सोमवार का राशिफल

युगाब्ध-5123, विक्रम संवत 2078, राष्ट्रीय शक संवत-1943

सूर्योदय 05.45, सूर्यास्त 06.56, ऋतु – वर्षा

आषाढ़ शुक्ल पक्ष दशमी, सोमवार, 19 जुलाई 2021 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल।

मेष राशि :- आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। ईश्वर के नाम स्मरण से दिन का शुभारंभ होगा। धार्मिक कार्य और पूजा-पाठ में व्यस्त रहेंगे। गृहस्थ जीवन में आनंदमय वातावरण रहेगा। आपका हरेक कार्य सरलता से पूरा होगा। मित्रों, सगे-सम्बंधियों की तरफ से भेंट मिलेंगे। शारीरिक और मानसिक रूप से प्रफुल्लित रहेंगे। नौकरी-व्यवसाय में भी अनुकूल परिस्थिति रहेगी। दांपत्य जीवन में परमानंद का अनुभव करेंगे। सेहत भी अच्छी रहेगी।

वृषभ राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। आज आपको किसी की जमानत लेने तथा पैसे की लेन-देन करने से बचना होगा। अनावश्यक खर्च की अधिकता रहेगी। स्वास्थ्य के मामले में ध्यान रखें। परिवारजनों के साथ संघर्ष में उतरने का अवसर आएगा। किसी के साथ गलतफहमी होने से झगड़ा होगा। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखना पड़ेगा। ऐसा न हो कि किसी का भला करने में आफत को गले लगा बैठें। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं।

मिथुन राशि :- आज का दिन आपके लिए लाभदायक है। नौकरी या व्यवसाय अनुकूल परिस्थितियां रहेगी और आय में वृद्धि होगी। बुजुर्ग वर्ग और मित्रों की तरफ से आपको कुछ लाभ हो सकता है। नए मित्र बनेंगे, जिनकी मित्रता भविष्य के लिए लाभदायक साबित होगी। मांगलिक अवसरों में जाना हो सकता है। मित्रों के साथ प्रवास का आयोजन करेंगे। संतानों और पत्नी की तरफ से शुभ समाचार मिलेगा। आकस्मिक धन लाभ होगा।

कर्क राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। आज आपको घर-परिवार और संतानों के मामले में आनंद और संतोष की भावना का अनुभव होगा। आज आप सगे-सम्बंधियों और मित्रों से घिरे रहेंगे। व्यापार-धंधे के सम्बंध में प्रवास होगा और उसमें लाभ होगा। व्यवसाय के क्षेत्र में आपको लाभ, मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। नौकरी में पदोन्नति मिलेगी। आग, पानी और वाहन दुर्घटना से संभलकर रहें। कार्यभार से थकान अनुभव होगा।

सिंह राशि :- व्यापारियों के लिए आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। वे नए आयोजनों को हाथ में ले सकेंगे। इसके अतिरिक्त आर्थिक लाभ भी प्राप्त कर सकेंगे। नौकरी में तरक्की के योग रहेंगे। विदेश में रहने वाले मित्रों या स्वजनों का समाचार आपको भाव-विभोर करेगा। लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। तीर्थ यात्रा की भी संभावना है। अत्यधिक काम का बोझ थकान और ऊबन का अनुभव कराएंगे। सेहत को लेकर सतर्क रहें।

कन्या राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। आज आपको बेकाबू क्रोध पर लगाम रखना होगा, अन्यथा परेशानी में पड़ सकते हैं। बदनामी और निषेधात्मक विचारों से दूर रहना हितकर रहेगा। अत्यधिक खर्च से आर्थिक तंगी अनुभव करेंगे। पारिवारिक सदस्य और ऑफिस में सहकर्मियों के साथ मनमुटाव या विवाद के प्रसंग बनेंगे, जिसके कारण मन खिन्न रहेगा। बीमार मरीज को नई चिकित्सा और ऑपरेशन न कराने की सलाह है। ईश्वर की आराधना, जाप और आध्यात्मिकता आपको शांति का अनुभव कराएंगे।

