हाईकोर्ट की पहली महिला जज: भारतीय विधिक व्यवस्था में इतिहास रचने वाली चंद महिलाओं में एक हैं- जस्टिस लीला सेठ।20 अक्टूबर 1930 को लखनऊ में पैदा हुईं लीला सेठ देश के किसी भी हाईकोर्ट की पहली मुख्य न्यायाधीश बनीं। उच्च न्यायालय (हिमाचल प्रदेश) की मुख्य न्यायाधीश बनने वाली लीला सेठ दिल्ली उच्च न्यायालय की भी पहली महिला मुख्य न्यायाधीश थीं। वे देश की पहली ऐसी महिला हैं, जिन्होंने लंदन बार परीक्षा में शीर्ष स्थान हासिल किया।

महिलाओं से भेदभाव, संयुक्त परिवार में लड़की को पिता की संपत्ति में बराबरी का हक और पुलिस हिरासत में राजन पिलाई की मौत जैसे कई चर्चित न्यायिक मामलों में विशेष योगदान के कारण लीला सेठ सुविख्यात रही हैं। उन्होंने कलकत्ता से वकालत की शुरुआत करते हुए पटना और दिल्ली में वकालत की।

लीला सेठ की जिंदगी काफी संघर्षपूर्ण रही। उनकी जीवनी ‘ऑन बैलेंस’ को 2003 में पेंगुइन इंडिया ने प्रकाशित किया। वर्ष 2010 में उनकी लिखी ‘वी, द चिल्ड्रन ऑफ इंडिया’ और 2014 में ‘टॉकिंग ऑफ जस्टिस: पीपल्ज राइट्स इन मॉडर्न इंडिया’ प्रकाशित हुई। लीला सेठ का 05 मई 2017 को 86 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।

अन्य अहम घटनाएं:

1568: अकबर ने चित्तौड़गढ़ पर आक्रमण किया।

1774: कोलकाता (तत्कालीन कलकत्ता) भारत की राजधानी बनी।

1947: भारत-पाकिस्तान का पहला युद्ध शुरू हुआ।

1978: विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग का जन्म।

0Shares

खगोल विज्ञान का ध्रुवताराः 1935 की शुरुआत में एक खगोल वैज्ञानिक ने जब ब्लैक होल बनने को लेकर विचार रखे थे, उसे स्वीकार नहीं किया गया। ब्लैक होल अंतरिक्ष में वह जगह है, जहां भौतिक विज्ञान के सामान्य नियम-सिद्धांत काम नहीं करते, इसका गुरुत्वाकर्षण बहुत ताकतवर होता है। यहां तक कि प्रकाश भी यहां प्रवेश के बाद बाहर नहीं निकल पाता। यह अपने ऊपर पड़ने वाले प्रकाश को अवशोषित कर लेता है।

ब्लैक होल के बारे में यह विचार रखने वाले विख्यात भारतीय-अमेरिकी खगोल विज्ञानी सुब्रह्मण्यम चंद्रशेखर को भौतिकी पर उनके अध्ययन के लिए विलियम एम. फाउलर के साथ संयुक्त रूप से 1983 में नोबेल पुरस्कार मिला। तब 19 अक्टूबर, 1910 को लाहौर (अब पाकिस्तान) में पैदा हुए चंद्रशेखर की शुरुआती पढ़ाई मद्रास में हुई और मद्रास के प्रेसिडेंसी कॉलेज से स्नातक की उपाधि लेने तक उनके कई शोधपत्र प्रकाशित हो चुके थे।

1934 में 24 वर्ष के चंद्रशेखर ने अपनी मेधा का परिचय तब दिया, जब उन्होंने तारे गिरने और उसके लुप्त होने की वैज्ञानिक जिज्ञासा सुलझा ली। फिर 11 जनवरी, 1935 को लंदन की रॉयल एस्ट्रोनॉमिकल सोसायटी की बैठक में उन्होंने अपना शोधपत्र प्रस्तुत किया। उसमें बताया गया कि व्हाइट ड्वार्फ तारे एक निश्चित द्रव्यमान यानी डेफिनेट मास प्राप्त करने के बाद अपने भार में वृद्धि नहीं कर सकते, अंततः वे ब्लैक होल बन जाते हैं। शुरू में उनके इस विचार को मान्यता नहीं मिली लेकिन 50 साल बाद 1983 में उनके इस सिद्धांत को मान्यता मिली। वे चंद्रशेखर सीमा यानी चंद्रशेखर लिमिट के लिए बहुत प्रसिद्ध हैं। गणितीय गणनाओं और समीकरण के आधार पर उन्होंने चंद्रशेखर लिमिट का विवेचन किया था।

अध्ययन और शोध के लिए एकबार भारत छोड़ने के बाद चंद्रशेखर विदेशों के होकर रह गए। हालांकि अपने मन में उन्होंने हमेशा एक भारत को बसाए रखा। वे भारत में भी अमेरिका की तरह संस्था ‘सेटी’ (पृथ्वीत्तर नक्षत्र लोक में बौद्धिक जीवों की खोज) का गठन करना चाहते थे। दुनिया भर के कई पुरस्कारों से सम्मानित डॉ. चंद्रशेखर को 1969 में भारत सरकार की तरफ से पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। इस मौके पर तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने अफसोस जताते हुए कहा था कि ‘बड़े दुख की बात है कि हम चंद्रशेखर को अपने देश में नहीं रख सके पर आज भी नहीं कह सकती कि यदि वे भारत में ही रहते तो इतना बड़ा काम कर पाते।’ 1995 में इस महान वैज्ञानिक ने शिकागो में अंतिम सांसें लीं।

अन्य अहम घटनाएं:

1870: प्रसिद्ध महिला क्रांतिकारी मातंगिनी हजारा का जन्म।

1887: सुप्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी सारंगधर दास का जन्म।

