टी और इस क्षेत्र तथा आप सब लोगों के स्नेह व आशीर्वाद को जाता है। मैंने सपने में भी कभी कल्पना नहीं की थी कि गांव के मेरे जैसे एक सामान्य बालक को देश के सर्वोच्च पद के दायित्व-निर्वहन का सौभाग्य मिलेगा लेकिन हमारी लोकतांत्रिक व्यवस्था ने यह कर के दिखा दिया।
अपनों से मिलकर प्यार लुटाया
राष्ट्रपति बनने के बाद पहली बार रविवार को अपनों के बीच पहुंचे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने गांव में अपनों से मिलकर प्यार लुटाया। उन्होंने कहा कि मातृभूमि की इसी प्रेरणा ने मुझे हाई कोर्ट से सुप्रीम कोर्ट, सुप्रीम कोर्ट से राज्यसभा, राज्यसभा से राजभवन व राजभवन से राष्ट्रपति भवन तक पहुंचा दिया। उन्होंने देश के स्वतन्त्रता सेनानियों व संविधान-निर्माताओं के अमूल्य बलिदान व योगदान के लिए नमन किया। भारतीय संस्कृति में ‘मातृ देवो भव’, ‘पितृ देवो भव’, ‘आचार्य देवो भव’ की शिक्षा दी जाती है। हमारे घर में भी यही सीख दी जाती थी। माता-पिता और गुरु तथा बड़ों का सम्मान करना हमारी ग्रामीण संस्कृति में अधिक स्पष्ट रूप से दिखाई पड़ता है। 
बड़ों का सम्मान करना ग्रामीण संस्कृति
उन्होंने कहा कि गांव में सबसे वृद्ध महिला को माता तथा बुजुर्ग पुरुष को पिता का दर्जा देने का संस्कार मेरे परिवार में रहा है, चाहे वे किसी भी जाति, वर्ग या संप्रदाय के हों। आज मुझे यह देख कर खुशी हुई है कि बड़ों का सम्मान करने की हमारे परिवार की यह परंपरा अब भी जारी है। राष्ट्रपति के साथ उनकी पत्नी सविता कोविंद भी अपने ससुराल में बेहद खुश दिखाईं दीं। इस दौरान उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, सांसद देवेन्द्र सिंह भोले सहित विधायकगण और भाजपा के पदाधिकारी मौजूद रहें।
स्वर्ग से बढ़कर जन्मभूमि का होता है गौरव
राष्ट्रपति ने कहा कि मैं कहीं भी रहूं, मेरे गांव की मिट्टी की खुशबू और मेरे गांव के निवासियों की यादें सदैव मेरे हृदय में विद्यमान रहती हैं। मेरे लिए परौंख केवल एक गांव नहीं है, यह मेरी मातृभूमि है, जहां से मुझे, आगे बढ़कर, देश-सेवा की सदैव प्रेरणा मिलती रही। जन्मभूमि से जुड़े ऐसे ही आनंद और गौरव को व्यक्त करने के लिए संस्कृत काव्य में कहा गया है जननी जन्मभूमिश्च स्वर्गादपि गरीयसी अर्थात जन्म देने वाली माता और जन्मभूमि का गौरव स्वर्ग से भी बढ़कर होता है। वहीं राष्ट्रपति ने गांव में अपनों से मिलकर प्यार लुटाया।
पुराने दोस्त सतीश मिश्रा से भी मिलने जायेंगे 
भोगनीपुर विधानसभा क्षेत्र के कस्बा पुखरायां निवासी सतीश मिश्रा और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद लगभग 30 सालों से घनिष्ठ मित्र हैं। सतीश मिश्रा की इन दिनों तबीयत खराब होने की जानकारी राष्ट्रपति को हुई तो उन्होंने फोन कर उनका हालचाल लिया। अब राष्ट्रपति अपने परिवार के साथ सतीश मिश्रा के घर उनसे मुलाकात करने जायेंगे। सतीश मिश्रा और रामनाथ कोविंद बीएनएसडी कॉलेज में पढ़ते थे जहां उनकी पहली बार मुलाकात हुई थी। इसके बाद डीएवी कॉलेज में भी साथ रहा। इसके बाद राष्ट्रपति एलएलबी करने लगे और वह पुखरायां वापस आ गए थे।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद जब 1991 में कानपुर की घाटमपुर से लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने आए थे तो इस दौरान फिर से पुरानी यादें ताजा हो गईं और मुलाकात होने लगी। सतीश मिश्रा को राष्ट्रपति अपने हर कार्यक्रम में जरूर बुलाते हैं। 8 अगस्त 2015 में रामनाथ कोविंद बिहार के राज्यपाल बने तो उन्हें शपथ ग्रहण समारोह में विशेष अतिथि के रूप में बुलाया था। 20 जुलाई 2017 को राष्ट्रपति पद के शपथ ग्रहण समारोह में भी वह दिल्ली गए थे।
0Shares

संयुक्त राष्ट्र के लिए अहम दिनः वैश्विक महत्व के मामलों, युद्ध टालने में अहम भूमिका, जरूरतमंद देशों को सहायता एवं शांति स्थापना में योगदान की पहचान रखने वाले संयुक्त राष्ट्र के लिए 26 जून अहम दिन है। यह अंतरराष्ट्रीय संगठन 24 अक्टूबर 1945 को अस्तित्व में आया लेकिन इसके घोषणापत्र को उसी साल 26 जून को स्वीकार कर लिया गया था। उस पर सैन फ्रांसिस्को में 50 देशों के प्रतिनिधियों ने हस्ताक्षर किये थे। विश्व-युद्धों की आग देख चुकी दुनिया की अगली पीढ़ी को इससे बचाए रखना और मानवाधिकारों की रक्षा, इस संगठन का शुरुआती दायित्व था। समय गुजरने के साथ संगठन के कार्य व दायित्वों का विस्तार होता गया। आज दुनिया के तकरीबन सभी देशों का प्रतिनिधित्व करने वाले इस संगठन का मुख्यालय न्यूयॉर्क में है।

