भारत-रूस संबंधों का अहम मोड़ः 09 अगस्त 1971 को भारत-रूस मैत्री संधि पर दोनों देशों के विदेश मंत्रियों के हस्ताक्षर हुए। यह ऐसा अवसर था जो दोनों देशों के रिश्तों को पुनर्परिभाषित करते हुए दक्षिण एशिया के देशों की विदेश नीति को प्रभावित करने वाला साबित हुआ। दरअसल, उस समय भारत के खिलाफ अमेरिका, पाकिस्तान और चीन के मजबूत गठबंधन ने भारतीय नेतृत्व को देश की सीमाओं की सुरक्षा को लेकर चिंतित कर दिया था। ऐसे में सोवियत के विदेश मंत्री अंद्रेई ग्रोमिको भारत आए और भारत के तत्कालीन विदेश मंत्री सरदार स्वर्ण सिंह के साथ सोवियत-भारत मैत्री व सहयोग संधि पर हस्ताक्षर किए। यह संधि दोनों देशों के दोस्ताना रिश्तों की मील का पत्थर साबित हुई।

अन्य अहम घटनाएंः

1892ः थॉमस अल्वा एडिसन ने टू-वे टेलिग्राफ का पेटेंट कराया।
1925ः क्रांतिकारियों ने काकोरी में एक ट्रेन लूटी। ट्रेन से सरकारी खजाना लूटकर उनसे हथियार खरीदने के लिए इन क्रांतिकारियों ने घटना को अंजाम दिया था।
1942ः महात्मा गांधी को ब्रिटिश सरकार ने गिरफ्तार किया।
1945ः अमेरिका ने जापान के नागासाकी शहर पर परमाणु बम गिराया।
1970ः महान स्वतंत्रता सेनानी त्रिलोकीनाथ चक्रवर्ती का निधन। उन्होंने जीवन के 30 साल जेल में गुजारे और संभवतः सबसे लंबे समय तक जेल में रहने वाले स्वतंत्रता सेनानी थे।

0Shares

Chhapra: लायंस क्लब यौनगस्टर्स गजानंद के बैनर राजकीय मध्यविद्यालय सेमरिया पूर्वी रिविलगंज सारण के प्रधानाध्यपक सुनील कुमार पाण्डेय ने गर्भवती महिला प्रिया कुमारी सोनी को अपना 0नेगेटिव रक्त देकर महिला और बच्चे दोनो की जान बचाई। उन्होंने कहा कि सिकक्ष के लिए ये प्रेरणा का स्रोत भी है। मौके पे रक्त अधिकोष के कर्मचारी संजय कुमार,जयंत कुमार,जयप्रकाश जी थे। क्लब के अध्यक्ष नारायण कुमार पाण्डेय, चार्टर्ड अध्यक्ष अमर नाथ सभी ने मिलकर इस नेक कार्य को सम्पन कराया। इसकी जानकारी क्लब के PRO लायन प्रियदर्शी सिंह ने दी।

0Shares

Chhapra: शहर के लब्ध प्रतिष्ठ साहित्यकार व समाजसेवी प्रो० बच्चू पांडेय की जयन्ती समारोह रविवार 8 अगस्त 1 बजे दिन से होटल राज लक्ष्मी, रामलीला मठिया के सभागार में गरिमापूर्ण साहित्यिक वातावरण में बडी़ ही सादगी के साथ मनायी गयी। इस अवसर पर जिला भर के प्रख्यात कवि,साहित्यकार,समाजसेवी आदि ने भाग लिया।प्रो०बच्चू पाण्डेय जयन्ती समारोह की अध्यक्षता वरीय साहित्यकार प्रो०उषा वर्मा ने की।स्वागत वरिष्ठ साहित्यकार शम्भु कमलाकर मिश्र ने किया.