1929: महिला गांधीवादी सामाजिक कार्यकर्ता निर्मला देशपांडे का जन्म।

1961: फिल्म अभिनेता सनी देओल का जन्म।

1995: हिंदी फिल्म अभिनेत्री कुमारी नाज का निधन।

0Shares

साल 2001 में आई फिल्म ग़दर एक प्रेम कथा की सफलता के बाद अभिनेता सनी देओल ने शुक्रवार को दशहरा के शुभ अवसर पर अपनी फिल्म ग़दर 2 की घोषणा कर दी है। इसके साथ ही उन्होंने फिल्म का एक मोशन पोस्टर भी जारी किया है। फिल्म के मोशन पोस्टर को शेयर करते हुए सनी देओल ने लिखा-‘ दो दशकों के बाद आख़िरकार इंतज़ार ख़त्म हुआ। दशहरे के पावन पर्व पर गदर 2 का मोशन पोस्टर हाज़िर है। कथा जारी है…!’

इस फिल्म में सनी देओल के साथ एक बार फिर से अमीषा पटेल और उत्कर्ष शर्मा नजर आयेंगे। अमीषा पटेल ने फिल्म ग़दर एक कथा में सनी देओल की पत्नी सकीना और उत्कर्ष शर्मा ने उनके बेटे जीत का किरदार निभाया था। अनिल शर्मा के निर्देशन में बनी ग़दर एक प्रेम कथा बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हुई थी। वहीं अब ग़दर के सीक्वल में फिल्म की उसी कहानी को आगे बढ़ाते हुए दिखाया जाएगा। इसके साथ ही फिल्म में एक बार फिर सनी देओल अपने किरदार ‘तारा सिंह’ में नजर आएंगे और अमीषा ‘सकीना’ के किरदार में दिखाई देंगी। फिल्म में उत्कर्ष शर्मा तारा और सकीना के बेटे जीत की भूमिका निभाएंगे। इसका निर्माण जी स्टूडियो द्वारा किया जाएगा। ये फिल्म अनिल शर्मा द्वारा निर्देशित होगी। कहानी शक्तिमान द्वारा लिखी है और संगीत मिथुन द्वारा कंपोज किया जाएगा। कयास लगाए जा रहे हैं की जल्द ही फिल्म की शूटिंग भी शुरू होगी।

0Shares

युगाब्ध-5123, विक्रम संवत 2078, राष्ट्रीय शक संवत-1943
सूर्योदय 06.14, सूर्यास्त 05.55, ऋतु – शरद

आश्विन शुक्ल पक्ष एकादशी, शनिवार, 16 अक्टूबर 2021 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल।

मेष राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। व्यावसायिक क्षेत्र में सफलता मिलेगी और धनलाभ की स्थिति रहेगी, लेकिन अनावश्यक खर्च बढ़ सकते हैं। मन अस्वस्थ हो सकता है। धार्मिक, सामाजिक कार्यों में धन खर्च होगा। प्रियजनों से अनबन हो सकती है। व्यवहार में गुस्सा देखने को मिलेगा, जिसके कारण कार्यक्षेत्र में में नुकसान उठाना पड़ सकता है। आध्यात्मिकता की ओर रुझान अधिक रहेगा। कोर्ट-कचहरी के कार्य में दिक्कत आ सकती है। वाणी पर संयम रखें।

वृषभ राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने के योग रहेंगे। व्यापार-धंधे में आर्थिक लाभ की स्थिति रहेगी। सामाजिक कार्यों में भाग लेंगे, जिससे समाज में सम्मान बढ़ेगा। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। मांगलिक आयोजन हो सकते हैं, जिससे आनंद दोगुना हो जाएगा। नए कार्य का शुभारंभ लाभकारी रहेगा। संतान के साथ मेल-जोल अच्छा रहेगा। आय बढ़ेगी। प्रवास का आयोजन हो सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें, स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

मिथुन राशि :- आपका आज का दिन शुभ फलदायी है। व्यावसायिक क्षेत्र में सफलता मिलेगी और सभी कार्य आसानी से पूरे होंगे। नौकरी में तरक्की के योग रहेंगे। कार्यक्षेत्र में शुभ समाचार मिलेंगे। कार्यों में सफलता से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। दिया धन वापस हो सकता है। लेन-देन से बचें। बड़े भाई एवं पिता की ओर से लाभ होगा। पारिवारिक आनंद से आप आनंदित रहेंगे। परिवार के साथ भी अच्छा समय व्यतीत होगा। स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहने सी आवश्यकता है।

कर्क राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार मध्यम चलेगा और परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र पर कामकाज की अधिकता रहेगी, जिससे थकान का अनुभव करेंगे। सहकर्मियों को किसी बात की ठेस न पहुंचे, इसका ध्यान रखें। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें, अन्यथा काम बिगड़ सकते हैं। धार्मिक कार्यों के प्रति रुझान बढ़ेगा। मांगलिक आयोजन में शामिल हो सकते हैं। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। सेहत का ध्यान रखें।

सिंह राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। व्यापार-धंधा अच्छा चलेगा। कारोबार विस्तार की योजनाएं बना सकते हैं, जो लाभकारी सिद्ध होंगी। कार्यभार की अधिकता रहेगी और पूरा दिन भागदौड़ में बीतेगा। शारीरिक तथा मानसिक रूप से अस्वस्थता का अनुभव कर सकते हैं। खान-पान में सतर्कता बरतें, स्वास्थ्य का ध्यान रखें। यात्रा पर जाने से बचें। परिवार का माहौल आपके अनुकूल रहेगा और परिजनों-मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। ध्यान से मानसिक शांति मिलेगी।