अन्य अहम घटनाएंः

1949ः बेल्जियम के संसदीय चुनाव में पहली बार महिलाओं को मतदान का अधिकार मिला।
1976ः कनाडा का टोरंटो स्थित सीएन टावर जनता के लिए खोला गया। यह उस समय दुनिया की सबसे ऊंची इमारत थी, जिसे 2007 में दुबई की बुर्ज खलीफा ने दूसरे स्थान पर धकेल दिया।
1982ः एयर इंडिया का पहला बोइंग विमान ‘गौरीशंकर’ मुंबई में दुर्घटनाग्रस्त।
2000ः बांग्लादेश को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल की पूर्ण सदस्यता दी गयी।
2004ः मशहूर फिल्म निर्माता यश जौहर का निधन।

0Shares

Chhapra: अंतर्राष्ट्रीय स्वयंसेवी संस्था लायंस क्लब की युवा इकाई लियो क्लब छपरा का अध्यक्ष लियो चंदन को बनाया गया है.

लियो क्लब की बैठक में हुए निर्णय के बाद सर्वसम्मति से लियो चेयर पर्सन लायंस डॉ नवीन द्विवेदी एवं लियो सदस्यों ने लियो क्लब छपरा सारण के अध्यक्ष के रूप में लियो चंदन को चुना.  वहीं लियो अमन सोनी को सचिव, लियो नितिन को कोषाध्यक्ष एवं लियो सुप्रीम ने पीआरओ का पदभार संभाला.

अध्यक्ष का पदभार ग्रहण करने के बाद चंदन कुमार ने कहा कि क्लब हमेशा से समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करते रहा है और आगे भी वह मेरे नेतृत्व में समाज में एक नई ऊंचाई हासिल करेगा.

बैठक में मौजूद लियो चेयरपर्सन लायन डॉ एन के द्विवेदी, लियो डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट लियो साकेत श्रीवास्तव, लियो क्लब छपरा सारण के अध्यक्ष धनंजय कुमार ने इस उपलब्धि के लिए लियो चंदन को बधाई दी है और साथ हीं समाज सेवा के क्षेत्र में उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. जानकारी PRO सुप्रीम कुमार ने दी.

0Shares

जिस स्याह रात हुई लोकतंत्र की हत्याः 25 जून 1975 की तपिश भरी रात भारतीय राजनीति का वह काल है, जिसे लोकनायक जयप्रकाश नारायण ने ‘भारतीय इतिहास की सर्वाधिक काली अवधि’ करार दिया था। उस दिन यानी 25 जून को आधी रात तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने देश में आपातकाल की घोषणा की, जो 21 मार्च 1977 को 21 माह बाद खत्म हुआ।

तत्कालीन राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद ने इंदिरा गांधी की अगुवाई वाली सरकार की सिफारिश पर भारतीय संविधान की धारा 352 के तहत आपातकाल की घोषणा की। अगले दिन सुबह यानी 26 जून को समूचे देश ने रेडियो पर इंदिरा गांधी की इस घोषणा और इसे लगाने की जरूरतों को लेकर दलीलें सुनीं- ‘जब से मैंने आम आदमी और देश की महिलाओं के फायदे के लिए कुछ प्रगतिशील कदम उठाए हैं, तभी से मेरे खिलाफ गहरी साजिश रची जा रही थी।’

सच्चाई यह थी कि इंदिरा गांधी के इस आत्मघाती फैसले के पीछे 12 जून 1975 को इलाहाबाद उच्च न्यायालय की ओर से इंदिरा गांधी के खिलाफ दिया गया वह फैसला था, जिसमें इंदिरा गांधी को चुनावी धांधली का दोषी मानते हुए उनपर छह वर्षों तक कोई भी पद संभालने पर प्रतिबंध लगाया गया था।

इंदिरा गांधी को सुप्रीम कोर्ट से भी राहत नहीं मिली, जिसके बाद उन्होंने देश पर आपातकाल लागू कर दिया। आंतरिक सुरक्षा कानून (मीसा) के तहत राजनीतिक विरोधियों की व्यापक पैमाने पर गिरफ्तारियां की गयी, जिसमें जयप्रकाश नारायण, जॉर्ज फर्नांडीज, अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी जैसे लगभग तमाम अग्रणी नेता शामिल थे। यह स्वतंत्र भारत के इतिहास में सबसे विवादास्पद काल बन गया, जिसमें सत्ता तंत्र ने समूचे देश को कैदखाने में बदल दिया था।

अन्य अहम घटनाएंः
1529ः बंगाल पर विजय के बाद बाबर अपनी राजधानी आगरा लौटा।
1788ः वर्जीनिया अमेरिकी संविधान अपनाने वाला 10वां राज्य बना।
1974ः फिल्म अभिनेत्री करिश्मा कपूर का जन्म।
2009ः म्युजिक व डांस के लिए दुनिया भर में मशहूर माइकल जैक्सन की मृत्यु।