दीप प्रज्जलन के बाद स्वर्गीय बच्चू पाण्डेय की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर सभी साहित्य प्रेमियों ने उन्हें याद किया।इस समारोह के मंच संचालन के दायित्व का निर्वाह वरीय साहित्यकार दक्ष निरंजन शम्भु द्वारा कार्यक्रम की समाप्ति तक किया गया।इस अवसर पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस बार जिले के लब्ध प्रतिष्ठित साहित्य सेवी जाने माने व्यक्तित्व की पहचान प्रो०डी०पी० सिन्हा पूर्व प्राचार्य,राजेन्द्र महाविद्यालय छपरा को बच्चू पाण्डेय सम्मान 2021 से साहित्यिक संस्था बच्चू पाण्डेय कला वीथी छपरा द्वारा अंगवस्त्र, प्रतीक चिह्न एवं सम्मान पत्र प्रदान कर संस्था के सचिव  ज्योतिष पाण्डेय द्वारा सम्मानित किया गया. स्वर्गीय बच्चू पाण्डे के साहित्यिक, सामाजिक, शैक्षणिक सेवाओं पर वरीय साहित्यकारों ने अपना उद्गार व्यक्त करते हुए उनके जीवन वृतांत पर कई पक्ष को अपने-अपने तौर पर श्रोताओं के बीच रखा. बच्चू पाण्डेय पर बोलते हुए प्रो०डी०पी०सिन्हा ने कहा कि बच्चू पाण्येड को मैं जब से छपरा आया तब से जानता रहा हूँ वे अभी छात्र ही थे किन्तु साहित्य में उन्होंने अपना स्थान बना लिया था.

मुख्य वक्ता के रुप में प्रो०सुधा बाला ने अपने परिवार के साथ उनकी अंतरंगता को प्रगट करते हुए बडे़ भाई की संज्ञा दी. अध्यक्ष के रुप में बोलते हुए प्रो०उषा वर्मा ने बच्चू पाण्डेय को इस तरह से याद करते हुए कहा की वे साहित्य के अनमोल धरोहर हैं उनके कारण हम सभी गौरवान्वित होते हैं. प्रोफेसर लाल बाबू यादव ने इस अवसर पर कहा की भोजपुरी, हिन्दी, उर्दू में अपनी रचनाओं से उन्होंने समाज को नई दिशा प्रदान की है.

प्रो०विरेन्द्र नारायण यादव ने ये कहते हुए बच्चू पाण्डेय को याद किया उन्होंने कहा कि बच्चू बाबा ने सारण की साहित्यिक यात्रा में महत्वपूर्ण योगदान किया है. शंभु कमलाकर मिश्र ने कहा कि बच्चू बाबा की रचनाएं सामाजिक परिप्रेक्ष्य में आज भी प्रासंगिक हैं. उन्होंने अपनी रचना में समाज के हर रंग को भरा हैं. यथार्थ की कसौटी पर वे सिद्धहस्त रचनाकार हैं. प्रोफेसर के०के० द्विवेदी ने उनको याद करते हुए कहा कि प्रो बच्चू पांडेय ने साहित्य की नई कोंपलों की सींचा तो समाज में सुधार व विकास के हमेशा अगुआ बने रहे. सरस्वती शिशु/विद्या मंदिर के पूर्व प्राचार्य राम दयाल शर्मा ने कहा की बच्चू बाबा अपनी रचनाओं में सामाजिक विसंगतियों के प्रति सबको आगाह किया तो वहीं युवाओं को हमेशा अपना मार्गदर्शन देते रहे।प्रोफेसर एच०के०वर्मा ने कहा की हिन्दी, उर्दू और भोजपुरी में उनके योगदान को हमेशा याद किया जायेगा।बच्चू बाबा साहित्यिक गतिविधियों के इस जिले में एक आधार स्तम्भ थे.

 

0Shares

Chhapra: रोट्रैक्ट क्लब ऑफ़ सारण सिटी  की ओर से क्लब के सदस्य रोo नीरव कुमार के जन्मदिन के अवसर पर रोट्रैक्ट उद्यान में पर्यावरण और हरियाली के लिए पौधारोपण को प्राथमिकता देते हुए पौधारोपण किया गया तथा इसकी जिमेवारी भी ली। रोट्रैक्ट सारण सिटी का उद्देश्य केवल पौधा लगाना नहीं बल्कि उसको बचाना और बड़ा करना भी है.इस दौरान अध्यक्ष निशांत पांडेय ने कहा की हमारे जीवन में पेड़ों का होना बेहद महत्वपूर्ण है। पेड़ पौधे हमारे जीवन क्रम का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है जो हमें न सिर्फ ऑक्सीजन प्रदान करते हैं बल्कि वातावरण से कार्बन डाइऑक्साइड को खत्म करते हैं।


