नई दिल्ली, 04 अप्रैल (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि घमंडिया गठबंधन वाले बिहार को लालटेन युग में रखना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि राजद-कांग्रेस के शासन मॉडल के कारण बिहार में जंगल राज और नक्सलवाद चरम पर रहा है, जिससे दशकों तक राज्य का विकास रुका रहा।

लोकसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार के जमुई में एक चुनावी रैली को संबोधित किया। उन्होंने कहा, “जमुई का मूड बिहार में एनडीए के पक्ष में सभी 40 सीटों के साथ अब की बार 400 पार को प्रतिबिंबित करता है।” उन्होंने बिहार के कल्याण और इसके विकास के लिए समर्पित स्वर्गीय राम विलास पासवान के योगदान के प्रति अपनी श्रद्धांजलि व्यक्त की। रामविलास पासवान के पुत्र चिराग पासवान को अपना छोटा भाई बताते हुए मोदी ने कहा, “मुझे संतोष है कि रामविलास के विचार को मेरे छोटे भाई चिराग पासवान पूरी गंभीरता से आगे बढ़ा रहे हैं।”

बिहार के लोगों को होने वाले घोर अभाव पर बोलते हुए, मोदी ने कहा कि बिहार की 5-6 से अधिक पीढ़ियों को इंडी गठबंधन के तहत घोर अभाव और अविकसितता का सामना करना पड़ा है। उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन ने कभी भी बिहार के लोगों की क्षमता और प्रतिभा को सशक्त नहीं बनाया। मोदी ने कहा कि पिछले दस वर्षों में, बिहार ने सभी स्तरों पर सुधार देखा है और इसे जारी रखने के लिए, बिहार के लोगों को अपने समृद्ध भविष्य को ध्यान में रखते हुए 2024 के लोकसभा चुनाव में हमें वोट देना चाहिए। उन्होंने कहा, “आपको विकसित बिहार और विकसित भारत के लिए एन.डी.ए. को वोट देना चाहिए।”

बिहार और भारत दोनों की भविष्य की संभावनाओं के बारे में विस्तार से बताते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पिछले 10 साल में जो हुआ वो तो ट्रेलर है, अभी तो बहुत कुछ करना है। अभी तो हमें देश को, बिहार को बहुत आगे लेकर जाना है। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर परोक्ष हमला करते हुए मोदी ने कहा कि जो लोग पहले एक-दूसरे पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा रहे थे, वे अब मोदी के खिलाफ लामबंद हो रहे हैं। उन्होंने कहा, “आज देश के सारे भ्रष्टाचारी, जो हमेशा एक दूसरे से लड़ते थे, अब मिलकर मोदी के खिलाफ हो गए हैं। मैं कहता हूं- भ्रष्टाचार हटाओ, वो कहते हैं- भ्रष्टाचारी बचाओ।”

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि लोग राम मंदिर के विरोध के पीछे राजद-कांग्रेस के इरादों को कभी नहीं भूलेंगे। उन्होंने कहा कि यही कांग्रेस-राजद बिहार के आदिवासियों और दलितों सहित वंचितों के अधिकारों के खिलाफ है। मोदी ने कहा कि एन.डी.ए. बिहार के विकास के लिए प्रतिबद्ध है और विश्वास व्यक्त किया कि आगामी लोकसभा चुनाव में बिहार सर्वसम्मति से भाजपा को वोट देगा।

0Shares

नई दिल्ली, 4 अप्रैल (हि.स.)। लोकसभा चुनावों के बीच कांग्रेस को एक और झटका लगा है। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रहे गौरव वल्लभ ने गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया। गुरुवार को भाजपा मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े और संजय मयूख की मौजूदगी में गौरव वल्लभ और बिहार कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अनिल शर्मा और महागठबंधन के प्रत्याशी रहे उपेन्द्र प्रसाद को पार्टी की सदस्यता दिलाई।