तुला राशि :- आज का दिन सामाजिक और व्यावसायिक क्षेत्र में आपके लिए लाभदायक साबित होगा। मौज-शौक के साधन, उत्तम आभूषण और वाहन की खरीदारी करेंगे। मौज-मस्ती और मनोरंजन की प्रवृत्तियों में समय व्यतीत होगा। इसके साथ ही विपरीत लिंगीय व्यक्ति के साथ रोमांचक मुलाकात से सुख अनुभव करेंगे। दांपत्य जीवन में प्रेम की अनुभूति होगी। भागीदारी में लाभ होगा। पर्यटन की भी संभावना है। सेहत अच्छी रहेगी।

वृश्चिक राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। उदासीन वृत्ति और संदेह के बादल का आपके मन पर घिरे होने से मानसिक राहत नहीं अनुभव करेंगे। फिर भी घर में शांति का वातावरण होगा। दैनिक कार्यों में थोड़ा अवरोध आएगा। वाहन दुर्घटना से संभलकर रहें। कार्यभार से थकान अनुभव होगा। अधिक परिश्रम करने के बाद अधिकारियों के साथ वाद-विवाद में न पड़ें। क्रोध पर नियंत्रण और वाणी पर संयम रखें। परिजनों का पूरा सहयोग मिलेगा।

धनु राशि :- आज के दिन आपको किसी न किसी कारण से मन में चिंता रहेगी। विशेष रूप से संतानों और स्वास्थ्य के बारे में आप अधिक चिंतित होंगे। पेट सम्बंधी बीमारियों की शिकायत रहेगी। विद्यार्थियों की पढ़ाई में कठिनाइयां आएंगी। आकस्मिक धन खर्च आ सकता है। शेयर-सट्टे से दूर रहने की गणेशजी की सलाह है। प्रिय व्यक्ति के साथ मुलाकात होगी। धार्मिक कार्यों में भागीदारी कर सकते हैं। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा।

मकर राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। व्यापार-धंधा अच्छा चलेगा और आर्थिक लाभ के योग रहेंगे। कार्यभार की अधिकता भी रहेगी। आज आप अत्यधिक भावनाशील बनेंगे और उसके कारण मानसिक अस्वस्थता अनुभव करेंगे। माताजी के साथ सम्बंध बिगड़ेंगे अथवा माताजी के स्वास्थ्य के सम्बंध में चिंता होगी। यात्रा के लिए वर्तमान समय अनुकूल नहीं है। कौटुंबिक और जमीन-जायदाद से सम्बंधित चर्चाओं में सावधानी रखने की आवश्यकता है। पानी से संभालना पड़ेगा।

कुम्भ राशि :- कार्य सफलता, आर्थिक लाभ और भाग्यवृद्धि के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। नए कार्य की शुरुआत भी कर सकते हैं। दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा। भाई-बंधुओं का व्यवहार आज अधिक सहयोगपूर्ण और प्रेमपूर्ण रहेगा। प्रतिस्पर्धियों को परास्त कर सकेंगे। प्रिय व्यक्ति के साथ मिलन होने से मन आनंद का अनुभव करेगा। किसी धार्मिक यात्रा का प्रवास हो सकता है। स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा। खान-पान का ध्यान रखें।

मीन राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। दुविधायुक्त मन:स्थिति और उलझे हुए पारिवारिक वातावरण के कारण आप परेशानी अनुभव करेंगे। निरर्थक धन खर्च होगा। विलंब से कार्य पूरा होगा। महत्वपूर्ण निर्णय लेना हितकर नहीं है। पारिवारिक सदस्यों के साथ गलतफहमी टालने का प्रयास करना पड़ेगा। दूर बसने वाले मित्र या स्नेही का सामना करना पड़ेगा। दूर बसने वाले मित्र या स्नेही के समाचार या संदेश व्यवहार आपको लाभदायक साबित होंगे।