क्लब के उपाध्यक्ष अभिषेक श्रीवास्तव ने इस कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कहा कि रोट्रैक्ट क्लब ऑफ़ सारण सिटी हमेसा से ही अपने क्लब रिजोल्यूशन के अनुसार सदस्य के जन्मदिन,विवाह के वर्षगांठ पर पौधरोपण करते आया है.इसी क्रम में आज क्लब के रोo नीरव कुमार के अवसर पर पौधरोपण किया गया. जिसकी देखभाल क्लब के सदस्य करेंगे ताकी निर्बाध रूप से इसका विकास हो और पर्यावरण को लाभ पहुंचे. इस दौरान कोषाध्यक्ष अवध बिहारी प्रसाद, संयुक्त सचिव सैनिक कुमार,उपाध्यक्ष अभिषेक श्रीवास्तव उपस्थित थे.

0Shares

Chhapra: अंतराष्ट्रीय स्वयंसेवी संस्था लायंस क्लब इंटरनेशनल की युवा इकाई लियो क्लब छपरा टाउन ने सदर अस्पताल ब्लड बैंक के तत्वाधान मे स्वेक्षिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया। रक्तदान शिविर की अध्यक्षता निशा गुप्ता जी ने किया, रक्तदान शिविर में बड़ी संख्या में युवाओं ने रक्तदान किया। रक्तदान के साथ ही युवाओं ने सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को जागरूक भी किया।

रक्तदान शिविर का आयोजन वरुण प्रकाश, रोटरी सारण के अध्यक्ष अमरेंद्र सिंह, सुरेश सिंह, मुन्नू सिंह आदि गणमान्य लोगों ने किया।

लियो अध्यक्ष मोहम्मद नसरुद्दीन ने कहाँ रक्तदान करने से ह्रदय की सेहत में सुधार, दिल की बीमारियों और स्ट्रोक के खतरे को कम माना जाता है, खून में आयरन की ज्यादा मात्रा दिल के दौरे के खतरे को बढ़ा सकती है, नियमित रूप से रक्तदान करने से आयरन की अतिरिक्त मात्रा नियंत्रित हो जाती है। जो ह्रदय की सेहत के लिए अच्छी है।

लियो सचिव मनीष मनी ने कहा की रक्तदान महादान है रक्तदान करने से तीन ज़िन्दगियों को बचाया जा सकता है आज रक्तदान शिविर में कुंवर जायसवाल, अभिषेक गुप्ता,अली अहमद, आदर्श कुमार,ऋषव राज,अमित सोनी, सुमित सोनी, राजन कुमार सिंह, रंजन कुमार गुप्ता आदि ने रक्तदान किया।

मुख्य रूप से मोहित गुप्ता,गोविंद सोनी, आदित्य सोनी,सतीश पाण्डेय,सलमान,दृवेदी प्रशांत, राहुल कुमार, अभिजीत कुमार,लियो राज,रौशन गुप्ता,आशुतोष पाण्डेय, विकाश पाण्डेय, सौरभ ट्विंकल इत्यादि सदस्यगणो का सहयोग मिला

0Shares

भारत छोड़ो आंदोलन का आगाजः इतिहास में भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन और आठ अगस्त का अभिन्न नाता है। यह वही दिन है, जब राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने कांग्रेस के बंबई अधिवेशन में अंग्रेजों भारत छोड़ो का नारा दिया। इसे सविनय अवज्ञा आंदोलन कहा जाता है। यह अंग्रेजी दासता के खिलाफ गांधीजी के नेतृत्व में छेड़ा गया तीसरा बड़ा और निर्णायक जन आंदोलन था। उसी रात महात्मा गांधी और कांग्रेस के सभी बड़े नेता गिरफ्तार कर लिए गए थे। इसके बावजूद अगले दिन से पूरे देश ने विदेशी शासन के खिलाफ हुंकार भरी, जिससे विदेशी थर्रा उठे थे। गाथा बड़ी रोमांचक है। कई जगह व्यापक हिंसा भी हुई। देश के तीन जिले सतारा, मेदिनीपुर और बलिया ने कुछ दिनों के लिए खुद को आजाद कर लिया था। विश्व युद्ध में फंसी ब्रिटिश सरकार भारत में इस आंदोलन से खोखली हो गई और अंततः 15 अगस्त, 1947 को उसे भारत छोड़ कर जाना पड़ा।