0Shares

भारतीय वीरांगना रानी दुर्गावतीः रानी दुर्गावती ने मध्य प्रदेश के गोंडवाना क्षेत्र में शासन किया। वे 5 अक्टूबर 1524 को कालिंजर के राजा पृथ्वी सिंह चंदेल के यहां पैदा हुईं।

विवाह के चार वर्षों बाद पति गौड़ राजा दलपत शाह के असमय निधन के बाद पुत्र वीरनारायण को सिंहासन पर बिठाकर संरक्षक के रूप में उन्होंने शासन व्यवस्था संभाली। उनके शासन में क्षेत्र में बहुत उन्नति हुई। चीते के शिकार में विशेष अभिरुचि रखने वाली रानी दुर्गावती शस्त्र विद्या में प्रवीण थीं। उनके शासन क्षेत्र का नाम गोंडवाना था, जिसका केंद्र जबलपुर था।
इलाहाबाद के मुगल शासक आसफ खान से लोहा लेने के लिए वे जानी जाती हैं। 1564 में 24 जून को मुगलों से युद्ध के दौरान वे शहीद हुईं।

अन्य अहम घटनाएंः
1206ः दिल्ली सल्तनत के पहले सुल्तान कुतबुद्दीन एबक की लाहौर में ताजपोशी।
1793ः फ्रांस ने पहली बार रिपब्लिकन संविधान अपनाया।
1963ः डाक एवं टेलिग्राफ विभाग ने राष्ट्रीय टेलेक्स सेवा की शुरुआत की।
1966ः मुंबई से न्यूयॉर्क जा रहे एयर इंडिया का विमान स्विट्जरलैंड में दुर्घटनाग्रस्त, 117 लोगों की मौत।
1980ः भारत के चौथे राष्ट्रपति वीवी गिरि का निधन।

0Shares

बुधवार का राशिफल

युगाब्द-5123, विक्रम संवत 2078, राष्ट्रीय शक संवत-1943
सूर्योदय 06.27, सूर्यास्त 06.50, ऋतु – ग्रीष्म

ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष चतुर्दशी, बुधवार, 23 जून 2021 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल।

मेष राशि :- आज का दिन शुभ फलदायक रहेगा। कार्यक्षेत्र में कामकाज की अधिकता रहेगी, लेकिन परिजनों और सहयोगियों का भरपूर सहयोग मिलेगा, जिससे सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। आकस्मिक धनलाभ होने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कारोबार में व्यस्तता रहेगी, फिर भी परिवार को समय दे पाएंगे। परिवार का माहौल आपके अनुकूल रहेगा। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली रहेगी। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। परिजन के साथ किसी लम्बी यात्रा पर जा सकते हैं।

वृषभ राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी और धनलाभ की संभावना रहेगी। निवेश से लाभ मिलेगा। कार्य विस्तार की योजना बना सकते हैं, लेकिन अनावश्यक खर्च से चिंता भी बढ़ेगी। पारिवारिक जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वाह करेंगे। संतान की चिंता हो सकती है। अविवाहित लोगों को विवाह के प्रस्ताव मिल सकते हैं। स्टूडेंट्स के लिए मेहनत का दिन है। क्रोध की अधिकता रहेगी, जिससे परिवार में विवाद हो सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें।

मिथुन राशि :- आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं। बिजनेस में सफलता मिलेगी और फायदा होगा। व्यापार विस्तार के लिए कोई नया फैसला ले सकते हैं। अविवाहितों के लिए अनुकूल समय है, विवाह के योग बनेंगे। छात्रों के लिए भी समय अच्छा रहेगा। कार्यभार की अधिकता रहेगी, जिससे मानसिक और शारीरिक रूप से थकान का अनुभव करेंगे। सावधान रहें कि आपकी सुस्ती का असर रिश्तों पर न पड़े। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा।

कर्क राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में कठिन परिश्रम रहेगा, जिससे कार्यों में सफलता मिलेगा, लेकिन ऑफिस या फील्ड में किसी भी तरह की रिस्क न लें और जल्दबाजी से बचें। रुका हुआ वापस मिलेगा और लाभ के अवसर बनेंगे, लेकिन मेहनत और भाग-दौड़ ज्यादा करनी पड़ेगी। परिजनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। गुस्से पर नियंत्रण रखें, अन्यथा विवाद में फंस सकते हैं। धार्मिक कार्यों में भाग ले सकते हैं। थोड़ा मानसिक तनाव रहेगा और थकान भी होगी।

सिंह राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। कारोबार में लाभ मिलने की संभावना है। नये सौदे फायदेमंद रहेंगे, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, लेकिन कार्यभार की अधिकता से दिन भाग-दौड़ में गुजरेगा। सोचे हुए काम आसानी से पूरे हो सकते हैं। आफिस की स्थितियों में कुछ बदलाव हो सकते हैं। दोस्तों के साथ मुलाकात हो सकती है। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। व्यर्थ की भागदौड़ से बचें एवं मानसिक संतुलन बनाए रखें। सेहत का ध्यान रखें।

कन्या राशि :- आज का दिन मिलाजुला रहेगा। कारोबार सामान्य रहेगा। आकस्मिक धनलाभ के योग बन रहे हैं, लेकिन अनावश्यक खर्च बढऩे से आर्थिक स्थिति कमजोर होगी। निवेश सोच-समझकर करें, नहीं तो नुकसान हो सकता है। स्टूडेंट्स को सफलता मिलेगी। बस थोड़ी सावधानी रखें। मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें, अन्यथा जीवनसाथी से अनबन हो सकती है। सेहत अच्छी रहेगी।