इस मौके पर गौरव वल्लभ ने कहा, “अयोध्या में प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा में कांग्रेस पार्टी के स्टैंड से मैं क्षुब्ध हूं। मैं जन्म से हिंदू और कर्म से शिक्षक हूं। पार्टी के इस रुख ने मुझे हमेशा असहज किया, परेशान किया। पार्टी और गठबंधन से जुड़े कई लोग सनातन के विरोध में बोलते हैं और पार्टी का उस पर चुप रहना, उसे मौन स्वीकृति देने जैसा है। इन दिनों पार्टी गलत दिशा में आगे बढ़ रही है। जहां एक ओर हम जाति आधारित जनगणना की बात करते हैं, वहीं दूसरी ओर संपूर्ण हिंदू समाज के विरोधी नजर आ रहे हैं, यह कार्यशैली जनता के बीच पार्टी को एक खास धर्म विशेष के ही हिमायती होने का भ्रामक संदेश दे रही है। यह कांग्रेस के मूलभूत सिद्धांतों के खिलाफ है।”

उल्लेखनीय है कि गौरव वल्लभ ने गुरुवार सुबह कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया था। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी दिशाहीन हो गई है। अयोध्या के राम मंदिर में हुई प्राण प्रतिष्ठा पर कांग्रेस के रुख को लेकर उन्होंने नाराजगी जताई।

0Shares

– अपहृत ईरानी जहाज एमवी अल कंबर को नौसेना ने सोमालियाई डाकुओं से छुड़ाया था
– अरब सागर में 12 घंटे ऑपरेशन के बाद 23 पाकिस्तानी नागरिक बचाए थे नौसेना ने

नई दिल्ली, 04 अप्रैल (हि.स.)। पूर्वी सोमालिया में ईरानी जहाज एफवी अल कंबर को अपहृत करने वाले सभी नौ समुद्री लुटेरों को पश्चिमी तट पर लाकर मुंबई पुलिस को सौंप दिया गया । अरब सागर में यह घटना 29 मार्च को हुई थी, जिसमें भारतीय नौसेना ने समुद्री डकैती रोकने के साथ ही 23 पाकिस्तानी नागरिकों को बचाया था। बुधवार देररात मुंबई लाए गए इन सोमालियाई लुटेरों के विरुद्ध अब आगे की कार्रवाई समुद्री कानून के तहत की जाएगी।

भारतीय नौसेना को 28 मार्च की देरशाम ईरानी मछली पकड़ने वाले जहाज (एफवी) ”अल-कंबर 786” को अरब सागर में अपहृत किए जाने की सूचना मिली थी। समुद्री डकैती का इनपुट मिलने पर नौसेना ने समुद्री सुरक्षा अभियानों के लिए अरब सागर में तैनात अपने दो जहाजों आईएनएस त्रिशूल और आईएनएस सुमेधा को अपहृत एफवी को रोकने के लिए डायवर्ट कर दिया। समुद्री डकैती रोधी अभियानों के दौरान भारतीय नौसेना के जहाजों और मरीन कमांडो ने 29 मार्च को एफवी अल कंबर में सवार नौ समुद्री लुटेरों को सरेंडर करने के लिए मजबूर कर दिया। लगभग 12 घंटे तक चले ऑपरेशन के बाद चालक दल के 23 पाकिस्तानी नागरिकों को सफलतापूर्वक बचाया गया।

इसके बाद नौसेना की विशेषज्ञ टीमों ने एफवी की स्वच्छता और समुद्री योग्यता की जांच पूरी की। यमन के पास सोमालियाई समुद्री डाकुओं से बचाए गए चालक दल के 23 पाकिस्तानी सदस्यों ने भारतीय नौसेना का शुक्रिया अदा किया और ”भारत जिंदाबाद” के नारे लगाए। समुद्री डकैती रोधी अधिनियम-2022 के अनुसार आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए गिरफ्तार किए गए सभी नौ समुद्री लुटेरों को आईएनएस त्रिशूल से देर रात मुंबई लाकर मुंबई पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

0Shares

नई दिल्ली, 3 अप्रैल (हि.स.)। उपराष्ट्रपति एवं राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने बुधवार को संसद भवन में राज्यसभा के 12 निर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई।

राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेने वालों में केंद्रीय मंत्री डॉ. एल मुरुगन, धर्मशीला गुप्ता, मनोज कुमार झा, संजय यादव, गोविंदभाई लालजीभाई ढोलकिया, सुभाष चंदर, हर्ष महाजन, जी.सी. चन्द्रशेखर, अशोक सिंह, चंद्रकांत हंडोरे, मेधा विश्राम कुलकर्णी और साधना सिंह शामिल हैं।