अन्य महत्वपूर्ण घटनाएंः
1509: विजय नगर सम्राज्य के सम्राट के रूप में महाराज कृष्णदेव राय की ताजपोशी।
1549: इंग्लैंड के खिलाफ फ्रांस की युद्ध की घोषणा।
1763: वर्षों के संघर्ष के बाद कनाडा फ़्रांस के अधिकार से स्वतंत्र ।
1864: जिनीवा में रेड क्रॉस की स्थापना।
1899: ए.टी. मार्शल की खोज के रूप में रेफ्रिजरेटर का पेटेंट।
1900: बोस्टन में पहली डेविस कप शृंखला की शुरुआत।
1919: ब्रिटेन की ओर से अफगानिस्तान की आजादी को मंजूरी ।
1947: पाकिस्तान के राष्ट्रीय ध्वज को मंजूरी।
1988: अफगानिस्तान में 9 साल के युद्ध के बाद रूसी सेना की वापसी शुरू।
1988: आठ वर्ष तक चले संघर्ष के बाद ईरान और इराक के बीच युद्धविराम की घोषणा।
2004: इटली का बोफोर्स दलाली मामले के मुख्य आरोपी ओट्टाविया क्वात्रोची को भारत को सौंपने से इनकार।
2010: तेजस्विनी सावंत म्युनिख विश्व निशानेबाजी प्रतियोगिता की 50 मीटर स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाली प्रथम भारतीय महिला बनीं।

0Shares

Chhapra: अंतर्राष्ट्रीय महिला संस्था इनरव्हील क्लब छपरा के द्वारा स्तनपान सप्ताह के अवसर पर शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ राज किशोर शर्मा के क्लीनिक पर स्तनपान जागरुकता कार्यक्रम चलाया गया.

इस दौरान लोगों को जागरूक करने के लिए बैनर भी लगाया गया.

वही शिशु रोग विशेषज्ञ ने महिलाओं को मां के दूध के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि मां के दूध में लाक्टोफोर्मीन नामक तत्व होता है जो बच्चे के पेट में लौह तत्व को बांध लेता है. उन्होंने बताया कि मां का दूध शिशु को हर रोग स्पर्धा से लड़ने की ताकत देता है. बच्चों का यह सर्वोत्तम आहार है.

इस मौके पर क्लब की अध्यक्ष अपर्णा मिश्रा अनीमा सिंह, प्रिया पुनीत तथा सरिता आदि सदस्य उपस्थित थीं.

0Shares

देश की पहली टेस्ट ट्यूब बेबीः 6 अगस्त 1986 को आईवीएफ तकनीक से देश की पहली टेस्ट ट्यूब बेबी का जन्म हुआ, जिनका नाम हर्षा चावड़ा रखा गया। हर्षा का जन्म मुंबई के केईएम अस्पताल में डॉक्टर इंदिरा हिंदूजा ने कराया। डॉ. इंदिरा हिंदूजा ने देश की पहली टेस्ट ट्यूब बेबी को हकीकत में बदलने के बाद आईवीएफ तकनीक से अबतक 15 हजार से अधिक टेस्ट ट्यूब बच्चों को जन्म दिया। खास बात यह है कि 2016 में हर्षा चावड़ा स्वयं मां बनीं और मुंबई के जसलोक अस्पताल में एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। उस समय भी हर्षा चावड़ा, डॉक्टर इंदिरा हिंदूजा की ही देखरेख में थीं।

अन्य अहम घटनाएंः
1825ः बोलवियाने पेरू से स्वतंत्रता हासिल की।
1862ः मद्रास उच्च न्यायालय की स्थापना।
1906ः प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी चितरंजन दास ने सहयोगी कांग्रेसी नेताओं के साथ वंदेमातरम नामक समाचार पत्र का प्रकाशन शुरू किया।
1925ः सुरेंद्रनाथ बनर्जी का निधन।
1945ः अमेरिका ने जापान के हिरोशिमा पर परमाणु बम गिराया। इस बम का नाम लिटिल ब्वॉय था।
1960ः क्यूबा ने देश की सभी संपत्ति का राष्ट्रीयकरण किया।
1962ः जमैका को स्वतंत्रता मिली।

0Shares

एक एतिहासिक दिनः भारत सरकार ने 05 अगस्त 2019 को राज्यसभा में एतिहासिक जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन अधिनियम 2019 पेश किया। जिसमें जम्मू-कश्मीर राज्य से संविधान का अनुच्छेद 370 हटाने और राज्य का विभाजन जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के दो केंद्र शासित क्षेत्र के रूप में करने का प्रस्ताव किया गया।