तुला राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। कारोबार में लाभ मिलेगा। अचानक फायदा होने के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी और कार्यों में सफलता मिलेगी, लेकिन परिवार में अनबन होने की संभावना रहेगी। रिश्तेदारों की वजह से तनाव उत्पन्न हो सकता है। धार्मिक कार्यों में भाग ले सकते हैं और तंत्र-मंत्र में रुचि बढ़ेगी। दाम्पत्य जीवन अच्छा रहेगा। स्टूडेंट्स के लिए समय थोड़ा ठीक नहीं रहेगा। खान-पान का ध्यान रखें और यात्रा को टालें।

वृश्चिक राशि :- आज का दिन मिलाजुला रहेगा। कारोबार में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है और कार्यक्षेत्र में मेहनत ज्यादा रहेगी। लेन-देन तथा निवेश में जोखिम लेने से बचें। मन मुताबिक सफलता नहीं मिलने से मानसिक तनाव हो सकता है। परिवार में विवाद की स्थिति बन सकती है। स्टूडेंट्स के लिए अच्छा समय है। परिश्रम का उन्हें अच्छा परिणाम मिल सकता है। बेरोजगारों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। सेहत थोड़ी नरम रहेगी। खान-पान पर विशेष ध्यान दें।

धनु राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यापार-धंधा अच्छा चलेगा। आकस्मिक धनलाभ होने की संभावना रहेगी। कारोबार विस्तार को लेकर नई योजनाएं बनाएंगे, लेकिन लापरवाही से बचें, वरना अच्छा मौका हाथ से निकल सकता है। काम की अधिकता से थकान महसूस करेंगे। क्रोध की अधिकता रहेगी। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और दाम्पत्य जीवन खुशहाल होगा। छिट-पुट मामलों से खुद को दूर रखें। खर्चा भी ज्यादा हो सकता है। सेहत को लेकर सतर्क रहें।

मकर राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र और बिजनेस में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना बन रही है। पैसों से जुड़े किसी मामले में परेशानी उठानी पड़ सकती है, इसलिए नौकरी और कामकाजी जिंदगी में दुश्मनों से सावधान रहें। विवाद की स्थिति भी बन सकती है। व्यय वृद्धि होगी। परिश्रम से कार्यों में सफलता मिलेगी और लाभ प्राप्त होंगे। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। जीवनसाथी से रिश्ता मजबूत होगा। मौसमी बीमारियों से भी परेशानी हो सकती है।

कुम्भ राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। कारोबार की परेशानियां खत्म होंगी। नया काम शुरू हो सकता है। अचानक धनलाभ के योग हैं, लेकिन लेन-देन से बचें। प्रॉपर्टी में निवेश लाभदायक रहेगा। कुछ लाभ के सौदे भी हो सकते हैं। अपना नजरिया और व्यवहार सकारात्मक रखेंगे, तो रिश्तों में मजबूती आएगी। बेरोजगारों को रोजगार की प्राप्ति हो सकती है। ऑफिस में विवाद होने की संभावना रहेगी। खर्च ज्यादा हो सकता है। जोखिम लेने से बचें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

मीन राशि :- आज का दिन मिलाजुला रहेगा। कारोबार में जोखिम भरे सौदों से बचना होगा। कार्यक्षेत्र में काम ज्यादा रहेगा। कठिन परिश्रम से रुके हुए कार्यों में प्रगति होगी। सहयोगी भी इसमें मदद करेंगे। लेन-देन और बिना सोचे-समझे कोई भी फैसला करने से बचना होगा, अन्यथा परेशानी में फंस सकते हैं। क्रोध की अधिकता रहेगी, जिससे में परिवार में कलह हो सकती है। वाणी पर संयम रखें। स्टूडेंट्स के लिए समय मेहनत करवाने वाला है। खान-पान का ध्यान रखें।

0Shares

मंगलवार का राशिफल

युगाब्द-5123, विक्रम संवत 2078, राष्ट्रीय शक संवत-1943
सूर्योदय 06.27, सूर्यास्त 06.50, ऋतु – ग्रीष्म

ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष द्वादशी/त्रयोदशी, मंगलवार, 22 जून 2021 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकते हैं, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल।



मेष राशि :-
आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। कार्यक्षेत्र में आर्थिक लाभ मिलने के योग रहेंगे। परिश्रम से सभी कार्यों में सफलता मिलेगी और सृजनात्मक विचारों का भरपूर लाभ उठाएंगे। स्वाभिमानी स्वभाव लोकप्रियता दिलाने में सहायक होगा। बेरोजगारों को रोजगार के अवसर और नौकरी में तरक्की मिलने के आसार रहेंगे। शारीरिक और मानसिक रूप से थकान का अनुभव करेंगे। सेहत का ख्याल रखें।

वृषभ राशि :- आज का दिन शुभ रहेगा। कारोबार विस्तार की योजना बना सकते हैं। कार्यक्षेत्र में कठिन परिश्रम से अपने काम को नई पहचान दिलाएंगे। व्यवसाय में नये निवेश का अवसर मिलेगा। करीबियों से पुराने गिले-शिकवे दूर होंगे। पुरानी बातें भूलकर वर्तमान के साथ समझौता करें, छोटी-छोटी बातों को लेकर परिवार में तनाव की स्थिति पैदा न होने दें। परिवार के साथ समय बिताएंगे। सेहत का ख्याल रखें।

मिथुन राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। कारोबार में आकस्मिक लाभ और नौकरी में तरक्की के योग रहेंगे। हालांकि, कुछ अड़चनें आ सकती हैं, लेकिन कठिन परिश्रम से कार्यों में सफलता मिलेगी। परिस्थितियों के हिसाब से अपने आप को ढालने की कोशिश करें। परिवार के साथ समय बिताएंगे तो संबंध भी मधुर होंगे। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। यात्रा को टालें। सेहत अच्छी रहेगी।