0Shares

स्वतंत्रता संग्राम के अग्रदूत का जन्मः स्वतंत्रता की लड़ाई का शंखनाद करने वाले अमर सेनानी मंगल पांडे का जन्म 19 जुलाई 1827 को उत्तर प्रदेश के बलिया में हुआ। उन्होंने ईस्ट इंडिया कंपनी के खिलाफ क्रांति की शुरुआत करते हुए 29 मार्च 1857 को बैरकपुर में अंग्रेजी अफसरों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया था।

मंगल पांडे कलकत्ता की बैरकपुर छावनी में 34वीं बंगाल नेटिव इन्फैंट्री की पैदल सेना के सिपाही नंबर 1446 थे। उन्हें अंग्रेज अफसरों पर गोली चलाने व उनपर हमला करने के आरोप में फांसी की सजा सुनाई गयी। मंगल पांडे को फांसी की सजा की खबर से कई छावनियों में अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ गुस्सा भड़क गया। इसे देखते हुए अंग्रेजी सरकार ने तय समय 18 अप्रैल से दस दिन पहले 08 अप्रैल को ही इस अमर बलिदानी को फांसी दे दी। मंगल पांडे को भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का पहला क्रांतिकारी माना जाता है।

अन्य अहम घटनाएंः

1763ः ब्रिटिश सेना ने बंगाल के शासक मीर कासिम को पश्चिम बंगाल में पराजित किया।

1848ः न्यूयॉर्क के सिनिका फॉल्स में पहला महिला अधिकार सम्मेलन आयोजित।

1969ः अपोलो द्वितीय के अंतरिक्ष यात्री नील आर्मस्ट्रन्ग और बज ऑल्ड्रिन ने यान से बाहर निकलकर चंद्रमा की कक्षा में चहलकदमी की।

1969ः भारत सरकार ने देश के 14 बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया।

1974ः क्रांतिकारी उधम सिंह की अस्थियों को लंदन से स्वदेश लाया गया।

2003ः रूस के अंतरिक्ष यात्री यूरी माले थान्को अंतरिक्ष में शादी रचने वाले पहले व्यक्ति बने।

0Shares

Chhapra: इनर व्हील सारण ने पूर्वी दहियावां स्थित शिव मंदिर में बुजुर्गों के साथ समय बिताया औऱ साथ ही उनके बीच बिस्किट एवं फलों का वितरण किया.
इस अवसर पर क्लब की सचिव तनु जयसवाल ने कहा आज हमारे समाज में हमारे ही बुजुर्ग एकाकी रहने को विवश हैं. ज्यादातर बुजुर्ग घर में अकेले ही रहते हैं, और जिनके बच्चे उनके साथ हैं वो भी अपने कामो में इस हद तक व्यस्त हैं कि उनके पास उनलोगों के लिये ज्यादा समय नही है. इसी को देखते हुए हमलोगों ने कुछ बुजुर्गों के साथ समय बिताया और उनके अकेलेपन को बांटने की कोशिश की और ऐसा करके हमलोग को बहुत अच्छा लगा आगे भी हम ऐसा कार्य करने की कोशिश करेंगे.

इस अवसर पर IPP रूपा गुप्ता, अंकिता जयसवाल और मंजू गुप्ता मौजूद थी.

0Shares

Chhapra: शहर के हृदयस्थल थाना चौक पर शहर की जानी मानी संस्था रोटरी सारण ने निःशुल्क जाँच शिविर लगाया जिसमें रक्तचाप, शुगर लेवल, वजन एवं लंबाई को बताया गया. अत्यंत सुबह से ही क्लब के सारे सदस्य इस नेक काम में लग गए थे. परिणामस्वरूप सुबह में टहलने वाले बहुत सारे व्यक्तियों ने इस शिविर में अपनी निःशुल्क जाँच करायी एवं रोटरी सारण के प्रति आभार प्रकट किया.