जम्मू कश्मीर केंद्र शासित क्षेत्र में अपनी विधायिका होगी जबकि लद्दाख बिना विधायी वाली केंद्र शासित क्षेत्र होगा। राज्यसभा में इसके पक्ष में 125 वोट पड़े जबकि विपक्ष में 61 मत। भारतीय संविधान का अनुच्छेद 370 ऐसा अनुच्छेद था जो जम्मू और कश्मीर को स्वायत्तता प्रदान करता था।

अन्य अहम घटनाएंः

1914ः अमेरिका में पहली इलेक्ट्रिक ट्रैफिक लाइट लगायी गयी।

1960ः के.आसिफ निर्देशित फिल्म मुगल-ए-आजम रिलीज हुई।

1960ः अफ्रीकी देश बुर्किनाफासो ने स्वतंत्रता की घोषणा की।

1962ः हॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री मर्लिन मुनरो अपने लॉस एंजेलिस स्थित आवास पर मृत पायी गयीं।

1991ः न्यायमूर्ति लीला सेठ दिल्ली उच्च न्यायालय में पहली महिला न्यायाधीश बनीं।

2011ः नासा के वैज्ञानिकों ने मंगल ग्रह पर पानी का दावा किया।

0Shares

सुरों का सरताजः 04 अगस्त 1929 को मध्य प्रदेश के खण्डवा में भारतीय सिनेमा के मशहूर पार्श्व गायक किशोर कुमार का जन्म हुआ।

उनका असली नाम आभास कुमार गांगुली था। निर्देशन, गायन और अभिनय में तरह-तरह के प्रयोग करने वाले किशोर कुमार अपनी बेलौस आवाज और अंदाज के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने हिंदी के साथ बांग्ला, मराठी, असमी, गुजराती, कन्नड़, भोजपुरी, मलयालम, उड़िया सहित कई दूसरी भाषा के गीतों को आवाज दी। एक अनुमान के मुताबिक उन्होंने 1940-1980 के बीच 574 से अधिक गीत गाए।

किशोर कुमार ने 81 फिल्मों में अभिनय और 18 फिल्मों में निर्देशन किया। सर्वश्रेष्ठ पार्श्वगायन के लिए 8 फिल्मफेयर पुरस्कार जीते और उस श्रेणी में सबसे ज्यादा फिल्मफेयर पुरस्कार जीतने का रिकॉर्ड बनाया।

अन्य अहम घटनाएंः
1886ः कोलंबिया ने संविधान अंगीकार किया।
1870ःब्रिटिश रेडक्रॉस सोसायटी की स्थापना।
1961ः अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा का जन्म।
1965ः फिल्म निर्देशक विशाल भारद्वाज का जन्म।
1967ः विश्व के सबसे लंबे चिनाई बांध नागार्जुन सागर का निर्माण।

0Shares

• 5 से 15 अगस्त चलेगा विशेष अभियान
• लंबित आवेदनों का किया जायेगा निष्पादन
• आईसीडीएस के निदेशक ने जारी किया निर्देश


Chhapra: जिले में प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के क्रियान्वयन को लेकर 5 से 15 अगस्त यानी दो सप्ताह तक विशेष कैंप आयोजन किया जायेगा। इसको लेकर आईसीडीएस के निदेशक ने पत्र जारी कर सभी जिला प्रोग्राम पदाधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया है। जारी पत्र में कहा गया है कि विशेष कैंप आयोजित कर योजना के अंतर्गत नये योग्य लाभुकों को पंजीकृत करते पीएमएमवीवाई-कैस के सभी लंबित आवेदनों का निष्पादन किया जाये। सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए विशेष कैंप आयोजित कर लंबित आवेदनों का निष्पादन किया जाये। इसके साथ ही द्विवतिय व तृतिय किस्त का भुगतान करना सुनिश्चित किया जाये। पीएमएमवीवाई कैस के लाभार्थियों के आवेदन प्रपत्र प्रत्येक दिन सत्यापित किया जायेगा।