कर्क राशि :-
आज का दिन मिला-जुला रहेगा। व्यापार-धंधा अच्छा चलेगा। कार्यक्षेत्र में कुछ नई योजनाओं को सार्थक करेंगे। व्यक्तिगत संबंध परिवार में विवाद का कारण बन सकते हैं। कोर्ट में कोई पुराना लंबित मामला चल रहा है तो वह सुलझ सकता है। अनावश्यक खर्चे पर नियंत्रण रखना होगा। परिवार में कलह हो सकती है। खान-पान का ध्यान रखें और क्रोध पर नियंत्रण रखें।

सिंह राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में कोई अच्छी खबर मिल सकती है। बेरोजगारों को रोजगार के अवसर मिलने के आसार हैं। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा रहेगा और उन्हें परिश्रम के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। धार्मिक कार्यों में भाग ले सकते हैं। कारोबार मध्यम रहेगा। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा और घर में माहौल अच्छा रहेगा। सेहत को लेकर सतर्क रहें।

कन्या राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में कुछ परेशानियां आ सकती हैं, लेकिन अपनी बुद्धिमत्ता से समस्याओं का समाधान करने में सक्षम होंगे और उत्साह पूर्वक नई योजनाओं को क्रियान्वित कर सकेंगे। रोजगार और व्यवसाय के क्षेत्र में लाभ मिलेगा। कारोबार में नए निवेश के अवसर खुलेंगे। नौकरी में स्थान परिवर्तन हो सकता है। दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा। सेहत का ध्यान रखें।

तुला राशि :- आज का दिन मिलाजुला रहेगा। कठिन परिश्रम से कार्यों में सफलता मिलेगी, जिससे मन में उत्साह रहेगा, लेकिन कार्यक्षेत्र में थोड़ा सरल व समझौतावादी बने रहने का प्रयास करें। सोच समझकर कोई निर्णय लें, तो ही बेहतर होगा। जल्दबाजी में उठाए गए कदम नुकसान पहुंचा सकते हैं। कोई भी नया काम शुरू न करें। परिवार के साथ धर्म ध्यान में समय बिताएं। मित्रों से मुलाकात अच्छी रहेगी।

वृश्चिक राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में कठिन परिश्रम के बावजूद सफलता कम मिलेगी। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें, अन्यथा किसी विवाद में फंस सकते हैं। परिवारिक समस्याएं परेशान करेंगी। ऐसी स्थिति में पूर्ण विवेक से काम लेना होगा। परिजनों का पूरा सहयोग मिलेगा, लेकिन किसी बात को लेकर बहस होने के आसार रहेंगे, जिससे मानकि परेशानी बढ़ेगी। सेहत अच्छी रहेगी।

धनु राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आर्थिक लाभ के योग रहेंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य की सार्थकता के लिए प्रयत्नशील होंगे। कठिन परिश्रम से रचनात्मक योजनाओं को सार्थक करने में सफल रहेंगे। कोई नया काम शुरू करने के लिए दिन अच्छा है। पुराना अटका धन भी मिल सकता है। परिवार के साथ समय बिताएं, मानसिक सुख और शांति मिलेगी। खान-पान का ध्यान रखना होगा।

मकर राशि :- आज का दिन मिलाजुला रहेगा। कारोबार में अड़चनें आएंगी और कार्यों में सफलता कम मिलेगी। संतान संबंधी दायित्वों के प्रति मन चिंतित होगा। भविष्य के प्रति नकारात्मक विचार उत्साह में कमी ला सकते हैं। कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं या निवेश की योजना बना रहे हैं, तो उसे टालें, अन्यथा नुकसान हो सकता है। धर्म, ध्यान और परिवार के साथ समय बिताएं, सेहत का ख्याल रखें।

कुम्भ राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। किसी कार्य को सिद्ध करने के लिए आज ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। कारोबार में आर्थिक लाभ तो रहेगा, लेकिन अनावश्यक खर्च अधिक होने से आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। मन में किसी प्रकार की शंका न पालें, गलतियों को स्वीकार कर सगे-संबंधियों के बीच अपने रिश्तों को सुधारें। किसी पुराने मित्र या रिश्तेदार से मुलाकात होने पर खुशी मिलेगी।

मीन राशि :-
आज का दिन मिलाजुला रहेगा। कारोबार सामान्य रहेगा। अनावश्यक खर्च बढऩे से आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। नकारात्मक विचारों को त्याग अपनी क्षमताओं का पूरा उपयोग करें। भविष्य को लेकर योजनाएं बना सकते हैं। नये काम की शुरुआत कर रहे हैं, तो दूसरों को सलाह न लें। अपनों से धोखा मिल सकता है। रोजगार और शिक्षा के क्षेत्र में कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

0Shares

नेताजी ने की फारवर्ड ब्लॉक की स्थापनाः भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में कांग्रेस के भीतर नेताजी सुभाषचंद्र बोस के अध्यक्ष पद छोड़ने का निर्णय, अहम मोड़ माना जाता है। नेताजी ने 22 जून, 1939 को कांग्रेस के भीतर ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक का गठन किया।