कन्या राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यापार-धंधे में आर्थिक लाभ और नौकरी में तरक्की के योग रहेंगे। कार्यों में सफलता मिलेगी। आकस्मिक धनलाभ की भी संभावना रहेगी। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और मित्रों-परिजनों के साथ मौज-मस्ती में दिन बिता पाएंगे। दाम्पत्य जीवन में सुख मिलेगा। धार्मिक कार्यों के प्रति रुझान बढ़ेगा। सामाजिक कार्यों में भाग लेंगे, जिससे समाज में सम्मान प्राप्त होगा। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी।

तुला राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में अनुकूल वातावरण रहेगा और कार्यों में सफलता मिलेगा। कारोबार अच्छा चलेगा और धनलाभ की स्थिति रहेगी, लेकिन कार्यभार की भी अधिकता रहेगा। परिजनों के साथ समय सुखपूर्वक बीतेगा। अनावश्यक खर्च अधिक होने की संभावना रहेगी। मन में नकारात्मक विचार आ सकते हैं, जिनसे बचना होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें और नये कार्यों की शुरुआत करने से बचें। क्रोध पर नियंत्रण रखें।

वृश्चिक राशि :- आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी, लेकिन अपने प्रयासों से सभी कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। सृजनात्मक कार्यों के प्रति रुझान बढ़ेगा। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। संतान-पक्ष से शुभ समाचार मिलेंगे। धार्मिक-परोपकार के कार्य कर सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा रहेगा। आशातीत परिणाम मिलेंगे।

धनु राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। व्यावसायिक क्षेत्र में छोटी-छोटी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, मेहनत से कार्यों में सफलता मिलेगी और आर्थिक लाभ की स्थिति रहेगी, लेकिन भागदौड़ अधिक करनी पड़ेगी। कई बातों को लेकर चिंतित हो सकते हैं, जिससे शारीरिक तथा मानसिक रूप से अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ अनबन हो सकती है। स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतें। अनावश्यक धन खर्च के योग हैं।

मकर राशि :- आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। व्यापार-धंधा अच्छा चलेगा और आकस्मिक धनलाभ के योग रहेंगे। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिलेंगी और सभी कार्य सफल होंगे। नौकरी में पदोन्नति भी मिल सकती है। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। किसी धार्मिक यात्रा का आयोजन हो सकता है। नए कार्य शुरू कर सकते हैं। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। सामाजिक कार्यों में बढ़-चढकऱ हिस्सा लेंगे और परिवार के साथ समय व्यतीत कर सकेंगे।

कुम्भ राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी और कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। कार्यों में सफलता मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, लेकिन अनावश्यक खर्च की भी अधिकता रहेगी। शारीरिक और मानसिक रूप से थकान का अनुभव कर सकते हैं। क्रोध की अधिकता रहेगी। वाणी पर संयम रखने से परिवार में सुख-शांति बना पाएंगे। विचारों पर नकारात्मकता हावी न होने दें। धार्मिक कार्यों में व्यय हो सकता है। विद्यार्थियों को अधिक मेहनत करनी होगी।

मीन राशि :- आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। कारोबार अच्छा चलेगा और धनलाभ की स्थिति रहेगी। नौकरी में तरक्की के योग हैं। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों की मदद से सभी कार्यों में सफलता मिलेगी और निर्धारित समय पर कार्य पूर्ण होंगे। आकस्मिक धनलाभ होने की संभावना रहेगी। शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। किसी यात्रा स्थल पर प्रवास की संभावना रहेगी। स्वजनों के मिलने से मन आनंदित रहेगा। परिवार के साथ समय बीतेगा और दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा।

0Shares

युगाब्ध-5123, विक्रम संवत 2078, राष्ट्रीय शक संवत-1943, सूर्योदय 06.14, सूर्यास्त 05.55, ऋतु – शरद

आश्विन शुक्ल पक्ष दशमी, शुक्रवार, 15 अक्टूबर 2021 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल।

मेष राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। अनावश्यक खर्च बढऩे से चिंतित रहेंगे, जिससे क्रोध की अधिकता रहेगी। बिना सोचे किसी कार्य की शुरुआत न करें, अन्यथा नुकसान की संभावना रहेगी। सामाजिक और धार्मिक कार्यों के प्रति रुझान बढ़ेगा। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें, अन्यथा किसी विवाद में फंस सकते हैं। परिवार का माहौल आनंदमय रहेगा और परिजनों का सहयोग मिलेगा। सेहत को लेकर सावधान रहें।

वृषभ राशि :- आज का दिन आर्थिक दृष्टि से काफी अच्छा रहेगा। कारोबार में धनलाभ की स्थिति रहेगी। आय के स्रोत बढ़ाने के प्रयास सफल होंगे। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी, लेकिन कड़ी मेहनत से कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। पुराने मित्रों से सुखद मिलन होगा। संतान के लिए कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़ सकता है। परिवार के साथ कुछ अच्छे पलों का आनंद उठा सकते हैं। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा। स्वास्थ्य भी आपके अनुकूल रहेगा।

मिथुन राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। व्यापार-धंधा अच्छा चलेगा और धनलाभ की स्थिति रहेगी, लेकिन अनावश्यक खर्च की भी अधिकता रहेगी। सहयोगी कार्य में व्यवधान उत्पन्न कर सकते हैं, इसलिए संभलकर रहने की आवश्यकता है। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता और भागदौड़ की स्थिति रहने से मानसिक एवं शारीरिक रूप से थकान का अनुभव कर सकते हैं। क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा, वरना किसी से विवाद होने की संभावना रहेगी। सेहत सामान्य रहेगी।

कर्क राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार अच्छा चलेगा और धनलाभ रहेगा। कठिन परिश्रम से सभी कार्य समय पर पूरे होंगे, लेकिन अनावश्यक खर्च बढऩे से आर्थिक स्थिति प्रतिकूल हो सकती है। लेन-देन में सावधानी बरतें। धर्म-कर्म के प्रति आस्था बढ़ेगी। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा, लेकिन दोस्तों से अनबन हो सकती है। परिवारजनों के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। संवेदनशील मामलों में संभलकर चलने की आवश्यकता है। सेहत का ध्यान रखें।