महिलाओं को दी जाती है 5000 रूपये की प्रोत्साहन राशि
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत गर्भवती महिलाओं को शिशु होने तक तीन किस्तों में कुल 5000 रुपये की राशि सरकार द्वारा प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के तहत दी जाती है. पहली किश्त 1000 रुपये दी जाती है जिसके लिए किसी भी सरकारी स्वास्थ्य इकाई में गर्भ धारण करने के 150 दिनों के अंदर पंजीकरण कर जरूरी दस्तावेज देने पड़ते हैं। कम से कम 1 प्रसव पूर्व जांच करवाने पर 180 दिनों बाद दूसरी किश्त के रूप में 2000 रुपये एवं शिशु के जन्म के बाद उनके पंजीकरण व प्रथम चरण के टीकाकरण के बाद तीसरी किश्त के रूप में 2000 रुपये की राशि दी जाती है।

क्या है आंकड़ा

प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के तहत जिले में जुलाई माह 2021 तक 79430 आवेदन पीएमएमवीवाई-कैस पोर्टल पर अपलोड किया गया है। प्रत्येक आंगनवाड़ी केंद्रों को 18 आवेदन प्राप्त करने का टारगेट दिया गया है। जिले में द्वितिय किस्त के 199 तथा तृतीय किस्त के लिए 5507 लाभार्थियों का आवेदन पेंडिंग है। सारण जिले में 21 परियोजना कार्यालय है तथा आंगनबाड़ी केंद्रों की संख्या 4638 है।

प्रधान मंत्री मातृत्व वंदना योजना का उद्देश्य 
गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं के स्वास्थ्य में सुधार और नकदी प्रोत्साहन के माध्यम से अधीन-पोषण के प्रभाव को कम करना। इस योजना से गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं को पहले जीवित बच्चे के जन्म के दौरान फायदा होगा। योजना की लाभ राशि डीबीटी के माध्यम से लाभार्थी के बैंक खाते में सीधे भेजी जाती है.

0Shares

युगाब्ध-5123, विक्रम संवत 2078, राष्ट्रीय शक संवत-1943
सूर्योदय 05.50, सूर्यास्त 06.40, ऋतु – वर्षा

श्रावण कृष्ण पक्ष दशमी, मंगलवार, 03 अगस्त 2021 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल।

मेष राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यावसायिक क्षेत्र में सफलता के योग बन रहे हैं। कारोबार में अच्छा मुनाफा होगा। हालांकि, काम की अधिकता रहेगी, लेकिन कड़ी मेहनत से कार्य सफल होंगे। परिवार का माहौल आपके अनुकूल रहेगा और परिजनों के साथ आनंदपूर्वक समय बीतेगा। परिजनों-मित्रों के साथ पर्यटन की भी संभावना है। अनावश्यक धन-व्यय की अधिकता रहेगी। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखना होगा, वरना विपरीत परिस्थितियां बन सकती हैं। सेहत अच्छी रहेगी।

वृषभ राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। कारोबार मध्यम रहेगा। किसी के भी साथ धन से सम्बंधित व्यवहार न करें। किसी भी विवाद में पडऩे से बचना होगा। मन एकाग्र करने का प्रयास कीजिएगा। आज खर्च पर संयम रखना होगा। स्वजनों के व्यवहार से मन दुखी हो सकता है। मध्याह्न के बाद आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा। मानसिक रूप से भी आप स्वस्थ महसूस करेंगे। मित्रों से उपहार आदि मिलेंगे। परिवारजनों से सुख भी आज अच्छा मिलेगा। आध्यात्मिक प्रवृत्तियों में भी ध्यान लगा रहेगा।

मिथुन राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। व्यावसायिक गतिविधियों में परेशानियां आ सकती हैं, लेकिन कठिन परिश्रम से कार्यों में सफलता मिलेगी और धनलाभ की स्थिति रहेगी। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहने से शारीरिक और मानसिक रूप से थकान का अनुभव कर सकते हैं। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखना होगा। परिवार का माहौल आपके अनुकूल रहेगा, लेकिन ध्यान रहे कि आपकी बातों से किसी को ठेस न पहुंचे। सेहत को लेकर सतर्क रहें।

कर्क राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार अच्छा चलेगा और कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। हालांकि, कार्यभार की अधिकता रहेगी और दिन भागदौड़ में बीतेगा, लेकिन कार्यों में सफलता मिलने से धनलाभ की स्थिति रहेगी। शारीरिक रूप से थकान का अनुभव होगा। कोई विशेष काम करना पड़ सकता है। उधार-लेन से बचें। स्वास्थ्य सम्बन्धी दिक्कतें आ सकती हैं। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और परिजनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। यात्रा पर जाने से बचें।