दरअसल, महात्मा गांधी और कांग्रेस कार्यसमिति के विरोध के बावजूद नेताजी सुभाषचंद्र बोस पुनः कांग्रेस अध्यक्ष निर्वाचित हो गए। उसके बाद कांग्रेस कार्यसमिति के सभी सदस्यों ने इस्तीफा दे दिया। त्रिपुरा अधिवेशन के अपने अध्यक्षीय भाषण में उन्होंने कहा कि यूरोप में जल्द ही साम्राज्यवादी युद्ध शुरू होगा और इस अवसर पर अंग्रेजों को छह माह का अल्टीमेटम दिया जाना चाहिए। उनके इस प्रस्ताव का वर्किंग कमेटी के पूर्व सदस्यों ने विरोध किया।

ऐसे में नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने अनुभव किया कि प्रतिकूल परिस्थितियो में पद पर बने रहने का मतलब नहीं है। इसलिए उन्होंने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। उसके बाद उन्होंने कांग्रेस को जनता की स्वतंत्र होने की इच्छा, लोकतंत्र व क्रांति का प्रतीक बनाने के लिए कांग्रेस के भीतर ही फारवर्ड ब्लॉक के गठन की घोषणा की।

अन्य अहम घटनाएंः
1897ः चापेकर भाइयों, दामोदर और बालकृष्ण ने पुणे में एक ब्रिटिश अधिकारी को गोली मार दी।
1906ः स्वीडन ने राष्ट्रीय ध्वज अपनाया।
1941ः द्वितीय विश्वयुद्ध में जर्मनी ने सोवियत रूस पर हमला किया।
1986ः अर्जेंटीना के फुटबॉल खिलाड़ी माराडोना ने यादगार ‘हैंड ऑफ गॉड’ गोल किया। इसी की बदौलत इंग्लैंड के खिलाफ विश्वकप क्वार्टर फाइनल में अर्जेंटीना इंग्लैंड को हराने में कामयाब रहा।
2009ः 21वीं सदी का सबसे लंबा सूर्यग्रहण भारत में दिखायी दिया।

0Shares

कैमूर: बेटे के प्यार की सजा एक पिता को मिली है. मामला बिहार के कैमूर जिला का है. यहां एक दूल्हा पहले एक लड़की के साथ तिलक की रश्म अदा करती है फिर अपने ही गांव की प्रेमिका के साथ फरार हो जाता है. धोखे और फरेब से गुस्साये दूल्हन पक्षवालों ने दूल्हे के पिता को गाली मार दी है. सदन अस्पताल में इलाज चल रहा है. थाने में प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी है. पुलिस मामले की छानबीच कर रही है.

घटना के संबंध में बताया जाता है कि सोमवार को मोहनिया थाना क्षेत्र के दुल्हपुर हरनाथपुर में दो लोगों को गाली मार दी गयी. गोलीबारी की इस घटना में एक शिक्षक और उसको बचाने आया एक व्यक्ति घायल है. घायलों को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल मोहनियां में भर्ती कराया गया है.

घटना के पीछे दूल्हे का तिलक के बाद शादी से मुकर जाना बताया जा रहा है. दरअसल मोहनिया थाना क्षेत्र के दुल्हपुर हरनाथपुर में एक लड़के की शादी 14 मई को होने वाली थी. लड़का तिलक चढ़ने और हल्दी की रस्म होने के बाद अपने ही गांव की एक लड़की के साथ फरार हो गया. बताया जाता है कि दोनों के बीच प्रेम प्रसंग थे. इस मामले में भगायी गयी लड़की के परिजनों ने लड़के की गिरफ्तारी और लड़की की सकुशल बरामदगी को लेकर मोहनिया थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी थी.

इधर, दूल्हन के परिजनों ने दूल्हे के पिता पर लगातार दबाव बना रखे थे लेकिन लड़का अपनी प्रेमिका को लेकर भाग गया है तो तिलक लौटाया जाये. एक महीने से ज्यादा वक्त गुजरने के बाद भी शिक्षक पिता बेटे के इंतजार में दूल्हन पक्षवालों को आज कल आजकल कर रहे थे. सामवार को जब दूल्हे के पिता रोज की तरह अपने घर लौट रहे थे, तभी लड़की पक्ष ने शिक्षक को घेरकर पिस्टल से ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दी.

इस फायरिंग की घटना में शिक्षक समेत एक अन्य व्यक्ति को भी गोली लगी है. घायल को परिजनों द्वारा अनुमंडल अस्पताल मोहनिया में इलाज के लिए लाया गया, जहां इलाज किया जा रहा था. पीड़ित द्वारा इसकी सूचना मोहनियां थाने को दी गयी है. पुलिस गोली लगने के मामले में अभी कुछ भी बोलने से इनकार करती है. अनुमंडल अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ एके दास ने बताया एक व्यक्ति को गोली लगी है, जिसका इलाज चल रहा है. मामले की जांच की जा रही है.

0Shares

योग दिवस की शुरुआतः 21 जून की तारीख इतिहास में अचानक अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान पर पहुंच गयी। इस दिन अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। यह दिन वर्ष का सबसे लम्बा दिन होता है और योग भी मानव को दीर्घ जीवन प्रदान करता है।

पहली बार 21 जून 2015 को योग दिवस मनाया गया, जिसकी पहल भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 27 सितम्बर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा में दिये गए अपने भाषण से की थी। तब उन्होंने कहा कि ‘योग भारत की प्राचीन परम्परा का अमूल्य उपहार है। यह मस्तिष्क और शरीर की एकता का प्रतीक है, मनुष्य और प्रकृति के बीच सामंजस्य है। यह विचार, संयम, स्वास्थ्य और भलाई के लिए एक समग्र दृष्टिकोण प्रदान करने वाला है। हमारी बदलती जीवन-शैली में यह चेतना बनकर हमें जलवायु परिवर्तन से निबटने में मदद कर सकता है। आएं एक अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को अपनाने की दिशा में काम करते हैं।’