सिंह राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी, लेकिन कार्यों की सफलता से धनलाभ की स्थिति रहेगी। व्यापारिक यात्रा के योग रहेंगे, जो लाभदायक रहेगी। विद्यार्थियों को अधिक परिश्रम करना होगा। वाहन या किसी तरह की संपत्ति भी खरीदने में रुचि ले सकते हैं। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और परिजनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा। नौकरी में स्थान बदल सकते हैं। खान-पान का ध्यान रखें।

कन्या राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में छोटी-छोटी परेशानियां आ सकती हैं, लेकिन अपने प्रयासों और कड़ी मेहनत से कार्यों में सफल होंगे, जिससे मनोबल बढ़ेगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। जरूरी कार्य समय पर पूरे होंगे। सामाजिक कार्यों के प्रति रूझान बढ़ेगा। स्वास्थ्य की अनदेखी न करें। मित्रों से मुलाकात प्रसन्नता देगी। आपका पारिवारिक जीवन थोड़ा संघर्षमय रह सकता है। किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा निकल सकते हैं।

तुला राशि :- आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। कार्यक्षेत्र में आकस्मिक धनलाभ की प्राप्ति हो सकती है। प्रॉपर्टी और शेयर बाजार में निवेश लाभदायक रहेगा। बुजुर्गों के आशीर्वाद से कार्यों में सफलता मिलेगी और सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी। परिवार का माहौल आनंदमय रहेगा। काम की अधिकता से थकान का अनुभव कर सकते हैं। क्रोध पर नियंत्रण रखें। किसी मांगलिक आयोजन में शामिल हो सकते हैं। घर की सजावट के लिए नई वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं।

वृश्चिक राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यवसाय-धंधे में लाभ की स्थिति रहेगी। किसी नये कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। बेरोजगारों को नौकरी के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। परिवार में मंगल कार्यों का आयोजन हो सकता है। वाहन या किसी तरह की संपत्ति भी खरीदने के योग बन रहे हैं। घरेलू जीवन में प्रतिकूलता का सामना करना पड़ सकता है। परिवार में किसी सदस्य से अनबन हो सकती है। संबंधों में मधुरता बनाए रखने के लिए संयम रखना आवश्यक है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

धनु राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार में धन प्राप्ति के योग हैं। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी और कुछ परेशानियां भी आ सकती हैं, लेकिन कठिन परिश्रम से कार्यों में सफलता मिल सकती है। परिवार के किसी उत्सव में खर्च की अधिकता रहेगी। परिवार में वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है, इसलिए समझदारी का परिचय देते हुए परिवार समस्याओं को सुलझाने का प्रयास करें। जीवनसाथी का पूरा सहयोग रहेगा। सेहत का ध्यान रखें।

मकर राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में दूसरों पर भरोसा न करें। अपनी मेहनत पर विश्वास करें और आगे बढ़ते रहें। अपने प्रयासों से कार्यों में सफलता मिलेगी। जीमन-जायदाद के सौदे करने से पहले बुजुर्गों की सलाह अवश्य लें। किसी नवीन कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। धर्म-कर्म के प्रति आस्था बढ़ेगी। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा। मित्रों से संबंध काफी अच्छे रह सकते हैं। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।

कुम्भ राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। आय के स्रोतों में वृद्धि में होगी, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। सकारात्मक सोच व आत्मविश्वास कार्यों में सफलता दिलाएगा। प्रॉपर्टी में निवेश से लाभ होगा। शेयर-सट्टे से दूर रहें। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और परिजनों-मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा, जिससे आपके अंदर एक नई ऊर्जा आएगी। सेहत का लेकर सावधानी बरतें। विद्यार्थियों को कठिन परिश्रम से अच्छा फल मिल सकता है।

मीन राशि :- आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। बुजुर्गों के आशीर्वाद से व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा और धनलाभ की स्थिति बनेगी। नौकरी में तरक्की के योग रहेंगे। कार्यभार की अधिकता रहेगी, लेकिन अपनी योग्यता और क्षमताओं का भरपूर लाभ उठायेंगे और कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे। आय के स्रोत बढ़ेंगे और आकस्मिक धनलाभ की संभावना रहेगी। मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा। परिवार का माहौल आपके अनुकूल रहेगा। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।

0Shares

सपने वो नहीं जो नींद में देखते हैं, सपने वो जो सोने नहीं देतेः ‘मिसाइल मैन’ और ‘जनता के राष्ट्रपति’ जैसे नामों से मशहूर भारत के पूर्व राष्ट्रपति और सुविख्यात वैज्ञानिक रहे अबुल पकिर जैनुल आब्दीन अब्दुल कलाम (एपीजे अब्दुल कलाम) का जन्म 15 अक्टूबर 1931 को तमिलनाडु स्थित रामेश्वरम के धनुषकोडी गांव में एक मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ। अत्यंत कठिन परिस्थितियों के बीच एपीजे कलाम ने अपनी शिक्षा जैसे-तैसे जारी रखी।

अपनी मेधा के दम पर उन्होंने 1950 में मद्रास इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से अंतरिक्ष विज्ञान में स्नातक की उपाधि प्राप्त की। इसके पश्चात हावर क्राफ्ट परियोजना पर काम करने के लिए भारतीय रक्षा अनुसंधान एवं विकास संस्थान में प्रवेश लिया। साल 1962 में वे भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन पहुंचे, जहां कई उपग्रह प्रक्षेपण परियोजनाओं में अहम भूमिका निभाई।