इस शिविर में 156 व्यक्तियों का जाँच किया गया तथा जिनका भी रक्तचाप या शुगर लेवल कम या अधिक था उन्हें कार्यक्रम के संयोजक डॉ.रो.मदन प्रसाद एवं रो.डॉ आशुतोष कुमार दीपक द्वारा उचित सलाह दी गयी. क्लब के अध्यक्ष रो.अजय गुप्ता एवं सचिव रो.प्रदीप कुमार द्वारा रोटरी सारण का स्लोगन एक चम्मच कम और चार कदम आगे के महत्व को बताया गया कि शरीर को स्वस्थ रखने के लिए एक चम्मच चीनी और नमक को कम खाएँ तथा ज्यादा पैदल चलें।जाँच कराने वाले ज्यादातर 50वर्ष से ऊपर के व्यक्ति थे.

इस कार्यक्रम में राजेश फैशन, पंकज कुमार, सुनील सिंह, अजय कुमार, सुरेन्द्र गुप्ता, दिनेश गुप्ता, राजकुमार गुप्ता, वासुकी गुप्ता, चन्द्रकान्त द्विवेदी, सोहन गुप्ता, महेश गुप्ता, अनिल कुमार’ पप्पू’, अनिल जयसवाल, कुलदीप कुमार, विजय रंजन, दिलीप पोद्दार सहित डॉ.रामकृष्ण कुमार सिंह एवं के सुमित कुमार सिंह मौजूद थे. जिनका काफी सहयोग क्लब को मिला.

0Shares

दक्षिण अफ्रीका के मदीबाः महात्मा गांधी ने युवावस्था में दक्षिण अफ्रीका की जिस जमीन पर अपने अहिंसक राजनीतिक प्रयोगों की शुरुआत की थी, वहीं 18 जुलाई 1918 को रंगभेद के विरोध का वैश्विक प्रतीक बने नेल्सन मंडेला का जन्म हुआ। दक्षिण अफ्रीका संघ के ईस्टर्न केप के म्वेजो में पैदा हुए मंडेला के पिता हेनरी अपने कस्बे के जनजातीय सरदार थे। सरदार के पुत्र को स्थानीय भाषा में मंडेला कहा जाता है इसलिए नेल्सन को मंडेला का उपनाम मिला।

नेल्सन मंडेला दक्षिण अफ्रीका के पहले अश्वेत राष्ट्रपति बने। महात्मा गांधी के अहिंसात्मक प्रयोगों से प्रभावित मंडेला ने राष्ट्रपति बनने से पूर्व रंगभेद विरोधी संघर्ष की लंबी यात्रा तय की। वे अपने देश में सदियों से चल रहे रंगभेद के खिलाफ काम करने वाले अफ्रीकी नेशनल कांग्रेस और इसके सशस्त्र गुट के अध्यक्ष रहे। 27 वर्ष तक वे रॉबेन द्वीप के कारागार में बिताए जहां वे कोयला खनिक के तौर पर काम करते थे।

1990 में श्वेत सरकार से समझौते के बाद 1994 दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद रहित चुनाव हुए। जिसमें अफ्रीकन नेशनल कांग्रेस 62 प्रतिशत मत के साथ सत्ता में आई। 10 मई 1994 को मंडेला अपने देश के पहले अश्वेत राष्ट्रपति बने। मंडेला के लंबे संघर्षों को देखते हुए संयुक्त राष्ट्रसंघ ने उनके जन्मदिन को मंडेला अंतरराष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया।