11 दिसम्बर 2014 को संयुक्त राष्ट्र के 177 देशों ने 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस प्रस्ताव को 90 दिनों के भीतर पूर्ण बहुमत से पारित किया गया जो संयुक्त राष्ट्र संघ में किसी दिवस प्रस्ताव के लिए सबसे कम समय है। कोरोना काल के पूर्व से ही दुनिया के ज्यादातर देशों में योग दिवस व्यापक स्तर पर मनाया जाता है। खासतौर पर कोरोना काल में इसकी जरूरत और भी बढ़ गयी है।

अन्य अहम घटनाएंः
1862ः ज्ञानेंद्र मोहन टैगोर ‘लिंकन्स इन’ से वकालत की डिग्री हासिल करने वाले पहले भारतीय बने।
1933ः भारतीय लेखक मुद्राराक्षस का जन्म।
1948ः सी. राजगोपालाचारी भारत के पहले भारतीय गवर्नर जनरल बने। वे देश के आखिरी गवर्नर जनरल थे।
1975ः वेस्ट इंडीज ने पहला क्रिकेट विश्वकप जीता।
1991ः पी.वी. नरसिम्हाराव भारत के नौवें प्रधानमंत्री बने।
2009ः भारत की बैडमिंटन स्टार सायना नेहवाल सुपर सिरीज बैडमिंटन टूर्नामेंट का खिताब जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनीं।

0Shares

जब बांबे वीटी आम लोगों के लिए खुला : दुनिया में किसी भी देश का विकास अन्य बातों के साथ वहां की परिवहन सुविधाओं से भी जुड़ा होता है। भारत में भी इस क्षेत्र में कभी रेलवे ने जो काम किया, वह इतिहास में दर्ज है।

ऐसी ही एक घटना 20 जून 1877 को हुई, जब तत्कालीन बंबई में विक्टोरिया टर्मिनस को लोगों के लिए खोला गया था। बदलते दौर के साथ यह रेलवे स्टेशन 1996 से छत्रपति शिवाजी टर्मिनस के नाम से पहचाना जाता है। अलग बात है की लोगों की जुबान पर यह आज भी बांबे वीटी (विक्टोरिया टर्मिनस) के रूप में चढ़ा हुआ है।

देश के प्रमुख और भीड़भाड़ वाले स्टेशनों में शुमार विक्टोरियन गोथिक शैली और परंपरागत भारतीय स्थापत्य कला की झलक वाला यह स्टेशन 2004 में यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल किया गया।


अन्य प्रमुख घटनाएं

1858: ग्वालियर पर ब्रिटिश सेना का कब्जा। इसके साथ ही स्वाधीनता के लिए पहले विद्रोह का अंत।

1873: भारत में वाई.एम.सी.ए. की स्थापना।

1916: पुणे में एस.एन.डी.टी. महिला विश्विविद्यालय की स्थापना।

1990: ईरान में आये भूकंप से लगभग 40 हजार लोग मारे गए ।

1998: विश्वनाथन आनंद ने ब्लादिमीर कैमनिक को हराकर पाचवां फ्रैंकफर्ट क्लासिक शतरंज टूर्नामेंट जीता।

2000: काहिरा में समूह-15 देशों का दसवां शिखर सम्मेलन सम्पन्न।

2002: अमेरिकी कोर्ट ने मानसिक रूप से बीमार अपराधियों की फांसी की सजा पर रोक लगाई।

2005: रूस मालवाहक यान एम-53 अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पहुंचा।

2006: जापान ने अपनी सेनाओं को इराक से वापस बुलाने का निर्णय लिया।

0Shares

रविवार का राशिफल

युगाब्द-5123, विक्रम संवत 2078, राष्ट्रीय शक संवत-1943
सूर्योदय 06.27, सूर्यास्त 06.50, ऋतु – ग्रीष्म

ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष दशमी, रविवार, 20 जून 2021 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकते हैं, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल।

मेष राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्य-व्यवसाय में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, जिससे मन बेचैन रहेगा और किसी कार्य में मन नहीं लगेगा। धन की आमद सामान्य रहेगी। कारोबार में जोखिम लेने से बचना होगा, अन्यथा बड़ा नुकसान हो सकता है। सहकर्मी सामने से हितैषी बनेंगे, लेकिन पीछे से गड़बड़ कर सकते है। परिवार के साथ सम्बन्ध अच्छा रहेगा। बाहर घूमने जाने का अवसर मिल सकता है। अनावश्यक नोक-झोंक से दूर रहें।

वृषभ राशि :- आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आय-व्यय में संतुलन बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में मंदी का सामना करना पड़ सकता है। नए कार्यों की शुरुआत कर सकते हैं। नए लोगों से सम्पर्क बढ़ेगा। जमीन-जायदाद संबंधी मामले निपटेंगे। परिवार के सदस्यों को पूरा सहयोग मिलेगा। व्यापारी धन की उगाही को लेकर चिंतित रहेंगे। क्रोध पर नियंत्रण रखने से बेवजह के विवाद से बच सकते हैं। परिवार में कलह होने की संभावना रहेगी। खान-पान पर नियंत्रण रखें।