उन्होंने चार दशक तक डीआरडीओ और इसरो को संभाला और अंतरिक्ष एवं सैन्य मिसाइल के विकास कार्यक्रमों में शामिल रहे। बैलेस्टिक मिसाइल एवं प्रक्षेपण यान प्रौद्योगिकी के विकास कार्यों की वजह वे मिसाइल मैन के नाम से सुविख्यात हुए। उन्होंने 1974 के पहले परमाणु परीक्षण और 1998 में पोखरण परमाणु परीक्षण में निर्णायक और संगठनात्मक नेतृत्वकर्ता की भूमिका निभाई। वर्ष 2002 में देश के राष्ट्रपति बनने के बाद भी उन्होंने सादगी और ईमानदारी का बेहतरीन उदाहरण पेश किया।

अपने जीवन के जरिये उन्होंने युवाओं को सिखाया कि जिंदगी में चाहे कैसी भी परिस्थितियां हों, जब आप अपने सपने को पूरा करने की ठान लेते हैं तो उन्हें पूरा करके ही रहते हैं। उनका संदेश था- यदि आप सूरज की तरह चमकना चाहते हैं तो पहले सूरज की तरह तपना सीखें। राष्ट्रपति के पद से मुक्ति के बाद वे देशभर में घूम-घूमकर स्कूल-कॉलेज के युवाओं को अपने विचारों से प्रेरित करते रहे। इसी बीच 27 जुलाई 2015 को शिलॉन्ग के भारतीय प्रबंधन संस्थान में ऐसे ही एक व्याख्यान के दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ा और कुछ घंटों बाद उनके निधन की खबर आई।

एपीजे कलाम की लिखी कई पुस्तकें आनेवाली कई पीढ़ियों तक युवाओं को प्रेरित करती रहेंगी। इनमें ‘इंडिया 2020 ए विजन फॉर द न्यू मिलेनियम’, ‘माई जर्नी’ और ‘इग्नाटिड माइंड्स-अनलीशिंग द पावर विदिन इंडिया’ शामिल हैं। उनकी आत्मकथा ‘विंग्स ऑफ फायर’ भी काफी लोकप्रिय है, जिसके जरिये उनकी कठिन जीवन यात्रा को समझा जा सकता है। एपीजे कलाम को उनके उल्लेखनीय सेवाकार्यों के लिए भारत रत्न सहित कई प्रतिष्ठित सम्मान मिले। खासतौर पर देश की जनता के बीच उन्हें गहरा सम्मान और प्यार मिला।

अन्य अहम घटनाएं:

1918: शिरडी के साईं बाबा ने शरीर त्यागा।

1932: टाटा समूह ने पहली एयरलाइन की शुरुआत की।

1936: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री मदनलाल खुराना का जन्म।

1948: भाजपा नेता महेंद्रनाथ पांडेय का जन्म।

1952: छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह का जन्म।

1957: भाजपा नेता और मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी का जन्म।

1961: मूर्धन्य कवि, उपन्यासकार, निबंधकार एवं कहानीकार सूर्यकांत त्रिपाठी निराला का निधन।

1964: सोवियत संघ के नेता निकिता ख्रुश्नेव ने अचानक संन्यास की घोषणा की।

1988: उज्ज्वला पाटिल दुनिया का चक्कर लगाने वाली पहली एशियाई महिला बनीं।

1999: क्रांतिकारियों की प्रमुख सहयोगी रहीं दुर्गा भाभी का निधन।

0Shares

युगाब्ध-5123, विक्रम संवत 2078, राष्ट्रीय शक संवत-1943
सूर्योदय 06.14, सूर्यास्त 05.55, ऋतु – शरद


आश्विन शुक्ल पक्ष नवमी, गुरुवार, 14 अक्टूबर 2021 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल।

मेष राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। कठिन परिश्रम से व्यापारिक गतिविधियों में विस्तार होगा और कारोबार में धनलाभ की स्थिति रहेगी। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों-मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा और अपने परिश्रम से कार्यों में सफलता मिलेगी। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है, जो लाभदायक रहेगी। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और परिजनों के साथ आनंदपूर्वक समय व्यतीत होगा। हालांकि, संतान की चिंता रहेगी। सेहत को लेकर सतर्क रहने की आवश्यकता है।

वृषभ राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यावसायिक क्षेत्र में प्रगति होगी और धनलाभ की स्थिति रहेगी। कार्यों में सफलता मिलने से मनोबल बढ़ेगा। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है, जो लाभदायक रहेगी। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा, लेकिन ध्यान रहे कि आपकी बातों से किसी ठेस न पहुंचे, अन्यथा कलह होने की संभावना रहेगी। सेहत को लेकर सतर्क रहें और खान-पान का ध्यान दें। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है। उन्हें आशानुरूप सफलता मिलेगी।

मिथुन राशि :- आज का दिन शुभ फलदायी रहेगी। व्यापार-धंधा अच्छा चलेगा। कार्यों में सफलता मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। धार्मिक और सामाजिक कार्यों में बढ़-चढक़र भाग लेंगे, जिससे समाज में सम्मान बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों का भरपूर सहयोग मिलेगा। परिवार का माहौल आपके अनुकूल रहेगा और परिजनों के साथ समय आनंदपूर्वक व्यतीत होगा। जमीन-वाहन आदि की खरीदी कर सकते हैं। व्यर्थ की चिंताओं से बचना होगा। सेहत अच्छी रहेगी।

कर्क राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कार्यक्षेत्र में छोटी-छोटी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यभार की अधिकता रहेगी और दिन भागदौड़ में बीतेगा। हालांकि, अपने प्रयासों और कठिन परिश्रम से कार्यों में सफलता मिलेगी और धनलाभ की स्थिति रहेगी, लेकिन अनावश्यक व्यय पर नियंत्रण रखना होगा। शारीरिक और मानसिक रूप से थकान का अनुभव होगा। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। सेहत का ध्यान रखें।