0Shares

नई दिल्ली, 1 अप्रैल (हि.स.)। मौसम विभाग का कहना है कि इस बार ग्रीष्म ऋतु में अप्रैल से जून के दौरान देश के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से अधिक तापमान रहेगा और ज्यादा दिन लू चलेगी।

मौसम विभाग ने सोमवार को अगले तीन महीनों को पूर्वानुमान जारी किया। इसमें कहा गया है कि गर्मी के मौसम के दौरान दक्षिण प्रायद्वीप, मध्य भारत, पूर्वी भारत और उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से अधिक उष्ण लहर वाले दिन होने की संभावना है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने आज एक वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस में संवाददाताओं को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि उष्ण लहर/हीटवेव बुजुर्गों, बच्चों और स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे लोगों को अधिक जोखिम पैदा करता है। गर्मी से संबंधित बीमारियों जैसे थकावट, लू लगना और हीटस्ट्रोक के प्रति अधिक संवेदनशील रहने की जरूरत है। इसके अतिरिक्त अत्यधिक गर्मी के लंबे समय तक रहने से निर्जलीकरण हो सकता है और बिजली ग्रिड और परिवहन प्रणालियों जैसे बुनियादी ढांचे पर दबाव पड़ सकता है।

विभाग के अनुसार मध्य भारत, उत्तरी मैदानी इलाकों और दक्षिण भारत के कई इलाकों में दो से आठ दिनों तक लू चलने का अनुमान है। इस संबंध में 23 राज्यों ने गर्मी की लहर के कारण किसी भी स्थिति से निपटने के लिए कार्य योजनाएं तैयार की हैं।

मौसम विभाग ने बताया कि 7 अप्रैल तक पूर्वोत्तर भारत में भारी वर्षा/तूफान की गतिविधि जारी रहने की संभावना है। हालांकि 3 से 5 अप्रैल के दौरान मध्य और प्रायद्वीपीय भारत के कुछ हिस्सों में लू की स्थिति बनी रहने की संभावना है।

 

file photo

0Shares

नई दिल्ली, 1 अप्रैल (हि.स.)। भारतीय सूचना सेवा की वरिष्ठ अधिकारी शेफाली बी. शरण ने सोमवार को प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो (पीआईबी) के प्रधान महानिदेशक का पदभार संभाल लिया। शेफाली शरण 1990 बैच की अधिकारी हैं।

तीन दशक से अधिक के शानदार करियर के दौरान शेफाली बी शरण ने वित्त मंत्रालय, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय, सूचना और प्रसारण मंत्रालय जैसे मंत्रालयों के लिए प्रेस सूचना ब्यूरो अधिकारी के रूप में मीडिया प्रचार कार्यभार संभाला है। उन्होंने भारत के चुनाव आयोग के प्रवक्ता के रूप में भी काम किया है।

0Shares

नई दिल्ली, 31 मार्च (हि.स.)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रविवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को उनके आवास पर जाकर भारत रत्न से सम्मानित किया। इस अवसर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी उपस्थित रहे।

राष्ट्रपति कार्यालय से सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी गई। इसके अनुसार राष्ट्रपति ने लालकृष्ण आडवाणी को उनके आवास पर जाकर भारत रत्न प्रदान किया। इस अवसर पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृहमंत्री अमित शाह और आडवाणी के परिवार के सदस्य उपस्थित थे।

एक दिन पहले यानी शनिवार को राष्ट्रपति ने राष्ट्रपति भवन में दो पूर्व प्रधानमंत्रियों चौधरी चरण सिंह एवं पीवी नरसिम्हा राव और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर एवं वैज्ञानिक एमएस स्वामीनाथन को मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया। इन विभूतियों के स्वजनों ने राष्ट्रपति से भारत रत्न सम्मान प्राप्त किया।