दक्षिण अफ्रीका में आमतौर पर नेल्सन मंडेला के लिए मदीबा का संबोधन इस्तेमाल किया जाता है, जो वहां बुजुर्गों के सम्मान के तौर पर इस्तेमाल होता है। 05 दिसंबर 2013 को 95 वर्ष की आयु में नेल्सन मंडेला का जोहान्सबर्ग स्थित उनके घर में निधन हो गया।

अन्य अहम घटनाएंः
1857ः बंबई विश्वविद्यालय की स्थापना।
1947ः ब्रिटिश संसद द्वारा पारित भारत स्वतंत्रता अधिनियम को ब्रिटेन के सम्राट ने मंजूरी दी।
1977ः वियतनाम संयुक्त राष्ट्र का सदस्य बना।
1980ः पूर्ण रूप से भारत में निर्मित उपग्रह रोहिणी-1 पृथ्वी की कक्षा में स्थापित।
1985ः सोवियत रूस ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
2012ः किम जोंगउन को आधिकारिक तौर पर उत्तर कोरिया का सर्वोच्च नेता नियुक्त किया गया।
2012ः बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना का निधन।

0Shares

विधवा विवाह को मान्यताः 16 जुलाई 1856 भारतीय समाज के लिए एक अहम दिन है, जब विधवा विवाह को कानूनी मान्यता मिली। यह विधवाओं के लिए समाज की मुख्यधारा में दोबारा शामिल होने का अवसर बनकर आया। इस अधिनियम से पूर्व हिंदू समाज में उच्च जाति की विधवा महिलाओं को दोबारा विवाह की इजाजत नहीं थी। अंग्रेज सरकार से इसे लागू करवाने में समाजसेवी ईश्वरचंद विद्यासागर का विशिष्ट योगदान था। उन्होंने विधवा विवाह को हिंदू समाज में स्थान दिलाने का काम शुरू किया और अपने पुत्र का विवाह एक विधवा से कर समाज के सामने उदाहरण प्रस्तुत किया।

अन्य अहम घटनाएंः
1661ः स्वीडिश बैंक ने यूरोप में पहला नोट जारी किया।
1890ः पार्किंसन नाम के एक डॉक्टर ने पार्किंसन बीमारी के बारे में जांच पूरी की। उनके नाम पर ही बीमारी का नाम पार्किंसन्स रखा गया।
1905ः बागेरहाट (अब बांग्लादेश) की एक जनसभा में ब्रिटिश सामान के बहिष्कार के प्रस्ताव को पहली बार मंजूरी।
1925ः इराक में राजा फैसल ने बगदाद में पहली संसद स्थापित की।
1925ः नेशनल जियोग्राफिक ने पहली बार समुद्र के भीतर के प्राकृतिक दृश्यों की रंगीन तस्वीर निकाली।
1945ः अमेरिका ने पहला परमाणु परीक्षण किया।
1990ः यूक्रेन ने स्वतंत्रता की घोषणा की।

0Shares

अल्जाइमर रोग की पहचानः 15 जुलाई 1910 में अपनी पुस्तक ‘क्लिनिकल साइकियाट्री’ में एमिल क्रैपेलिन ने एक नये रोग का विवरण देते हुए अपने सहयोगी अलोइस अल्जाइमर के नाम पर इसका नामाकरण किया। अल्जाइमर ‘भूलने की बीमारी’ है और आमतौर पर वृद्धावस्था में लोगों को रोग से ग्रसित होते देखा गया है। इसके लक्षणों में याददाश्त की कमी, बोलने में कठिनाई, कोई निर्णय नहीं ले पाने की मानसिक दशा शामिल है। मस्तिष्क के स्नायुओं के क्षरण से रोगियों की बौद्धिक क्षमता व व्यवहार पर असर पड़ता है। रक्तचाप, मधुमेह आदि की वजह से इस बीमारी का खतरा बढ़ता है। फिलहाल इस बीमारी का स्थायी इलाज नहीं है।