सिंह राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। व्यावसायिक गतिविधियां मध्यम रहेंगी और कार्यभार की अधिकता रहेगी। कठिन परिश्रम के बावजूद आशानुरूप सफलता नहीं मिलने से मन व्यथित रहेगा। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें, अन्यथा बेवजह विवाद में फंस सकते हैं। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और परिजनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। पैसों के लेन-देन और कोर्ट-कचहरी के कामों से बचें। सेहत का ध्यान रखें और यात्रा को टालें।

कन्या राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कार्यक्षेत्र में बदलाव होने की संभावना रहेगी, जिससे कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। व्यापारिक गतिविधियों में प्रगति रहेगी। कार्यों में सफलता मिलने से धनलाभ की स्थिति रहेगी, लेकिन अनावश्यक खर्चों की भी अधिकता रहेगी। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा, लेकिन परिजनों से तालमेल बनाकर चलना होगा। विद्यार्थियों के लिए समय उत्तम है। सेहत को लेकर सावधान रहने की आवश्यकता है।


तुला राशि :-
आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। व्यावसायिक गतिविधियों में प्रगति होगी और कारोबार विस्तार की नई योजनाएं बनेंगी। आकस्मिक धनलाभ और नौकरी में तरक्की के योग रहेंगे। कार्यस्थल में बदलाव होने की भी संभावना रहेगी। कार्यों में सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और परिजनों के साथ आनंदपूर्वक दिन बीतेगा। परिजनों-मित्रों के साथ पिकनिक या किसी धार्मिक स्थल का यात्रा का आयोजन हो सकता है। सेहत अच्छी रहेगी।

वृश्चिक राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यापार-धंधे में धनलाभ की संभावना रहेगी। कार्यभार की अधिकता रहेगी, लेकिन अपने प्रयासों से कार्य सफल होंगे। कारोबार को लेकर किसी यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और परिजनों के बीच सामंजस्य बन रहेगा। संतान से पूरा सहयोग मिलेगा। मनोबल और रवैया सकारात्मक बनाए रखें। पैसों के लेन-देन और व्यापार में जोखिम उठाने से बचें। सेहत का ध्यान रखें और खान-पान में सावधानी बरतें।

धनु राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार और रोजगार में आशानुरूप सफलता मिलने से अच्छे धनलाभ की प्राप्त हो सकती है। नई योजनाएं शुरू कर कारोबार विस्तार की योजनाएं बना सकते हैं, लेकिन कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी और कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। दिन भागदौड़ में बीतेगा, जिससे थकान का अनुभव होगा। क्रोध की भी अधिकता रहेगी, जिससे परिवार में कलह होने की संभावना रहेगी। परिजनों का सहयोग मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें।

मकर राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। कार्यों में सफलता मिलने से मन में उत्साह बनेगा और धनलाभ की स्थिति रहेगी। बेरोजगारों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। नौकरी में स्थान परिवर्तन के साथ तरक्की के भी योग हैं। अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। परिवार का माहौल आपके अनुकूल रहेगा और परिजनों से सामंजस्य बनेगा। धार्मिक और सामाजिक कार्यों के प्रति रुझान बढ़ेगा। परिजनों के साथ किसी लम्बी यात्रा का आयोजन हो सकता है। स्वास्थ्य भी बना रहेगा।

कुम्भ राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी और दिन भागदौड़ में बीतेगा। कार्यों में अपेक्षानुरूप सफलता नहीं मिलने से मन व्यथित होगा और कार्यभार अधिक होने से दबाव महसूस करेंगे। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें, अन्यथा किसी विवाद में फंस सकते हैं। धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों के प्रति रुझान बढेगा और ईश्वर भक्ति से मन को शांति मिलेगी। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और परिजनों का भरपूर सहयोग मिलेगा।

मीन राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार मध्यम रहेगा और व्यावसायिक गतिविधियों में छोटी-छोटी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। कार्यभार की अधिकता रहेगी और कार्य सफलता के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। कारोबार विस्तार के नई योजनाएं बनाएंगे, लेकिन उनकी शुरुआत करने से बचना होगा, अन्यथा बड़ा नुकसान हो सकता है। परिवार का माहौल आपके अनुकूल रहेगा। परिजनों-मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। सेहत का ध्यान रखें।

0Shares

नई दिल्ली: पहलवान अंशु मलिक नॉर्वे में आयोजित कुश्ती विश्व चैम्पियनशिप में रजत पदक जीतकर शनिवार को स्वदेश लौट आईं।

दिल्ली हवाई अड्डे पर बातचीत में अंशु ने कहा, “मैं भारत के लिए रजत पदक जीतकर बेहद उत्साहित हूं। मैं स्वर्ण नहीं जीत सकी, इसका मलाल हमेशा रहेगा। एक खिलाड़ी के जीवन में संघर्ष हमेशा रहता है। मैं अपने मुकाबले से पहले चोटिल हो गई थी। मैं अगली बार और बेहतर करने की कोशिश करूंगी। अभी के लिए, मैं थोड़ा आराम करूंगी और फिर उसके बाद राष्ट्रमंडल खेलों और एशियाई खेलों की तैयारी शुरू करूंगी।”


बता दें कि अंशु ने गुरुवार को विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनकर इतिहास रच दिया था।

अंशु गुरुवार को नॉर्वे के ओस्लो में 57 किलोग्राम वर्ग के स्वर्ण पदक मुकाबले में ओलंपिक पदक विजेता अमेरिकी पहलवान हेलेन मारौलिस से फाइनल में 4-1 से हार गईं थीं।