आडवाणी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और नानाजी देशमुख के बाद ये सम्मान पाने वाले भाजपा एवं संघ परिवार से जुड़े तीसरे व्यक्ति हैं। आडवाणी ने सात दशक से अधिक समय तक अटूट समर्पण और असाधारण कौशल के साथ देश की सेवा की है। वर्ष 1927 में कराची में जन्मे आडवाणी 1947 में विभाजन की पृष्ठभूमि में भारत चले आए। सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के अपने दृष्टिकोण के साथ उन्होंने पूरे देश में दशकों तक कड़ी मेहनत की और सामाजिक-राजनीतिक परिदृश्य में परिवर्तन किया।

एक सांसद के रूप में संवाद पर उनकी आस्था ने संसदीय परंपराओं को समृद्ध किया। गृह मंत्री तथा उप प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने सदैव राष्ट्र हित को सर्वोपरि रखा, जिससे उन्हें दलगत सीमाओं से परे जा कर लोगों ने सम्मान और प्रशंसा प्रदान की। भारत के सांस्कृतिक पुनरुत्थान के लिए उनके लंबे और अथक संघर्ष की परिणति 2024 में अयोध्या में श्रीराम मंदिर के पुनर्निर्माण के रूप में हुई। वे स्वतंत्रता के बाद के उन गिने-चुने राजनीतिक नेताओं में हैं जो राष्ट्रीय प्राथमिकताओं को नया स्वरूप देने और देश को विकास-पथ पर आगे ले जाने में सफल रहे। उनकी उपलब्धियां भारत की सहज प्रतिभा और समावेशी परंपराओं को सर्वोत्तम अभिव्यक्ति प्रदान करती हैं।

0Shares

नई दिल्ली, 30 मार्च (हि.स.)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को दो पूर्व प्रधानमंत्रियों पी वी नरसिम्हा राव और चौधरी चरण सिंह, बिहार के मुख्यमंत्री रहे कर्पूरी ठाकुर और कृषि वैज्ञानिक डॉ. एम.एस. स्वामीनाथन को आज मरणोपरांत देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया।

राष्ट्रपति भवन के दरबार हाल में आयोजित अलंकरण समारोह में पूर्व प्रधानमंत्री पी. वी. नरसिम्हा राव (मरणोपरांत) की ओर से उनके पुत्र पी. वी. प्रभारक राव ने भारत रत्न प्राप्त किया। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह (मरणोपरांत) की ओर से उनके पौत्र जयंत चौधरी ने भारत रत्न ग्रहण किया।

कृषि वैज्ञानिक डॉ. एम.एस. स्वामीनाथन (मरणोपरांत) की ओर से उनकी पुत्री डॉ. नित्या राव ने भारत रत्न प्राप्त किया। बिहार के दो बार मुख्यमंत्री रहे कर्पूरी ठाकुर (मरणोपरांत) की ओर से उनके पुत्र रामनाथ ठाकुर ने भारत रत्न प्राप्त किया।

इस मौके पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।

0Shares

बांदा, 28 मार्च (हि.स.)। उत्तर प्रदेश की बांदा जेल में बंद माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की गुरुवार को हार्ट अटैक आने के बाद मौत हो गई है। जेल की बैरक में अचानक मुख्तार को हार्ट अटैक आने ने बेहोशी की हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। जहां हालत गंभीर होने के बाद उसे पहले आईसीयू में फिर सीसीयू में भर्ती कराया गया लेकिन उनकी सेहत में कोई सुधार नहीं हो रहा था। मुख्तार अंसारी की मौत से जुड़ी खबर आने के बाद मऊ और गाजीपुर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

बताया जा रहा है कि गुरुवार की शाम जेल में मुख्तार अंसारी की तबीयत फिर से खराब होने की जानकारी मिलने पर जिला अधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल, पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल कई थानों की पुलिस के साथ मंडल कारागार पहुंचे। करीब 40 मिनट तक जेल के अंदर सभी अधिकारी रहे। अंदर क्या हो रहा है किसी को कोई जानकारी नहीं मिली। 40 मिनट बाद एम्बुलेंस आई जिसमें मुख्तार अंसारी को रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। हार्ट अटैक की खबर सामने आने पर मेडिकल कॉलेज के बाहर मीडिया का हुजूम लग गया। हर कोई मुख्तार अंसारी की स्वास्थ्य के बारे में जानकारी चाह रहा था। लेकिन इस बारे में कोई कुछ बताने को तैयार नहीं था। प्रिंसिपल डॉक्टर एसके कौशल भी फोन नहीं उठा रहे थे। बाद में उनकी मौत होने की खबर सामने आई लेकिन तब भी घटना की पुष्टि नहीं हुई।