अन्य अहम घटनाएंः

1904ः अमेरिका के लॉस एंजिल्स में पहला बौद्ध मंदिर बना।

1916ः दुनिया की सबसे बड़ी एयरोस्पेस कंपनी बोइंग की शुरुआत।

1926ः बॉम्बे में पहली मोटरबस सेवा की शुरुआत।

1955ः देश के तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न देने की घोषणा।

1979ः प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई ने अपने पद से इस्तीफा दिया।

0Shares

Chhapra: कोरोना महामारी के लगातार बढ़ते प्रकोप को देखते हुवे प्रतिदिन जरूरतमन्दों के बीच भोजन के साथ मास्क और विटामिन टैबलेट का वितरण किया जा रहा है. युवा क्रांति रोटी बैंक संस्थापक ई० विजय राज और अध्यक्षा आकृति रचना ने कहा कि कोरोना महामारी से बचाव के लिए इंसान की शरीर की इम्यून सिस्टम मजबूत रहे उसके लिए भोजन के साथ साथ जरूरतमंद लोगो के बीच विटामिन टैबलेट का वितरण करना जरूरी है।

सदस्य निशांत गुप्ता, सोनू और डॉ नाज़िया अब्बास ने 100 लोगो के बीच भोजन, मास्क और विटामिन टैबलेट का वितरण छपरा शहर मे किया गया. उपाध्यक्ष अरुण कुमार, सचिव सुमन वर्मा ,सलाहकार सुधाकर प्रसाद ने कहा की छपरा शहर के हरेक बस्ती मे रविवार के दिन विटामिन और मास्क का वितरण लगातार किया जाएगा. सदस्य बवाली,संतोष, राशिद रिज़वी, विवेक,मणि, अमित, पिंटू,प्रतीक, अभिषेक मौजूद रहे.

0Shares

जब मशीन से जमायी गयी बर्फः कुदरती रूप से बर्फ का जमना, इंसान लंबे समय से देखता रहा लेकिन अचंभा तब हुआ जब मशीन के जरिये बर्फ जमायी गयी। हालांकि पानी को जमाकर बर्फ में परिवर्तित करने का आविष्कार जैकब पार्किंसन ने 1834 में ही किया था लेकिन मशीन द्वारा जमायी गयी बर्फ का पहला सार्वजनिक प्रदर्शन 14 जुलाई 1850 को किया गया। लोगों ने इसे किसी चमत्कार की तरह देखा। इस आविष्कार ने लोगों के रोजमर्रा के जीवन में अपनी जगह बना ली।

अन्य अहम घटनाएंः

1789ः फ्रांसिसी क्रांति की शुरुआत।

1861ः कॉट लिंक नामक व्यक्ति ने अतीत के आविष्कारों और अनुसंधानों के आधार पर मशीनगन बनाई।

1972ः तत्कालीन सोवियत संघ ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।

1987ः ताइवान ने 37 वर्षों बाद मार्शल कानून को खत्म किया।

2008ः नेपाल की कार्यकारी संसद ने प्रधानमंत्री के निर्वाचन वाले संविधान संशोधन विधेयक को मंजूरी दी।

0Shares

बगदाद: इराक के दक्षिणी शहर नसिरयाह में एक कोरोना अस्पताल में आग लगने से कम से कम 50 लोगों की मौत हो गई। आग लगने से ई लोग घायल भी हो गए हैं।

एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि आग शॉर्ट-सर्किट के कारण लगी, जबकि दूसरे स्वास्थ्य अधिकारी के मुताबिक अग लगने का कारण ऑक्सीजन सिलेंडर का फटना है। इराकी स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आग लगने के कारण का कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है।

प्रधानमंत्री मुस्तफा अल कादिमी ने वरिष्ठ मंत्रियों के साथ आपात बैठक बुलाई। नसिरयाह के हेल्थ और सिविल डिफेंस मैनेजर को गिरफ्तार करने और बर्खास्त करने के आदेश दिए गए हैं। अस्पताल के प्रबंधक को भी गिरफ्तार करने के आदेश दिए गए हैं और उसे भी बर्खास्त कर दिया गया है।