0Shares

संगीत से सजा सफरः रामानंद सागर निर्देशित ‘रामायण’ धारावाहिक से घर-घर में हर छोटी-बड़ी उम्र के लोगों व तबके में अपनी पहचान बनाने वाले हिंदी फिल्मों के जाने-माने संगीतकार और गीतकार रवींद्र जैन का 9 अक्टूबर 2015 को 71 साल की उम्र में मुंबई में निधन हो गया। रामायण धारावाहिक में उन्होंने संगीत देने के साथ-साथ रामचरितमानस की कई चौपाइयों को आवाज भी दी। हिंदी फिल्मों के लिए दिये गए उनके बेहद कर्णप्रिय और भाव प्रवण गीतों के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाता रहेगा।

रवींद्र जैन का जन्म 28 फरवरी 1944 में उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के रामपुर गांव में हुआ। रवींद्र जैन जन्म से ही देखने में असमर्थ थे।लेकिन संगीत के प्रति अथक मेहनत और लगन के बल पर उन्होंने फिल्म जगत में अपना विशिष्ट स्थान बनाया। संगीतकार, गीतकार और गायक के रूप में रवींद्र जैन अपनी तरह के इकलौते हैं। अपने दौर में राजकपूर, बीआर चोपड़ा जैसे बड़े फिल्म निर्देशकों के साथ उन्होंने काम किया।

फिल्मों में आने से पहले वे भजन गाते थे। बाद के फिल्मी करियर में उन्होंने ‘गीत गाता चल’, ‘जब दीप जले आना’, ‘अंखियों के झरोखों से’ , ‘श्याम तेरी बंसी पुकारे राधा नाम’ ‘अयोध्या करती है आह्वान’ जैसे दर्जनों बेहतरीन गीत दिये। उन्हें 2015 में पद्मश्री और 1985 में फिल्म ‘राम तेरी गंगा मैली’ के लिए फिल्म फेयर सर्वश्रेष्ठ संगीतकार पुरस्कार मिला था। रवींद्र जैन की आंखों में रोशनी नहीं थी लेकिन संगीत के हुनर से उन्होंने भारतीय संगीत को अपनी तरह से रौशन किया। उन्होंने कभी कहा था- मैं ईश्वर का शुक्रगुजार हूं, जिन्होंने मेरी आंखों की बजाय मेरा दिमाग रौशन किया।

अन्य अहम घटनाएं:

1776: अमेरिकी संसद ने आधारिक तौर पर देश का नाम ‘यूनाइटेड कॉलोनीज’ से बदलकर संयुक्त राज्य अमेरिका किया।

1876: पहली बार टेलीफोन पर आउटडोर वायर के माध्यम से दोतरफा बातचीत हुई।

1920: अलीगढ़ का एंग्लो ओरिएंटल कॉलेज अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में रूपांतरित हुआ।

1945: सुप्रसिद्ध सरोद वादक अमजद अली खां का जन्म।

1962: अफ्रीकी देश युगांडा गणतंत्र बना।

1966: छत्तीसगढ़ के ख्यातिप्राप्त पंथी नृत्य कलाकार राधेश्याम बारले का जन्म।

1967: अर्जेंटीना के मशहूर मार्क्सवादी चे ग्वेरा की हत्या।

1998: पाकिस्तान की नेशनल एसेंबली ने इस्लामी शरीयत कानून को देश के सर्वोच्च कानून के रूप में अनुमोदित किया।

2006: गूगल ने यू ट्यूब के अधिग्रहण की घोषणा की।

2006: राजनेता और बसपा के संस्थापक कांशीराम का निधन।

2012: पाकिस्तान की मलाला यूसुफजई को आतंकवादियों ने गोली मारी। उन्हें बाद में नोबेल पुरस्कार मिला।

0Shares

शौर्य और समर्पण की सेवाः 8 अक्टूबर भारतीय वायुसेना दिवस के रूप में मनाया जाता है। भारतीय वायुसेना, सशस्त्र सेना का एक अंग है जो देश के लिए वायु युद्ध के साथ-साथ वायु सुरक्षा और चौकसी का अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य सुनिश्चित करती है। यह दुनिया की चौथी सबसे बड़ी वायुसेना है। भारत के राष्ट्रपति भारतीय वायुसेना के कमांडर इन चीफ के रूप में कार्य करते हैं। इसका मुख्यालय नई दिल्ली में है।

8 अक्टूबर 1932 को भारतीय वायुसेना की स्थापना की गयी। गठन के समय इसका नाम रॉयल इंडियन एयरफोर्स था, जिसने 1945 के दूसरे विश्व युद्ध में अहम भूमिका निभाई। आजादी के बाद 1950 में भारत के पूर्ण गणतंत्र होने पर इसमें से ‘रॉयल’ शब्द हटाकर इंडियन एयरफोर्स नाम दिया गया।

जिसके बाद से भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के साथ अबतक हुए चार और चीन के साथ हुए एक युद्ध में उल्लेखनीय भूमिका निभाई। भारतीय वायुसेना ने ऑपरेशन विजय, ऑपरेशन मेघदूत, ऑपरेशन कैक्टस और ऑपरेशन पुमलाई जैसे कई अहम मिशन को बेहद सफलतापूर्वक अंजाम देकर देश का मान बढ़ाया। यह संयुक्त राष्ट्र के शांति मिशन का भी महत्वपूर्ण हिस्सा रही है।

अन्य अहम घटनाएं:
1844: प्रसिद्ध अधिवक्ता और नेता बदरुद्दीन तैयब जी का जन्म।
1860: अमेरिका के लॉस एंजिल्स और सैनफ्रांसिस्को के बीच टेलीग्राफ लाइन स्थापित।
1936: उपन्यास सम्राट मुंशी प्रेमचंद का निधन।
1926: फिल्म अभिनेता राजकुमार का जन्म।
1979: स्वतंत्रता सेनानी और संपूर्ण क्रांति के प्रणेता जयप्रकाश नारायण का निधन।
1990: स्वतंत्रता सेनानी और राजनीतिज्ञ कमलापति त्रिपाठी का निधन।