मिथुन राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। परिश्रम से सभी कामों में सफलता मिलेगी और बिगड़े हुए काम बन सकते हैं। कारोबार में आर्थिक लाभ और नौकरी में तरक्की के योग रहेंगे, लेकिन खर्च की अधिकता से चिंता बढ़ जाएगी। विपरीत लिंगीय से बातचीत करते समय सावधान रहें। गलत शब्दों का प्रयोग परेशानी में डाल सकता है। सामाजिक कार्यों में रुचि बनी रहेगी। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहने की आवश्यकता है। वाद-विवाद में न पड़ें।

कर्क राशि :- आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। मेहनत के बेहतर परिणाम सामने आएंगे। शरीर में नया जोश और उत्साह देखने को मिलेगा और सभी कार्य आसानी से पूरा करेंगे। रुके हुए काम भी पूरे हो सकते हैं। प्रॉपर्टी में निवेश फायदेमंद रहेगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिलेंगे। विद्यार्थियों को प्रतियोगिताओं में सफलता प्राप्त होगी। दैनिक कार्यों से समय निकालकर पूजा-पाठ और धार्मिक कार्यों में शामिल हो सकते हैं, जिससे समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।

सिंह राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। कठिन परिश्रम के बावजूद कार्यों में आशानुरूप सफलता नहीं मिलेगी, जिससे मन उदास रह सकता है। स्वास्थ्य एवं अन्य घरेलू समस्याओं का सामना भी करना पड़ सकता है। नौकरी अथवा व्यवसाय में भी सफलता के अवसर तो मिलेंगे, लेकिन कार्यभार की अधिकता से ऐसे मौके हाथ से निकल सकते हैं। परिजन का पूरा सहयोग मिलेगा। दोस्तों के साथ मनमुटाव हो सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और यात्रा पर जाने से बचें।

कन्या राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। कारोबार में मुनाफा रहेगा। आकस्मिक धन-लाभ के योग रहेंगे। कार्यभार की अधिकता रहेगी और मेहनत का प्रतिफल भी प्राप्त होगा। जल्दबाजी में कोई निर्णय लेने बचें, वरना मौका हाथ से निकल सकता है। शेयर बाजार और प्रॉपर्टी में निवेश से अच्छा लाभ मिल सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। बुजुर्गों की सेवा से शुभ फल प्राप्त होगा। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा, परिजन के साथ पिकनिक पर जा सकते हैं।

तुला राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार अच्छा चलेगा, लेकिन कार्यभार की अधिकता से तनाव भी बढ़ेगी। कठिन परिश्रम से कार्यों में सफलता मिलेगी और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। क्रोध पर नियंत्रण और वाणी पर संयम रखें, अन्यथा वाद-विवाद में फंस सकते हैं। परिवार में कलह हो सकती है। निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। परिजन और मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। परिजन के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहने की आवश्यकता है।

वृश्चिक राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। कारोबार अच्छा रहेगा, लेकिन अनावश्यक खर्च भी बढ़ेंगे, जिससे आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। स्वभाव में कठोरता और रुखेपन पर नियंत्रण रखने की जरूरत है, अन्यथा पूरा दिन खराब हो सकता है। बेवजह लोगों से विवाद होने की संभावना रहेगी। यात्रा लाभकारी साबित हो सकती है। काम के प्रति जिम्मेदारी को समझें और रुके हुए अधूरे कार्यों को आगे बढ़ाएं। रोजगार के नए अवसर मिल सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

धनु राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। आध्यात्मिक और धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी, जिससे समाज में मान-सम्मान मिलेगा। कारोबार और नौकरी में सहयोगियों का पूरा सहयोग मिलेगा। कठिन परिश्रम से सभी कार्य सफल होंगे। अनावश्यक खर्च की अधिकता रहेगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई में मन लगाना मुश्किल होगा। कार्यभार बढने से मानसिक और शारीरिक रूप से थकान का अनुभव करेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और यात्रा पर जाने से बचें।

मकर राशि :- आज का दिन मिलाजुला रहेगा। कारोबार में उतार-चढ़ाव रहेगा और व्यर्थ के कामों में अधिक समय खराब हो सकता है। बुजुर्गों की सलाह लेकर काम करेंगे, तो सफलता के साथ ज्यादा लाभ के अवसर मिलेंगे। प्रलोभन के चक्कर में न पड़ें तो बेहतर रहेगा। सहकर्मियों का पूरा सहयोग नहीं मिल पाएगा, जिससे कार्यक्षेत्र में निराशा का सामना करना पड़ सकता है। परिजन के साथ कहीं घूमने जाने की योजना बनाते हैं तो अच्छा होगा। लेन-देन से बचना होगा। परिवार में शांति का माहौल रहेगा।

कुम्भ राशि :- आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। कारोबार में अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। कठिन परिश्रम से अच्छे व अनुकूल परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें, अन्यथा व्यवसाय में नुकसान हो सकता है और नौकरी में अधिकारियों की डांट खानी पड़ सकती है। कार्य स्थल पर सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है। परिवार में खुशनुमा माहौल रहेगा। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।

मीन राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में परिश्रम से धनलाभ के अवसर सुलभ होंगे। मन में उत्साह और शरीर में नई ऊर्जा का अनुभव करेंगे। अनैतिक रूप से धन कमाने के प्रयास लाभ तो देंगे, लेकिन बाद में समस्या खड़ी कर सकते हैं। नौकरी वाले लोग अधिकारी वर्ग से सतर्क रहें। व्यापार-धंधा अच्छा चलेगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार के साथ भी अच्छा समय व्यतीत होगा। मेहमानों का आगमन होगा। खान-पान का ध्यान रखें, यात्रा को टालें।

0Shares