बताते चलें कि सोमवार की रात मुख्तार मुख्तार को पेट दर्द की शिकायत पर मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया था। जहां डॉक्टर ने उसे कब्जियत बताकर एनिमा लगाया था। उसे 14 घंटे तक मेडिकल कॉलेज में रखकर देर शाम उसी दिन जेल में शिफ्ट कर दिया गया था। बुधवार को जिला अस्पताल के डॉक्टर के पैनल ने उसकी पुनः जांच की थी। जांच के बाद डॉक्टरों ने बताया था कि उसकी हालत में सुधार हो रहा है, उसे कुछ दवा भी दी गई। इस बीच एमपी एमएलए कोर्ट ने भी मुख्तार के स्वास्थ्य के बारे में संज्ञान लेते हुए जेल अधीक्षक से मेडिकल रिपोर्ट तालाब की थी।

जिस दिन मुख्तार की हालत बिगड़ी थी उस दिन परिवार के लोग भी उसे देखने आए थे। यहां मीडिया के समक्ष मुख्तार के बेटे उमर अंसारी व भाई अफजाल अंसारी ने खाने में मुख्तार को जहर देने का आरोप लगाया था। इसके पहले मुख्तार के वकील ने बाराबंकी कोर्ट में भी मुख्तार के हवाले से खाने में जहर देने का आरोप लगाया था। लेकिन जेल प्रशासन ने इन आरोपों को खारिज कर दिया था। अब उनकी मौत से तमाम तरह के सवाल फिर उठ रहे हैं।

0Shares

– हवा में 18 मिनट बिताकर तेजस एमके-1ए सुरक्षित एचएएल के हवाई अड्डे पर उतरा
– एचएएल से पहले बैच में वायु सेना को मिलेंगे 2 तेजस स्वदेशी एमके-1ए लड़ाकू विमान

नई दिल्ली, 28 मार्च (हि.स.)। रक्षा विमानन क्षेत्र में भारत का स्वर्ण युग गुरुवार को 4.5 पीढ़ी के तेजस एमके-1ए लड़ाकू विमान की पहली उड़ान के साथ शुरू हो गया है। पूरी तरह से स्वदेशी लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट ने आज दिन में 1.15 बजे के आसपास बेंगलुरु में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) के हवाई अड्डे से उड़ान भरी। भारत के नए एडवांस तेजस एमके-1ए ने आज पहली उड़ान के रूप में हवा में 18 मिनट बिताए और 1.33 बजे सुरक्षित वापस उतर गया।

एचएएल हवाई अड्डे पर तेजस एमके-1ए लड़ाकू विमान की पहली उड़ान के लिए कई दिनों से तैयारियां जोरों पर थीं। उन्नत एलसीए फाइटर जेट (LA 5033) को आज सुबह 11-11.30 बजे के बीच निर्धारित अपनी पहली उड़ान के लिए अंतिम समय की जांच से गुजारा गया। विमान को दुनिया के सबसे पुराने और सबसे ऐतिहासिक विमान घरों में से एक एचएएल के विमान डिवीजन के हैंगर से बाहर निकाला गया। पहली उड़ान की तैयारियों में एडीए, एचएएल, एनएएल, डीआरडीओ और सीईएमआईएलसीए आदि की टीमों का अहम योगदान रहा।

स्वदेशी रूप से विकसित तेजस एमके-1ए फाइटर जेट ने 22 मार्च को अपना दूसरा लो-स्पीड टैक्सी ट्रायल (एलएसटीटी) सफलतापूर्वक पूरा किया था। इसके बाद से ही एचएएल के अध्यक्ष सीबी अनंतकृष्णन ऐतिहासिक उड़ान की तैयारी में सिस्टम मंजूरी की समीक्षा कर रहे थे। अपनी पहली उड़ान शुरू करने से पहले टेकऑफ़ और लैंडिंग के दौरान विमान के सुरक्षित संचालन को सुनिश्चित करने के लिए कई आवश्यक परीक्षण किये गए। सफल एलएसटीटी और तेजस एमके-1ए की आज हुई पहली उड़ान भारत के एयरोस्पेस उद्योग के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