सिंह राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। व्यवसाय-धंधे में छोटी-छोटी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यों में आशानुरूप सफलता नहीं मिलने से मन व्यग्र रहेगा। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें, अन्यथा किसी विवाद में फंस सकते हैं। पैसों के लेन-देन और कोर्ट-कचहरी के कार्यों से बचना होगा। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और परिजनों का सहयोग भी मिलेगा, लेकिन कलह की संभावना भी रहेगी। सेहत का ध्यान रखें।

कन्या राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी, लेकिन अपने प्रयासों से कार्यों में सफलता मिलेगा। कारोबाल अच्छा चलेगा और धनलाभ की संभावना रहेगी। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा, लेकिन परिजनों के बीच आपसी सामंजस्य बनाए रखें। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है, जो कि लाभदायक रहेगी। किसी व्यावसायिक यात्रा पर जाने के योग बनेंगे। किस बात को लेकर परेशान हो सकते हैं। खान-पान का ध्यान रखें।

तुला राशि :- आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति आपके अनुकूल रहेगी, जिससे कारोबार में धनलाभ और नौकरी में तरक्की के योग रहेंगे। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा। कार्य आसानी से सफल होंगे और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, लेकिन फैसले लेते समय अच्छे से सोच-विचार करें और हो सके तो जानकारों की सलाह अवश्य लें। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और परिजनों के साथ दिन आनंदपूर्वक व्यतीत होगा। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।

वृश्चिक राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। कारोबार अच्छा चलेगा, लेकिन कार्यभार की अधिकता रहेगी। कार्यों की सफलता के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ेगी और दिन भागदौड़ में व्यतीत होगा, लेकिन कार्य आसानी से पूरे होंगे और धनलाभ की स्थिति रहेगी। क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा। परिवार का माहौल आपके अनुकूल रहेगा और परिजनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। सेहत को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।

धनु राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। व्यापार-धंधा मध्यम रहेगा और कार्यों में आशानुरूप सफलता नहीं मिलेगी। नौकरी में स्थान परिवर्तन की संभावना रहेगी। परिवार में माहौल अच्छा रहेगा और परिजनों का सहयोग भी मिलेगा, लेकिन ध्यान रखें कि आपकी बातों से किसी को ठेस न पहुंचे। सेहत भी खराब हो सकती है। सोच-समझकर लिये गये निर्णय लाभदायक सिद्ध होंगे। प्रॉपर्टी में निवेश का विचार कर सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है।

मकर राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। व्यवसाय में आर्थिक लाभ और नौकरी में तरक्की के योग रहेंगे और बुजुर्गों के आशीर्वाद से कार्यों में सफलता मिलेगी। आकस्मिक धनलाभ के योग भी रहेंगे, लेकिन व्यावसायिक स्थल पर अधिकारियों की वजह से परेशान हो सकते हैं। धन व्यय की भी अधिकता रहेगी, जिससे आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। संतान की चिंता सताएगी। परिवार में कलह की संभावना रहेगी। स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव आ सकता है। धार्मिक यात्रा का आयोजन हो सकता है।

कुम्भ राशि :- आज का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी, लेकिन अपने प्रयासों और मेहनत से कार्यों में सफलता मिलेगी। भागदौड़ अधिक करनी पड़ेगी, जिससे शारीरिक और मानसिक रूप से थकान का अनुभव करेंगे। अनावश्यक खर्च अधिक होने की संभावना रहेगी। आनंद-प्रमोद के पीछे धन का व्यय होगा। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें, अन्यथा किसी विवाद में फंस सकते हैं। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। खान-पान का ध्यान रखें।

मीन राशि :- आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। कारोबार अच्छा चलेगा और धनलाभ की स्थिति रहेगी। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों-परिजनों का भरपूर सहयोग मिलेगा, जिससे कार्य आसानी से पूरे होंगे। आकस्मिक धनलाभ की भी संभावना रहेगी। विवाह के उत्सुक युवकों को जीवनसाथी मिलने का योग है। सामाजिक कार्यों में बढ़-चढक़र हिस्सा लेंगे, जिससे समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। परिजनों के साथ आनंदपूर्वक समय व्यतीत होगा। स्वास्थ्य का ध्यान और वाणी पर संयम रखें।

0Shares