0Shares

सरबंसदानी संत सिपाहीः सिखों के दसवें गुरु, महान योद्धा और खालसा पंथ के संस्थापक गुरु गोबिंद सिंह जी ने 07 अक्टूबर 1708 को महाराष्ट्र के नादेड़ स्थित श्री हुजूर साहिब में अपने प्राणों का त्याग किया। आखिरी समय में उन्होंने सिखों से गुरु ग्रंथ साहिब को अपना गुरु मानने को कहा। यह दिवस पूरी श्रद्धा के साथ शहीदी दिवस के रूप में मनाया जाता है।

गुरु गोबिंद सिंह जी का जन्म 22 दिसंबर 1666 को बिहार की राजधानी पटना में हुआ। बचपन के उनके चार वर्ष वहीं बीते। पिता श्री गुरु तेग बहादुर जी की शहादत के बाद 11 नवंबर 1675 को वे सिख धर्म के दसवें गुरु बने। उन्होंने सिखों के पवित्र ग्रंथ गुरु ग्रंथ साहिब को पूरा किया और उन्हें गुरु के रूप में सुशोभित किया।

इस महान योद्धा और विद्वान आध्यात्मिक गुरु ने 1699 में बैसाखी के दिन खालसा पंथ की स्थापना की। पांच लोग जो अपने सिर देने के लिए तैयार हुए, उन्हें अमृत चखाकर पंच प्यारों का नाम दिया और खुद भी अमृतपान किया, तभी से कहा जाने लगा- वहो वहो गोबिंद सिंह आपे गुरु आपे चेला। उन्होंने सिखों को विशिष्ट पहचान देते हुए पांच ककारों को धारण करने को कहा।

बलिदान परंपरा में अद्वितीय स्थान रखने वाले गुरु गोबिंद सिंह लेखक, चिंतक और संस्कृत सहित कई भाषाओं के ज्ञाता थे। जुल्मों के खिलाफ लोगों की रक्षा के लिए गुरु गोबिंद सिंह जी मुगलों से 14 युद्ध लड़े और सभी युद्धों में विजय प्राप्त की। धर्म की रक्षा करते हुए उन्होंने अपने पूरे परिवार का बलिदान दिया इसलिए उन्हें सरबंसदानी कहा जाता है। वे कलगीधर, दशमेश, बाजांवाले आदि उपनामों से भी जाने जाते हैं।

प्रेम, एकता और भाईचारे का संदेश देने वाले गुरु गोबिंद सिंह जी मानते थे कि धर्म का मार्ग सत्य का मार्ग है और सत्य की सदा जीत होती है। उनकी मान्यता थी कि किसी को न डराना चाहिए और न ही किसी को डरना चाहिए- भै काहू को देत नहि, नहि भय मानत आन।

अन्य अहम घटनाएंः

1586ः मुगल शासक अकबर की सेना का कश्मीर में प्रवेश। चक वंश के शासक युसुफ शाह चक ने मुगल सेना के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया।

1868ः अमेरिका में कोर्नोल विश्वविद्यालय खुला जिसमें 412 छात्रों ने नामांकन लिया। यह उस समय सबसे बड़ी संख्या थी।

1907ः भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में क्रांतिकारियों की प्रमुख सहयोगी रहीं दुर्गा भाभी का जन्म।

1914ः गजल और ठुमरी की सुप्रसिद्ध गायिका बेगम अख्तर का जन्म।

1922ः पूर्व लोकसभा अध्यक्ष बलिराम भगत का जन्म।

1942ः अमेरिका और ब्रिटिश सरकार ने संयुक्त राष्ट्र की स्थापना की घोषणा की।

1950ः मदर टेरेसा ने कोलकाता मिशनरीज ऑफ चैरिटी की स्थापना की।

1952ः चंडीगढ़ पंजाब की राजधानी बनी।

1952ः रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का जन्म।

1971ः केरल के प्रसिद्ध नेता, स्वतंत्रता सेनानी और समाज सुधारक के. केलप्पन का निधन।

1978ः भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी जहीर खान का जन्म।

0Shares

Chhapra: सारण जिले में पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के तहत गरखा प्रखण्ड में होने वाले मतदान को लेकर सभी मतदानकर्मियों को रवाना कर दिया गया. शुक्रवार 8 अक्टूबर को गरखा प्रखंड के 23 पंचायतों के 348 मतदान केंद्रों पर मत डाले जायेगे. मतदान को लेकर सभी आवश्यक तैयारी कर ली गयी है.

40 लाख कैश लूटकांड का हुआ उद्भेदन, तीन गिरफ्तार

बुधवार को उच्च विद्यालय रेपुरा के प्रांगण में सभी मतदानकर्मियों को तृतीय चुनावी पत्र उपलब्ध कराया गया. मतदान केंद्र आवंटित होने के बाद सभी पीठासीन को चुनावी सामग्री एवं मतपेटी भी उपलब्ध कराई गई.

बताते चले कि गरखा प्रखंड के 23 पंचायतों में जिला परिषद के पश्चिमी भाग के लिए 16 प्रत्याशी, मध्य भाग के लिए 10 प्रत्याशी एवं पूर्वी भाग के लिए 8 प्रत्यशी चुनाव मैदान में है.

छपरा जंक्शन पर ट्रेन से 815 किलो विदेशी सुपारी बरामद

वही मुखिया पद के लिए 211, बीडीसी के लिए 270, ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 1644, ग्राम पंचायत सरपंच 158, पंच 537 के लिए प्रत्याशी मैदान में है. वही ग्राम पंचायत सदस्य के 6 एवं पंच के 115 उम्मीदवार निर्विरोध चुनाव जीत चुके है.

0Shares