धीकर हेल्थ डिपार्टमेंट के प्रवक्ता अमार-अल-जमीली ने स्थानीय मीडिया को बताया कि जब आग लगी तो उस समय वार्ड में 63 मरीज मौजूद थे। स्वास्थ्य कर्मियों ने जलते हुए अस्पताल से शवों को बाहर निकाला, जबकि कई मरीज धूएं के कारण खांस रहे थे। स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है और जांच की जा रही है।

अस्पताल के गार्ड अली मुहसिन ने बताया कि उन्होंने कोरोना वार्ड में एक बड़े धमाके की आवाज सुनी और आग बहुत तेजी से फैल गई। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि अस्पताल के बाहर मरीजों के परिजन की पुलिस के साथ झड़प हो गई और इन लोगों ने पुलिस के दो वाहनों में आग लगा दी।

0Shares

मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिले में बेहद ही दर्दनाक हादसा हुआ. अचानक घर से लापता हुए तीन बच्चों के साथ मां की लाश गांव के पास ही एक कुएं में मिली. कुएं के पानी में मासूम बच्चों के साथ महिला की लाश को देख परिवारीजनों के होश उड़ गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाशों को कुएं से निकालने के पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है.

टीकमगढ़ जिले में बल्देवगढ़ थाना क्षेत्र के भलेसी गांव का ये मामला है. यहां की रहने वाली भारती कुशवाह रविवार सुबह 10.30 बजे अपने अपने घर से बिना कुछ बताए कहीं चली गई थी. उसके साथ 6 साल का बेटा बृजगोपाल, तीन साल का बेटा हरिचंद और एक साल का बेटा आकाश भी था.

परिजनों ने बताया कि देर शाम तक वह घर लौटकर नहीं आई, तो उन्हें चिंता सताने लगी. इसके बाद उन्होंने भारती की तलाश शुरू कर दी, लेकिन उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पा रही थी. काफी तलाश के बाद परिजनों ने पुलिस को मामले से अवगत करा दिया.

0Shares

मथुरा: पुष्टिमार्गीय सम्प्रदाय के ठाकुर द्वारिकाधीश मंदिर में रविवार रथ यात्रा महोत्सव का आयोजन किया गया। रथ यात्रा में ठाकुरजी को रथ में विराजमान कर मंदिर के जगमोहन भ्रमण कराया है। पूरे दिन चार झांकियों के दर्शन श्रद्धालुओं ने किए।

पुष्टिमार्गीय संप्रदाय के मंदिर ठाकुर द्वारकाधीश में रविवार तड़के से ही रथ यात्रा के महोत्सव की तैयारियां चल रही थी। उसके पश्चात पूर्वान्ह 10 बजे रथ यात्रा की पहली झांकी खुली और उसके कुछ समय पश्चात दूसरी झांकी और उसके कुछ समय पश्चात तीसरी झांकी के दर्शन के पश्चात आरती की गई।

रविवार शाम मंदिर के मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी एडवोकेट ने बताया कि मंदिर के जगमोहन में ठाकुर जी को रथ में विराजमान कराकर भ्रमण कराया गया और चौथी झांकी दोपहर 1ः30 बजे से 2ः30 बजे तक खुली और सायंकाल 4ः30 से 5ः00 तक शयन के दर्शन हुए रथयात्रा महोत्सव से तात्पर्य है भगवान कृष्ण और बलदेव अपनी बहन सुभद्रा के साथ लकड़ी के रथ में नगर भ्रमण कर रहे हैं और इस अवसर पर ठाकुर जी को आम और जामुन का भोग लगाया जाता है और घोड़ाें के लिए चने की दाल का भोग लगाया जाता है।

0Shares