रक्षा मंत्रालय ने 83 एलसीए तेजस एमके-1ए फाइटर जेट के लिए 03 फरवरी, 2021 को एचएएल के साथ डील फाइनल की थी। इसी सौदे का पहला ट्विन-सीटर ट्रेनर पिछले साल 04 अक्टूबर को एचएएल ने वायुसेना को सौंप दिया था। भारतीय वायु सेना को इसी महीने के अंत तक पहले बैच में दो तेजस एमके-1ए लड़ाकू विमान सौंपने की तैयारी है। एचएएल से पहले बैच में मिलने वाले दोनों तेजस एमके-1ए को भारतीय वायुसेना अपने हवाई बेड़े में शामिल करने से पहले कठोर निरीक्षण और परीक्षण करेगी। आधुनिक वायु युद्ध के लिहाज से एलसीए तेजस एमके-1ए फाइटर जेट में एवियोनिक्स, हथियार और रखरखाव में 43 तरह के सुधार किये गए हैं।

फाइटर जेट एमके-1ए डिजिटल राडार चेतावनी रिसीवर, बाहरी आत्म-सुरक्षा जैमर पॉड, बेहतर राडार, उन्नत दृश्य-सीमा (बीवीआर) हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइलों और महत्वपूर्ण रूप से बेहतर रखरखाव के साथ आएगा। एमके-1ए और एमके-2 मौजूदा एमके-1 विमान की तुलना में काफी बेहतर सुविधाओं और प्रौद्योगिकियों के साथ आएंगे। भारतीय वायुसेना पाकिस्तान के खिलाफ अपनी लड़ाकू तैयारियों को बढ़ाने और सोवियत काल के मिग-21 लड़ाकू विमानों को धीरे-धीरे बंद करने से बचे अंतर को भरने के लिए पश्चिमी क्षेत्र में आगे के हवाई अड्डों पर कुछ एलसीए तैनात करेगी।

0Shares

नई दिल्ली, 28 मार्च (हि.स.)। लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए नामांकन पत्र भरने की प्रक्रिया आज (गुरुवार) से शुरू होगी। भारत निर्वाचन आयोग इसके लिए राजपत्र अधिसूचना जारी करेगा।

आयोग ने कल कहा था कि आम चुनाव-2024 के दूसरे चरण में 12 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 88 सीटों पर 26 अप्रैल को मतदान होगा। इस चरण में असम, बिहार, छत्तीसगढ़, जम्मू-कश्मीर, कर्नाटक, केरल, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल के अलावा बाहरी मणिपुर की एक सीट शामिल है।

0Shares

नई दिल्ली, 24 मार्च (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पांचवीं सूची जारी कर दी है। रविवार को जारी सूची में 111 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। अभिनेत्री कंगना रनौत को हिमाचल प्रदेश के मंडी से और रामायण में राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल को मेरठ से उम्मीदवार बनाया है। इसके साथ आज ही कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए नवीन जिंदल को कुरुक्षेत्र से उम्मीदवार बनाया गया है। रविवार को जारी उम्मीदवारों की सूची में आंध्रप्रदेश से 06, बिहार से 15, गोवा से 01, गुजरात से 06, हरियाणा से 04, हिमाचल प्रदेश से 02, झारखंड से 03, कर्नाटक से 04, केरल से 03, महाराष्ट्र से 03, मिजोरम से 01, ओडिशा से 18, राजस्थान से 07, सिक्किम से एक, तेलंगाना से 02, उत्तर प्रदेश 13 और पश्चिम बंगाल से 19 सीटें शामिल हैं।

भाजपा की इस सूची में हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन दुमका से, रविशंकर प्रसाद पटना साहिब से, गिरीराज सिंह बेगुसराय से, धर्मेन्द्र प्रधान संभलपुर से, प्रताप सारंगी बालासोर से, संबित पात्रा पुरी से, मेनका गांधी सुल्तानपुर से और जितिन प्रसाद पीलीभीत से उम्मीदवार बनाए गए हैं।

0Shares